Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»जोहार ब्रेकिंग»पेंशन और प्रेम प्रसंग के चलते की मां की ह’त्या, दत्तक बेटी ने प्रेमी संग मिलकर उतारा मौ’त के घाट
    जोहार ब्रेकिंग

    पेंशन और प्रेम प्रसंग के चलते की मां की ह’त्या, दत्तक बेटी ने प्रेमी संग मिलकर उतारा मौ’त के घाट

    joharlive NetworkBy joharlive NetworkApril 29, 2026No Comments3 Mins Read1
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    पेंशन
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Ranchi : रांची के डोरंडा थाना क्षेत्र में एक विधवा पेंशनभोगी महिला की हत्या का सनसनीखेज खुलासा पुलिस ने कर दिया है। पहले इसे बाथरूम में गिरने से हुई सामान्य मौत बताया गया, लेकिन दफनाने के बाद जब सच्चाई सामने आई तो पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। पुलिस जांच में खुलासा हुआ कि महिला की दत्तक बेटी ने अपने प्रेमी और उसके साथियों के साथ मिलकर तकिये से मुंह दबाकर उसकी हत्या कर दी थी। मृतका की पहचान नाहिद परवीन के रूप में हुई है। इस बात का खुलासा रांची के सिटी एसपी पारस राणा ने किया।

    स्नान कराते वक्त गले पर दिखा था निशान

    एसपी पारस राणा ने मीडिया को बताया कि बीते 25 अप्रैल को मो. हलीम को सूचना मिली थी कि नाहिद परवीन की बाथरूम में गिरने से मौत हो गई है। परिजन इसे हादसा मानकर अंतिम संस्कार की तैयारी में जुट गए। मिट्टी देने से पहले जब शव को स्नान कराया जा रहा था, तब मृतका की गर्दन और शरीर के अन्य हिस्सों पर चोट के निशान दिखाई दिए। हालांकि उस समय किसी ने संदेह नहीं किया और शव को दफना दिया गया।

    कब्र से निकाला गया शव

    बाद में जब मृतका की गोद ली हुई बेटी से पूछताछ की गई, तब हत्या की बात सामने आई। इसके बाद मृतका के देवर मो. हलीम ने डोरंडा थाना में लिखित आवेदन देकर मामला दर्ज कराया। आवेदन के आधार पर डोरंडा थाना में विभिन्न धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई। मामले की गंभीरता को देखते हुए मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में शव को कब्र से बाहर निकाला गया। मेडिकल बोर्ड का गठन कर पोस्टमार्टम कराया गया, जिसमें साफ हो गया कि नाहिद परवीन की मौत दुर्घटना नहीं, बल्कि हत्या थी।

    मृतक महिला के खाता में आता था पति का पेंशन

    एसपी पारस राणा ने बताया कि पुलिस अनुसंधान में पता चला कि नाहिद परवीन एक पेंशनभोगी विधवा महिला थीं। पति की मौत के बाद पीएफ की रकम उनके खाते में थी और उन्हें नियमित पेंशन भी मिलती थी। उनकी कोई संतान नहीं थी, इसलिए करीब 15 वर्ष पहले उन्होंने एक बच्ची को गोद लिया था और उसका पालन-पोषण कर पढ़ाई-लिखाई कराई।

    जांच में यह भी सामने आया कि दत्तक पुत्री अपने प्रेमी अरबाज खान पर काफी पैसे खर्च करती थी और उसी से शादी करना चाहती थी। नाहिद परवीन इस रिश्ते का विरोध कर रही थीं। इसी बात को लेकर बेटी ने अपने प्रेमी अरबाज खान, उसके दोस्त समीर खान और दो अन्य साथियों के साथ मिलकर 24 अप्रैल को हत्या की साजिश रची। आरोप है कि सभी ने मिलकर नाहिद परवीन का तकिये से मुंह दबाकर हत्या कर दी। इसके बाद पूरे घर को साफ कर दिया गया ताकि कोई सबूत न बचे और यह कहानी फैलाई गई कि महिला की मौत बाथरूम में गिरने से हुई है।

    पुलिस ने तीन आरोपियों को दबचो

    पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को दबोच लिया है। गिरफ्तार आरोपियों में गया (बिहार) निवासी 20 वर्षीय अरबाज खान, 20 वर्षीय समीर खान शामिल हैं। वहीं, विधि-विरुद्ध किशोरी यानी मृतका की दत्तक पुत्री को डिटेन किया गया है। मामले में शामिल दो अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है। घटनास्थल से पुलिस ने खून लगा बेडशीट और खून लगा तकिये का कवर भी बरामद किया है। पूरे मामले की जांच डोरंडा थानेदार इंस्पेक्टर दीपिका प्रसाद के नेतृत्व में की गई। पुलिस का कहना है कि जल्द ही फरार आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

    Also Read : चाईबासा मुठभेड़ अपडेट : एक नक्सली ढेर, SLR राइफल बरामद

    Mother Murdered Over Pension and Love Affair: Adopted Daughter Kills Her in Collusion with Lover दत्तक बेटी ने प्रेमी संग मिलकर उतारा मौत के घाट पेंशन और प्रेम प्रसंग के चलते की मां की हत्या
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleझारखंड: 45 हजार सहायक अध्यापकों को बड़ी राहत, सरकार ने नौकरी सुरक्षित रखने का दिया भरोसा
    Next Article रांची में कराटे का महासंग्राम, पहली बार भारतीय सेना के जवान दिखाएंगे दम

    Related Posts

    आदिवासी

    संसद में आदिवासीः अब आई बिजली, देश के 11 हजार आदिवासी परिवारों का जीवन हुआ रोशन

    August 2, 2026
    क्राइम

    मॉस्को की वांटेड प्रेरणा की तलाश में झारखंड सीआईडी, 24 जिलों के एसपी से मांगी मदद

    August 2, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    किसने डिजाइन किया भारत का तिरंगा? जानिए पिंगली वेंकैया की पूरी कहानी

    August 2, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड विधानसभा: 11 साल पहले पूछा था सवाल, आज तक ढूंढा जा रहा जवाब

    August 2, 2026
    खेल-सिनेमा

    शमी ने फिटनेस पर उठाए सवाल, अगरकर बोले- बात करनी होगी तो सीधे करूंगा

    August 1, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    ISRO Recruitment : 746 पदों पर निकली बंपर भर्ती; देखें पूरी वैकेंसी लिस्ट

    August 1, 2026
    Latest Posts

    संसद में आदिवासीः अब आई बिजली, देश के 11 हजार आदिवासी परिवारों का जीवन हुआ रोशन

    August 2, 2026

    मॉस्को की वांटेड प्रेरणा की तलाश में झारखंड सीआईडी, 24 जिलों के एसपी से मांगी मदद

    August 2, 2026

    किसने डिजाइन किया भारत का तिरंगा? जानिए पिंगली वेंकैया की पूरी कहानी

    August 2, 2026

    झारखंड विधानसभा: 11 साल पहले पूछा था सवाल, आज तक ढूंढा जा रहा जवाब

    August 2, 2026

    शमी ने फिटनेस पर उठाए सवाल, अगरकर बोले- बात करनी होगी तो सीधे करूंगा

    August 1, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.