Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»जोहार ब्रेकिंग»झारखण्ड : अर्थिक कठिनाइयों से जूझ रहा परिवार, घर चलाने की जिम्मेवारी मासूम कंधों पर
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखण्ड : अर्थिक कठिनाइयों से जूझ रहा परिवार, घर चलाने की जिम्मेवारी मासूम कंधों पर

    Team JoharBy Team JoharJuly 21, 2020Updated:July 21, 2020No Comments3 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Joharlive Team

    देवघर। कोरोना संक्रमण को लेकर जारी प्रतिबंधों के कारण न जाने कितने परिवार ऐसे हैं जो अर्थिक कठिनाइयों से जूझ रहे हैं और उनके खाने-पीने की दिक्कतें कुछ ऐसे हो चले हैं कि घर के छोटे बच्चे ने अपनी पढ़ाई छोड़कर राशन जुटाने की जिम्मेवारी सम्हाल ली है।

    ऐसा ही एक मामला आज सुबह देखने को आया जब शहरी सीमा से सटे मोहनपुर प्रखण्ड के ग्राम बलसारा का एक 13 बर्षीय बालक सूरज कुमार केसरी पिता किशन प्रसाद केसरी साइकिल पर थोड़े से भुट्टे लेकर घर-घर जाकर भुट्टे खरीदने का आग्रह कर रहा था। किंतु लगभग खराब हो चुके भुट्टे को कोई खरीदार न मिला तो उसका चेहरा रुआँसा हो गया। बच्चे का चेहरा यूँ उदास देखकर प्रोफेसर कालोनी के अमित सोनी ने जानकारी ली तो उक्त बालक ने भुट्टे लेने का आग्रह करता हुआ बोला अंकल भुट्टे खरीद लीजिए ना। क्योंकि भुट्टा बिकेगा तभी वह घर के राशन लेकर घर जा पाएगा।

    अमित सोनी ने उसके सहायतार्थ भुट्टे तो खरीदे ही साथ ही नक़द रुपये की आर्थिक सहयोग भी दिया तो बच्चे की आँखों में खुशी की झलक दिख साफ-साफ दिखने लगा। बालक सूरज केसरी से पूछताछ पर उसने बताया कि उसके पिता जो गोड्डा में ईंट मंज़दूर का काम करते हैं । उनका भी काम छूट चुका है तथा बसों के न चलने के कारण इस समय गोड्डा में ही फँसे हुए हैं।

    जबकि उसका एक बड़ा भाई जो सब्जी मंडी में कुली का काम कर रहा है। उसे भी कम ही काम मिलता है जिस कारण चार लोगों के परिवार को भोजन के लिए दिक्कतें उठानी पड़ रही है। जिस कारण वह गाँव से गुजरने वाले किसान से भुट्टे खरीद कर उसे गली-गली बेचकर किसी तरह जीवन यापन की कोशिश कर रहा है।

    सूरज ने बताया कि वह बलसारा के ही मोर्डन मॉन्टेसरी एकेडमी का कक्षा 8 का छात्र है किंतु स्कूल फीस के तकरीबन 9 हजार से ज्यादा का बकाया हो जाने के कारण स्कूल द्वारा बार-बार माँगे जाने के पर उसकी माँ ने अभी पढ़ाई से अलग कर दिया है । इतना ही नहीं, बालक सूरज ने सहानभूति पाते ही बिल्कुल सरल लहज़े से यह भी बताया कि उसका मूल घर जिले के सारवाँ प्रखण्ड में है किंतु फुआ की शादी के कारण वह घर भी बिक गया जिस कारण वह सपरिवार बलसारा में ही रह रहा है।

    उल्लेखनीय है कि कोरोना संकट काल में जब शहर के धनकुबेरों, समाजसेवियों द्वारा राशन सामग्रियाँ उपलब्ध कराए जाने सम्बन्धी खबरें लगातार सुर्खियों में रहता आया वैसे में सूरज जैसे न जाने कितने मासूम जीवन की जंग लड़ रहा है, मासूम कंधों पर भोजन जुटाने की जिम्मेवारी और शिक्षा से महरूम किये गए ऐसे परिवार की सुधि कौन लेगा। यह स्प्ष्ट नहीं है ऐसे में सवाल यह उठता है कि अभी हाल में देवघर के विलियम्स टाउन में मौत की घटना के बाद फ़ोटो खिंचवाने का जो दौर चल रहा है ठीक ऐसे ही सूरज जैसे बच्चों के अनगिनत मामलों में उक्त घटनाओं की पुनरावृत्ति की प्रतीक्षा में हैं। ताकि फ़ोटो सेशन कर अपनी दमदार उपस्थिति दर्ज करा सके।

    #Jharkhand News Latest news Online news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleइंडिगो 10 प्रतिशत कर्मचारियों को नौकरी से निकालेगी
    Next Article कोराना वैक्‍सीन के मानव ट्रायल में मिली सफलता

    Related Posts

    आदिवासी

    झारखंडः बीजेपी के नए प्रभारी की करिया मुंडा से मुलाकात, महज शिष्टाचार या गलती का एहसास?

    October 5, 2026
    खेल-सिनेमा

    भारत-वेस्टइंडीज T20 मैच: रांची में सुरक्षा की कड़ी तैयारी, एडीजी मनोज कौशिक ने किया जे.एस.सी.ए. स्टेडियम का निरीक्षण

    October 5, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    राज्यसभा चुनाव यूपी : झारखंड के राज्यपाल संतोष गंगवार की बेटी सहित 8 उम्मीदवारों के नाम तय, जानिये कौन हैं वो

    October 5, 2026
    जेपीएससी / जेएसएससी

    जेपीएससी धांधली पर सुप्रीम कोर्ट में 7 अक्टूबर को सुनवाई, छात्रों ने शुरू किया एक्स अभियान

    October 5, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : बीजेपी के नए प्रभारी गजेंद्र सिंह पटेल का पहला दौरा, बोले- ‘विकसित भारत’ में झारखंड की अहम भूमिका

    October 5, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : बीजेपी विधायक ने हेमंत सोरेन की बीमार मां के खिलाफ की थी अपमानजनक टिप्पणी, थाना पहुंचा मामला, बयान से बीजेपी ने भी किया किनारा

    October 5, 2026
    Latest Posts

    झारखंडः बीजेपी के नए प्रभारी की करिया मुंडा से मुलाकात, महज शिष्टाचार या गलती का एहसास?

    October 5, 2026

    भारत-वेस्टइंडीज T20 मैच: रांची में सुरक्षा की कड़ी तैयारी, एडीजी मनोज कौशिक ने किया जे.एस.सी.ए. स्टेडियम का निरीक्षण

    October 5, 2026

    राज्यसभा चुनाव यूपी : झारखंड के राज्यपाल संतोष गंगवार की बेटी सहित 8 उम्मीदवारों के नाम तय, जानिये कौन हैं वो

    October 5, 2026

    जेपीएससी धांधली पर सुप्रीम कोर्ट में 7 अक्टूबर को सुनवाई, छात्रों ने शुरू किया एक्स अभियान

    October 5, 2026

    झारखंड : बीजेपी के नए प्रभारी गजेंद्र सिंह पटेल का पहला दौरा, बोले- ‘विकसित भारत’ में झारखंड की अहम भूमिका

    October 5, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.