Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»जोहार ब्रेकिंग»Jharkhand Election 2024 : मतदान केंद्रों पर लंबी कतार, पीएम मोदी ने की अपील- पहले मतदान फिर जलपान
    जोहार ब्रेकिंग

    Jharkhand Election 2024 : मतदान केंद्रों पर लंबी कतार, पीएम मोदी ने की अपील- पहले मतदान फिर जलपान

    Team JoharBy Team JoharNovember 13, 2024Updated:November 13, 2024No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Vote Day : झारखंड में विधानसभा चुनाव के पहले चरण की वोटिंग आज सुबह सात बजे से शुरू हो गई है. रांची सहित राज्य के कुल 43 विधानसभा क्षेत्रों में मतदाता मतदान कर रहे हैं. मतदान केंद्रों पर वोटर्स की लंबी कतारें देखी जा रही हैं, जिससे लोकतंत्र के इस उत्सव के प्रति जनता का उत्साह साफ झलक रहा है.

    सुबह 7 बजे से मतदान शुरू

    झारखंड के 43 विधानसभा क्षेत्रों में 683 प्रत्याशी चुनावी मैदान में हैं, और कुल 1,37,10,717 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे. इनमें से 68,73,455 पुरुष, 68,36,959 महिला और 303 थर्ड जेंडर मतदाता शामिल हैं. मतदान केंद्रों पर सुबह 7 बजे से ही मतदान शुरू हो गया है, जो शाम 5 बजे तक होगा.

    सुरक्षा इंतजामात और निगरानी

    चुनाव आयोग ने शांतिपूर्ण मतदान सुनिश्चित करने के लिए सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं. झारखंड के विभिन्न हिस्सों में हजारों सुरक्षा बल तैनात किए गए हैं. इसके अलावा, 18,000 से अधिक जीपीएस-युक्त हाईटेक गाड़ियों की निगरानी के माध्यम से मतदान केंद्रों की सुरक्षा की जा रही है. वेबकास्टिंग के जरिए भी पूरी प्रक्रिया की सतत निगरानी की जा रही है.

    रांची में 15,344 बूथों पर मतदान

    रांची जिले के 15344 मतदान केंद्रों पर सुबह सात बजे से मतदान शुरू हो गया इनमें से 12716 बूथ ग्रामीण क्षेत्रों में और 2628 बूथ शहरी क्षेत्रों में स्थित हैं खास बात यह है कि 950 क्रिटिकल बूथों पर सुबह सात बजे से शाम चार बजे तक वोटिंग होगी

    पीएम मोदी की अपील

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने झारखंडवासियों से अपील की है कि वे लोकतंत्र के इस उत्सव में बढ़-चढ़ कर हिस्सा लें उन्होंने ट्वीट किया, “आज झारखंड विधानसभा चुनाव के पहले दौर की वोटिंग है सभी मतदाताओं से मेरा आग्रह है कि वे उत्साह के साथ मतदान करें इस मौके पर पहली बार मतदान करने वाले सभी युवाओं को मेरी ढेर सारी शुभकामनाएं याद रखें, पहले मतदान, फिर जलपान!”

    https://x.com/narendramodi/status/1856510549141663912

    democracy Election Election Festival EVM First Time Vote First Voting Then Refreshment GPS Jharkhand Assembly Jharkhand Assembly Election Jharkhand Assembly Election 2024 Jharkhand Election peace PM modi Polling Station public ranchi Security Surveillance Voter Voting Voting Day Voting Queue webcasting ईवीएम चुनाव चुनावी उत्सव जनता जीपीएस झारखंड चुनाव झारखंड विधानसभा झारखंड विधानसभा चुनाव झारखंड विधानसभा चुनाव 2024 निगरानी निर्वाचन पहली बार वोट पहले मतदान फिर जलपान पीएम मोदी मतदाता मतदान मतदान केंद्र मतदान दिवस मताधिकार रांची लोकतंत्र वेबकास्टिंग वोटिंग वोटिंग की कतार शांति सुरक्षा
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous ArticleJharkhand Election 2024: झारखंड में आज फिर गरजेंगे पीएम मोदी, गोड्डा और देवघर में होगी जनसभा
    Next Article Aaj Ka Rashifal, 13 November 2024 : मेष से लेकर मीन तक जानें सभी राशियों का राशिफल, कैसा रहेगा आज का दिन

    Related Posts

    आदिवासी

    बातचीत: दादा-दादी की कहानियों से निकली ‘अंगेन’ ने रचा इतिहास, पहली बार नेशनल अवॉर्ड तक पहुंचा संथाली सिनेमा

    July 19, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    राम मंदिर ट्रस्ट पर सियासत तेज, राहुल-खड़गे बोले- बताइए श्रद्धालुओं के दान का हिसाब

    July 19, 2026
    क्राइम

    सीएम, तीन आईएएस-आईपीएस और ‘उड़ता झारखंड’ पर कस दिया लगाम

    July 19, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड: संजय सेठ के बयान पर इरफान अंसारी का पलटवार, कहा— ‘राजनीति छोड़िए, झारखंड के लिए एम्स लाइए’

    July 18, 2026
    खेल-सिनेमा

    72th National Film Award : ‘आर्टिकल 370’ बनी सर्वश्रेष्ठ फीचर फिल्म, कार्तिक आर्यन और ममूटी को बेस्ट एक्टर

    July 18, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : मईयां सम्मान योजना से महिलाओं को मिली आत्मनिर्भरता की नई पहचान

    July 18, 2026
    Latest Posts

    बातचीत: दादा-दादी की कहानियों से निकली ‘अंगेन’ ने रचा इतिहास, पहली बार नेशनल अवॉर्ड तक पहुंचा संथाली सिनेमा

    July 19, 2026

    आज का दिन भारतीय बैंक के इतिहास में अहम मोड़ साबित क्यों हुआ?

    July 19, 2026

    राम मंदिर ट्रस्ट पर सियासत तेज, राहुल-खड़गे बोले- बताइए श्रद्धालुओं के दान का हिसाब

    July 19, 2026

    सीएम, तीन आईएएस-आईपीएस और ‘उड़ता झारखंड’ पर कस दिया लगाम

    July 19, 2026

    झारखंड: संजय सेठ के बयान पर इरफान अंसारी का पलटवार, कहा— ‘राजनीति छोड़िए, झारखंड के लिए एम्स लाइए’

    July 18, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.