Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»जोहार ब्रेकिंग»झारखंड सरकार ने विशेष समुदाय के लिए शुरू किया चलंत ग्राम क्लिनिक, मिलेंगी ये सारी सुविधाएं
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड सरकार ने विशेष समुदाय के लिए शुरू किया चलंत ग्राम क्लिनिक, मिलेंगी ये सारी सुविधाएं

    Team JoharBy Team JoharOctober 5, 2024Updated:October 5, 2024No Comments3 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    रांची : झारखंड सरकार का स्वास्थ्य विभाग लोगों को बेहतर इलाज मुहैया कराने को लेकर कई तरह की योजनाएं चला रहा है. इस बीच दूरस्थ इलाकों में रहने वाले आदिम जनजाति को प्रापर सुविधाएं व इलाज नहीं मिल पाता है. ऐसे लोगों के लिए स्वास्थ्य विभाग ने चलंत ग्राम क्लिनिक की शुरुआत की है, जिसके तहत टीमें आदिम जनजाति वाले इलाकों में जाकर लोगों की स्क्रीनिंग करेगी. वहीं जरूरी टेस्ट भी किट के माध्यम से किए जाएंगे. इसके अलावा जरूरी सलाह भी देंगे. इसके लिए स्वास्थ्य विभाग ने 2024-25 वित्त वर्ष के लिए 5,98,36,000 रुपए की स्वीकृति दी है.

    राज्य में आदिम जनजाति के हैं 75 हजार परिवार

    झारखण्ड राज्य के विभिन्न जिलों में आदिम जनजाति समुदाय के लगभग 75 हजार परिवार हैं, जो सुदूरवर्ती ग्रामीण क्षेत्रों में निवास करते हैं. ऐसे ग्रामीण क्षेत्रों से आवागमन में काफी कठिनाई होती है. वहीं गंभीर बीमारी की स्थिति या गर्भवती माताओं को स्वास्थ्य सुविधाएं बड़ी मुश्किल से मिल पाती हैं. ऐसे ग्रामीण क्षेत्रों में निवास करने वाले आदिम जनजाति समुदाय के परिवारों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए चलन्त ग्राम क्लीनिक स्थापित करते हुए 120 मेडिकल टीम गठित की गई हैं, जो राज्य के सभी 24 जिलों में चलंत ग्राम क्लिनिक का संचालन करेंगी.

    कालाजार प्रभावित इलाकों पर है फोकस

    भारत सरकार द्वारा 2023 तक राष्ट्र में कालाजार उन्मूलन का लक्ष्य निर्धारित किया गया था, जिस क्रम में झारखण्ड राज्य से भी कालाजार का शत प्रतिशत उन्मूलन सुनिश्चित किया गया. इस क्रम में राज्य के दुमका, गोड्डा, पाकुड़ एवं साहेबगंज जिलों में 74 अति प्रभावित गांवों को चिन्हित किया गया था. इनमें कई ऐसे गांव हैं, जो दुर्गम क्षेत्र में अवस्थित हैं और स्वास्थ्य सेवाएं सीमित हैं. ऐसे गांवों में भी चलन्त ग्राम क्लीनिक की स्थापना करते हुए कालाजार के रोगियों की पहचान की जा सकेगी, ताकि राज्य में कालाजार उन्मूलन का लक्ष्य इस वर्ष भी कायम रह सके.

    चलन्त ग्राम क्लिनिक में मिलेगी ये सेवाएं ओपीडी

    1. प्रसव पूर्व तथा प्रसवोत्तर देख-भाल
    2. परिवार नियोजन परामर्श और गर्भनिरोधक सेवाएं
    3. ऐनिमिया और अन्य गैर संचारी रोग अन्तर्गत उक्त रक्तचाप, मधुमेह की जांच
    4. टीबी और मलेरिया का पता लगाने के लिए बलगम व ब्लड टेस्ट
    5. कालाजार व अन्य वेक्टर बोर्न बीमारियों का ईलाज.

    सरकारी भवन में चलेगा क्लिनिक

    आदिम जनजाति बाहुल्य ग्राम में अवस्थित सरकारी भवन आंगनबाड़ी केन्द्र/सामुदायिक भवन/विद्यालय भवन में चलन्त ग्राम क्लीनिक की स्थापना की जाएगी, जिसका प्रचार-प्रसार किया जाएगा.

    ये टेस्ट ग्राम क्लिनिक में किए जाएंगे

    1. हेमोग्लोबिन
    2. ब्लड ग्लूकोज
    3. मलेरिया टेस्ट
    4. प्रेग्नेंसी टेस्ट
    2024-25 Financial Year 2024-25 वित्त वर्ष anemia Blood Pressure Community Building Diabetes Dumka Family Planning Godda Government Building Health department Health Facilities Health Service investigation jharkhand Jharkhand Latest News Jharkhand news Jharkhand Today News Jharkhand Update News Johar Live Kala Azar malaria Medical Team Mobile Village Clinic OPD Services Pakur Pregnancy Test primitive tribes Rural Health Sahebganj TB Today News आदिम जनजाति एनीमिया ओपीडी सेवाएं कालाजार गोड्डा ग्रामीण स्वास्थ्य चलंत ग्राम क्लिनिक जांच जोहार लाइव झारखंड झारखंड अपडेट न्यूज झारखंड टूडे न्यूज झारखंड न्यूज झारखंड लेटेस्ट न्यूज टीबी टूडे न्यूज दुमका परिवार नियोजन पाकुड़ प्रेग्नेंसी टेस्ट मधुमेह मलेरिया मेडिकल टीम रक्तचाप समुदायिक भवन सरकारी भवन साहेबगंज स्वास्थ्य विभाग स्वास्थ्य सुविधाएं स्वास्थ्य सेवा
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleआदिवासी बहू-बेटियों को बचाना है, तो भाजपा की सरकार लाना है: चंपाई सोरेन
    Next Article दिल्ली पुलिस के सब इंस्पेक्टर की ट्रेन की चपेट में आने से मौ’त

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड: संजय सेठ के बयान पर इरफान अंसारी का पलटवार, कहा— ‘राजनीति छोड़िए, झारखंड के लिए एम्स लाइए’

    July 18, 2026
    खेल-सिनेमा

    72th National Film Award : ‘आर्टिकल 370’ बनी सर्वश्रेष्ठ फीचर फिल्म, कार्तिक आर्यन और ममूटी को बेस्ट एक्टर

    July 18, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : मईयां सम्मान योजना से महिलाओं को मिली आत्मनिर्भरता की नई पहचान

    July 18, 2026
    आदिवासी

    ‘पहले वनाधिकार, फिर मेगा प्रोजेक्ट’. ग्रेट निकोबार में ट्राइबल काउंसिल का सरकार को संदेश

    July 18, 2026
    क्राइम

    नक्सलमुक्त भारत के दावों के बीच ‘चारू फोर्टनाइट’ को लेकर क्यों अलर्ट पर हैं सुरक्षा एजेंसियां?

    July 18, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड की दीपाली रिया अब मिस यूनिवर्स इंडिया 2026 में दिखाएंगी दम

    July 18, 2026
    Latest Posts

    झारखंड: संजय सेठ के बयान पर इरफान अंसारी का पलटवार, कहा— ‘राजनीति छोड़िए, झारखंड के लिए एम्स लाइए’

    July 18, 2026

    72th National Film Award : ‘आर्टिकल 370’ बनी सर्वश्रेष्ठ फीचर फिल्म, कार्तिक आर्यन और ममूटी को बेस्ट एक्टर

    July 18, 2026

    झारखंड : मईयां सम्मान योजना से महिलाओं को मिली आत्मनिर्भरता की नई पहचान

    July 18, 2026

    ‘पहले वनाधिकार, फिर मेगा प्रोजेक्ट’. ग्रेट निकोबार में ट्राइबल काउंसिल का सरकार को संदेश

    July 18, 2026

    नक्सलमुक्त भारत के दावों के बीच ‘चारू फोर्टनाइट’ को लेकर क्यों अलर्ट पर हैं सुरक्षा एजेंसियां?

    July 18, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.