Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»जोहार ब्रेकिंग»झारखंड नगर निकाय चुनाव 2026 : आज राज्यभर में वोटिंग, 43 लाख से ज्यादा मतदाता डालेंगे वोट
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड नगर निकाय चुनाव 2026 : आज राज्यभर में वोटिंग, 43 लाख से ज्यादा मतदाता डालेंगे वोट

    Team JoharBy Team JoharFebruary 23, 2026Updated:February 23, 2026No Comments3 Mins Read2
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    निकाय
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Ranchi : झारखंड में आज यानी सोमवार को नगर निकाय चुनाव 2026 को लेकर सुबह से ही हलचल तेज है. राज्य के 48 नगर निकाय क्षेत्रों में मतदाता अपने मताधिकार का इस्तेमाल कर रहे हैं. शहरों और कस्बों में पोलिंग बूथों पर सुबह 7 बजे से ही लोगों की कतारें देखने को मिल रही हैं. मतदान शाम 5 बजे तक चलेगा. राज्य निर्वाचन आयोग के मुताबिक इस बार कुल 43,33,574 मतदाता अपने प्रतिनिधियों का चुनाव करेंगे. इनमें 22,07,203 पुरुष मतदाता, 21,26,227 महिला मतदाता और 144 थर्ड जेंडर मतदाता शामिल हैं.

    मेयर और पार्षद के लिए अलग-अलग बैलेट पेपर

    यह चुनाव गैर-दलीय आधार पर हो रहा है, यानी उम्मीदवार किसी पार्टी के सिंबल पर नहीं बल्कि व्यक्तिगत तौर पर मैदान में हैं. मतदाता मेयर और पार्षद दोनों पदों के लिए वोट डालेंगे. मेयर के लिए गुलाबी रंग का बैलेट पेपर दिया जा रहा है, जबकि पार्षद के लिए सफेद रंग का बैलेट पेपर इस्तेमाल हो रहा है. खास बात यह है कि इस बार नोटा (NOTA) का विकल्प उपलब्ध नहीं है.

    48 नगर निकायों में मतदान

    राज्य में कुल 48 नगर निकाय हैं, जिनमें 9 नगर निगम, 20 नगर परिषद और 19 नगर पंचायत शामिल हैं. इनमें से 13 निकायों में चुनाव 2020 से लंबित थे, जबकि राजधानी रांची समेत अन्य नगर निगमों और निकायों में 2022 से चुनाव नहीं हो पाए थे. इस बार 1087 वार्डों में कुल 4304 पोलिंग बूथ बनाए गए हैं, जहां मतदान शांतिपूर्ण ढंग से कराने के इंतजाम किए गए हैं.

    पहचान पत्र के लिए कई विकल्प

    मतदान के लिए मतदाता पहचान पत्र (Voter ID) के अलावा राज्य निर्वाचन आयोग ने 12 अन्य सरकारी और गैर-सरकारी फोटो पहचान पत्रों को भी मान्यता दी है. यानी जिनके पास वोटर आईडी नहीं है, वे वैकल्पिक पहचान पत्र दिखाकर भी वोट डाल सकते हैं.

    सुरक्षा के कड़े इंतजाम

    मतदान के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पर्याप्त संख्या में सुरक्षा बल तैनात किए गए हैं. संवेदनशील और अति-संवेदनशील बूथों पर विशेष निगरानी रखी जा रही है. राज्य सरकार ने मतदान वाले क्षेत्रों में सार्वजनिक अवकाश की घोषणा की है. यह अवकाश परक्राम्य लिखत अधिनियम, 1881 की धारा 25 के तहत घोषित किया गया है, ताकि ज्यादा से ज्यादा लोग बिना किसी डर और बाधा के मतदान कर सकें.

    27 फरवरी को होगी मतगणना

    आज शाम 5 बजे मतदान समाप्त होने के बाद मतपेटियों को सुरक्षित रखा जाएगा. वोटों की गिनती 27 फरवरी को की जाएगी, जिसके बाद नतीजे सामने आएंगे और यह साफ हो जाएगा कि शहरों और कस्बों की कमान किसके हाथ में जाएगी.

    Also Read : रांची के वज्रगृह पर प्रशासन का सख्त पहरा, अफवाह और उकसावे पर त्वरित कार्रवाई का DC-SSP ने दिए निर्देश

    Councilor Elections Counting of votes on February 27 Jharkhand Municipal Elections 2026 Jharkhand news Jharkhand voting Local Body Elections Mayor elections Municipal Corporation Elections Municipal Council elections Nagar Panchayat Elections ranchi State Election Commission Voting Updates झारखंड नगर निकाय चुनाव 2026 झारखंड न्यूज झारखंड वोटिंग नगर निगम चुनाव नगर पंचायत चुनाव नगर परिषद चुनाव पार्षद चुनाव मतगणना 27 फरवरी मेयर चुनाव रांची राज्य निर्वाचन आयोग लोकल बॉडी इलेक्शन वोटिंग अपडेट
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous ArticleAaj Ka Rashifal, 23 FEBRUARY 2026 : जानें किस राशि का क्या है आज का राशिफल
    Next Article झारखंड में 23 और 24 फरवरी को बदल सकता है मौसम, नगर निकाय वोटिंग के दौरान हल्की बारिश के संकेत

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    दिल्ली के बाद झारखंड की बारी, 14वीं JPSC पर जयराम ने उठाये सवाल

    July 21, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    मतदाता सूची में नाम कटने के दावे पर चुनाव आयोग ने बताया भ्रामक, आदिवासी जनाधिकार महासभा ने दिया ऐप्प का हवाला

    July 21, 2026
    क्राइम

    राजधानी की सुरक्षा व्यवस्था होगी और मजबूत, एसएसपी राकेश रंजन ने तैयार किया एक्शन प्लान

    July 21, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    भारत-अमेरिका व्यापार समझौते में कृषि को लेकर क्या है पेंच, किसान क्यों चिंतित?

    July 21, 2026
    झारखंड

    दक्षिण छोटानागपुर क्षेत्रीय पुलिस खेलकूद प्रतियोगिता शुरू, तीन दिन तक होंगे मुकाबले

    July 21, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    कैसे बनीं प्रतिभा पाटिल भारत की पहली महिला राष्ट्रपति? जानिए पूरी कहानी

    July 21, 2026
    Latest Posts

    दिल्ली के बाद झारखंड की बारी, 14वीं JPSC पर जयराम ने उठाये सवाल

    July 21, 2026

    मतदाता सूची में नाम कटने के दावे पर चुनाव आयोग ने बताया भ्रामक, आदिवासी जनाधिकार महासभा ने दिया ऐप्प का हवाला

    July 21, 2026

    राजधानी की सुरक्षा व्यवस्था होगी और मजबूत, एसएसपी राकेश रंजन ने तैयार किया एक्शन प्लान

    July 21, 2026

    भारत-अमेरिका व्यापार समझौते में कृषि को लेकर क्या है पेंच, किसान क्यों चिंतित?

    July 21, 2026

    दक्षिण छोटानागपुर क्षेत्रीय पुलिस खेलकूद प्रतियोगिता शुरू, तीन दिन तक होंगे मुकाबले

    July 21, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.