Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»बजट पर चर्चा: जिलाध्यक्ष सुमित शरण ने कहा-समृद्धि की दिशा में है यह बजट
    झारखंड

    बजट पर चर्चा: जिलाध्यक्ष सुमित शरण ने कहा-समृद्धि की दिशा में है यह बजट

    Team JoharBy Team JoharAugust 4, 2024No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    जामताड़ा: भाजपा जिलाध्यक्ष सुमित शरण की अध्यक्षता में जिला मुख्यालय स्थित पार्टी कार्यालय में बजट पर एक परिचर्चा का आयोजन किया गया. इस बैठक में स्थानीय युवाओं ने भाग लिया. सुमित शरण ने कहा कि यह बजट समृद्धि की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है. उन्होंने इस बजट की मुख्य प्राथमिकताओं की ओर ध्यान आकर्षित किया. जिसमें कृषि उत्पादकता और अनुकूलता, रोजगार और कौशल विकास, सामाजिक न्याय और मानव संसाधन विकास, विनिर्माण और सेवाएं, शहरी विकास, ऊर्जा सुरक्षा, अवसंरचना अनुसंधान और विकास और अगली पीढ़ी के सुधार शामिल हैं.

    सुमित शरण ने दावा किया कि पिछले दस वर्षों में 25 करोड़ लोग गरीबी से बाहर आए हैं और इस बजट से युवाओं को अनगिनत अवसर मिलेंगे. उन्होंने कहा कि इस बजट से शिक्षा को नई दिशा मिलेगी और मध्यम वर्ग को नई ताकत मिलेगी. यह बजट जनजातीय समाज और दलितों को सशक्त बनाने की योजना पर आधारित है. साथ ही महिलाओं की आर्थिक सहभागिता को भी सुनिश्चित करेगा. उन्होंने बताया कि बजट में मैन्युफैक्चरिंग और इंफ्रास्ट्रक्चर पर भी विशेष ध्यान दिया गया है. वर्तमान में रक्षा निर्यात रिकॉर्ड स्तर पर है और बजट में रक्षा क्षेत्र को मजबूत करने के कई प्रयास किए गए हैं. कृषि क्षेत्र को आत्मनिर्भर बनाने के लिए दलहन और तिलहन की मांग बढ़ाने के लिए किसानों को इंसेंटिव दिए जाएंगे.

    सुमित शरण ने कहा कि बजट में गरीबों के सशक्तिकरण और गरीबी उन्मूलन के लिए भी घोषणाएं की गई हैं. तीन करोड़ नए घर बनाने की योजना है और यह बजट नई ऊर्जा और नए अवसरों का संचार करेगा. उन्होंने इसे भारत को दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी आर्थिक शक्ति बनाने में एक कैटलिस्ट बताया और विकसित भारत की नींव रखने वाला बताया. इस परिचर्चा में दर्जनों युवा और युवतियों ने भाग लिया और बजट पर अपने विचार व्यक्त किए.

     

    चर्चा दिशा बजट युवा विकास समृद्धि
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleदुमका में क्रशर प्लांट में लूटपाट: पुलिस ने पांच अपराधियों को पकड़ा, हथियार और लूट का सामान बरामद
    Next Article सुप्रीम कोर्ट के फैसले पर झारखंड ओबीसी आरक्षण मंच ने विरोध जताया, जानें क्या है मामला

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : भाजपा संगठन में बड़ा फेरबदल, पवन साय बने प्रदेश महामंत्री; देशभर में बदले चेहरे

    September 24, 2026
    क्राइम

    झारखंड : जमशेदपुर में दिनदहाड़े बैंक डकैती, 42 लाख से ज्यादा कैश और सोना लूटकर फरार हुए अपराधी

    September 24, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : चाईबासा के साथ शाहरुख-रणबीर-आलिया का कनेक्शन क्यों है ट्रेंड में? जानिए पूरी कहानी

    September 24, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : जमशेदपुर में मंत्री दीपिका पांडेय सिंह की बेटी हुई दुर्घटना का शिकार, मौ’त

    September 24, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    देश में महंगाई बढ़ी, झारखंड में घटी, अगस्त में 3.14 प्रतिशत रही महंगाई दर

    September 24, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    चुनाव आयोग की निष्पक्षता पर उठे सवाल, विनोद पांडेय बोले- ‘वन-मैन शो’ बना आयोग

    September 23, 2026
    Latest Posts

    झारखंड : भाजपा संगठन में बड़ा फेरबदल, पवन साय बने प्रदेश महामंत्री; देशभर में बदले चेहरे

    September 24, 2026

    पश्चिम बंगाल: नंदीग्राम उपचुनाव में कांग्रेस उम्मीदवार मिलन प्रधान को कलकत्ता हाईकोर्ट से राहत, कोर्ट ने कहा — उन्हें चुनाव लड़ने दें

    September 24, 2026

    ‘एक खून माफ होता तो ज्ञानेश को गो*ली मार देते’, CEC पर सामने आया मुकेश सहनी का विवादित बयान

    September 24, 2026

    विपक्ष के 143 सांसदों का निलंबन और सेक्शन-16 से मिली वो ताकत, जिसने मुख्य चुनाव आयुक्त को कोई भी निर्णय लेने को कर दिया स्वतंत्र

    September 24, 2026

    सुप्रीम कोर्टः मुख्य चुनाव आयुक्त और चुनाव आयुक्त नियुक्ति विवाद पर में बंटी जजों की राय, पढ़िये जस्टिस दीपांकर दत्ता की तीखी टिप्पणी

    September 24, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.