Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • पब्लिक रिपोर्ट
    • अन्य
    Johar LIVE
    Home»झारखंड»झारखंड: 45 हजार सहायक अध्यापकों को बड़ी राहत, सरकार ने नौकरी सुरक्षित रखने का दिया भरोसा
    झारखंड

    झारखंड: 45 हजार सहायक अध्यापकों को बड़ी राहत, सरकार ने नौकरी सुरक्षित रखने का दिया भरोसा

    Team JoharBy Team JoharApril 29, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Ranchi : झारखंड के करीब 45,000 आकलन-प्रशिक्षित सहायक अध्यापकों के लिए राहत भरी खबर है। राज्य सरकार ने उनके भविष्य को लेकर एक सकारात्मक और भरोसेमंद पहल की है। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के निर्देश पर स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी और शिक्षा मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू ने झारखंड राज्य आकलन-प्रशिक्षित सहायक अध्यापक संघर्ष मोर्चा के प्रतिनिधिमंडल के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक की।

    रिटायरमेंट तक नौकरी की सुरक्षा का भरोसा

    शिक्षा मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू के आवास पर हुई इस बैठक में सहायक अध्यापकों की सेवा सुरक्षा और भविष्य को लेकर विस्तार से चर्चा हुई। सरकार की ओर से मंत्रियों ने स्पष्ट आश्वासन दिया कि राज्य सरकार शिक्षकों के साथ मजबूती से खड़ी है। उन्होंने शिक्षकों से कहा कि वे पूरी निश्चिंतता के साथ अपना कार्य जारी रखें। सरकार ने स्पष्ट किया कि रिटायरमेंट की आयु सीमा तक किसी भी सहायक अध्यापक की नौकरी पर आंच नहीं आएगी।

    सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद अगली बैठक

    चूंकि यह मामला वर्तमान में सुप्रीम कोर्ट में लंबित है, इसलिए सरकार ने संवेदनशीलता दिखाते हुए निर्णय लिया है कि न्यायालय का फैसला आने के पांच दिनों के भीतर पुनः एक उच्च स्तरीय बैठक बुलाई जाएगी। इस बैठक में आगे की रणनीति और समाधान पर चर्चा की जाएगी ताकि शिक्षकों के हितों की रक्षा हो सके।

    अनुकंपा नियुक्ति का प्रस्ताव कैबिनेट में

    बैठक में मानवीय दृष्टिकोण अपनाते हुए अनुकंपा नियुक्ति के प्रस्ताव पर भी सहमति बनी। अब यह प्रस्ताव अगली कैबिनेट बैठक में लाया जाएगा, ताकि यदि सेवा अवधि के दौरान किसी शिक्षक का निधन होता है, तो उनके आश्रितों को नौकरी का लाभ मिल सके।
    स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने बैठक के बाद कहा कि हेमंत सोरेन की सरकार शिक्षकों की पीड़ा को समझती है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि शिक्षकों के भविष्य के साथ कोई खिलवाड़ नहीं होने दिया जाएगा। बैठक के बाद संघर्ष मोर्चा के प्रतिनिधिमंडल ने सरकार के सकारात्मक रुख पर संतोष व्यक्त किया और मंत्रियों का आभार जताया।

    Also Read : चाईबासा मुठभेड़ अपडेट : एक नक्सली ढेर, SLR राइफल बरामद

     

    compassionate appointment Hemant Soren government Jharkhand Education Department Sahayak Adhyapak Jharkhand Teacher Recruitment Jharkhand अनुकंपा नियुक्ति झारखंड झारखंड न्यूज़। Jharkhand Assistant Teachers झारखंड सहायक अध्यापक शिक्षक नियोजन झारखंड शिक्षा विभाग झारखंड सहायक अध्यापक संघर्ष मोर्चा हेमंत सोरेन सरकार
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleवैज्ञानिक सोच से बदलेगा झारखंड, सीएम हेमंत सोरेन ने बनाई नई रणनीति
    Next Article पेंशन और प्रेम प्रसंग के चलते की मां की ह’त्या, दत्तक बेटी ने प्रेमी संग मिलकर उतारा मौ’त के घाट

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    BREAKING : पेट्रोल बम कांड में रांची पुलिस को मिली बड़ी सफलता, 18 घंटे के अंदर पकड़े गए दोनों आरोपी

    June 17, 2026
    झारखंड

    झारखंड प्रशासनिक सेवा के 88 अधिकारियों का एक साथ तबादला… देखें लिस्ट

    June 17, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    रांची पुलिस की अपील- विदेशी नंबरों से रंगदारी मांगने वालों से रहें सावधान

    June 17, 2026
    Latest Posts

    BREAKING : पेट्रोल बम कांड में रांची पुलिस को मिली बड़ी सफलता, 18 घंटे के अंदर पकड़े गए दोनों आरोपी

    June 17, 2026

    झारखंड प्रशासनिक सेवा के 88 अधिकारियों का एक साथ तबादला… देखें लिस्ट

    June 17, 2026

    रांची पुलिस की अपील- विदेशी नंबरों से रंगदारी मांगने वालों से रहें सावधान

    June 17, 2026

    लातेहार में पुलिस ड्यूटी मीट 2026 का आगाज, डीआईजी बोले- तकनीकी रूप से दक्ष बनाना जरूरी

    June 17, 2026

    सीएम हेमंत के विजन से बदली किस्मत, झारखंड की महिलाओं और किसानों को मिला लंदन-दुबई का बाजार

    June 17, 2026

    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.