Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»Uncategorized»झारखंड मुख्यमंत्री मंईयां योजना का शुभारंभ 18 अगस्त को, रक्षाबंधन पर नहीं
    Uncategorized

    झारखंड मुख्यमंत्री मंईयां योजना का शुभारंभ 18 अगस्त को, रक्षाबंधन पर नहीं

    Team JoharBy Team JoharAugust 16, 2024No Comments3 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन : मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन रक्षाबंधन के दिन झारखंड मुख्यमंत्री मंईयां योजना का शुभारंभ करने वाले थे. लेकिन शिड्यूल में बदलाव किया गया है. सीएम हेमंत सोरेन अब रक्षाबंधन के एक दिन पूर्व 18 अगस्त को ही पाकुड़ में झारखंड मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना का शुभारंभ करेंगे.

    इसके तहत महिला लाभुकों के खातों में डीबीटी के माध्यम से एक हजार की सम्मान राशि ट्रांसफर की जायेगी.मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में गुरुवार को आवासीय कार्यालय में आयोजित बैठक में यह निर्णय लिया गया. वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये आयोजित बैठक में मुख्य सचिव एलखियांग्ते, मुख्यमंत्री के अपर मुख्य सचिव अविनाश कुमार, महिला बाल विकास एवं सामाजिक सुरक्षा विभाग के सचिव मनोज कुमार, सूचना एवं प्रौद्योगिकी सचिव विप्रा भाल समेत विभिन्न जिलों के उपायुक्त शामिल हुए.

    एसएमएस के माध्यम से लाभुकों को दें जानकारी

    मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने बैठक में इस महत्वाकांक्षी योजना के लिए विशेष शिविरों में मिल रहे आवेदनों और अब तक स्वीकृत आवेदनों की विस्तृत समीक्षा की. साथ ही उन्होंने अधिकारियों को कई अहम निर्देश भी दिये. मुख्यमंत्री ने कहा कि इस योजना के लिए जो महिलाएं आवेदन कर रही हैं, उनके आवेदन की प्राप्ति, स्वीकृति और चयनित लाभुकों के खाते में सम्मान राशि ट्रांसफर किये जाने की जानकारी एसएमएस के माध्यम से दें.

    ताकि उनको यह पता चल सके कि उनके बैंक खाते में सम्मान राशि डाली जा चुकी है. उन्होंने संबंधित अधिकारियों को लाभुक महिलाओं को एसएमएस के जरिये साइबर अपराध से बचाव को लेकर जागरुकता संदेश भेजने का निर्देश दिया है.

    सम्मान राशि जारी करने की तारीख करें तय

    मुख्यमंत्री ने महिला बाल विकास एवं सामाजिक सुरक्षा विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिया है कि मंईयां सम्मान योजना के लाभुकों के खाते में हर महीने की एक निश्चित तारीख तक सम्मान राशि ट्रांसफर करना सुनिश्चित करें. अधिकारियों को सम्मान राशि हस्तांतरित करने में विलंब नहीं करने को कहा है. मुख्यमंत्री ने आवेदन लेने की प्रक्रिया में अभी भी जो त्रुटियां हैं, उसे अविलंब दूर करने का निर्देश दिया है.

    ताकि कोई भी महिला इस योजना का लाभ लेने से वंचित न रहे. साथ ही योजना को लेकर लगाये जा रहे विशेष शिविर को 18 अगस्त तक जारी रखने को कहा है. उन्होंने यह भी कहा कि यह सतत चलने वाली एक योजना है. ऐसे में आवेदन जमा करने की प्रक्रिया निरंतर चलती रहेगी. योग्य लाभुक कभी भी प्रज्ञा केंद्रों के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. मुख्यमंत्री को अधिकारियों ने बताया कि झारखंड मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना के लिए चल रहे विशेष शिविरों में अब तक 36 लाख 69 हज़ार 378 महिलाओं ने आवेदन दिया है. इनमें से 20 लाख 37 हज़ार 754 आवेदन स्वीकृत हो चुके हैं.

    आवेदन स्वीकृति एसएमएस सूचना झारखंड डीबीटी ट्रांसफर पाकुड़ महिला बाल विकास महिला लाभुक मुख्यमंत्री मईयां सम्मान योजना रक्षाबंधन विशेष शिविर सामाजिक सुरक्षा हेमंत सोरेन
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleझारखंड विधानसभा चुनाव से पहले राजनीतिक ड्रामा: पूर्व विधायक और चंपाई सोरेन की दिल्ली यात्रा, अमित शाह से मुलाकात की संभावना
    Next Article सुब्रमण्यम स्वामी ने दिल्ली HC में राहुल गांधी की भारतीय नागरिकता रद्द करने की मांग की

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    हेमंत सोरेन की पहल से झारखंड में शुरू होगा पूर्वी भारत का पहला सरकारी एयरक्राफ्ट मेंटेनेंस इंजीनियरिंग संस्थान

    July 22, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    हेमंत कैबिनेट के बड़े फैसले: AI वर्चुअल क्लासरूम, हेलीकॉप्टर एंबुलेंस, नए कॉलेज और सड़कों समेत कई प्रस्तावों को मंजूरी

    July 21, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंडः डीजीपी अनुराग गुप्ता 9 महीना पहले रिटायर हुए, अब तक पेंशन नहीं

    July 21, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड: एक क्लिक पर दिखेगा झारखंड का हर जंगल, सभी वन क्षेत्रों का बनेगा डिजिटल रिकॉर्ड

    July 20, 2026
    क्राइम

    झारखंडः कोयला अवैध उगाही प्रकरणः आरोपी संतोष करमाली को अग्रिम जमानत, चार सप्ताह में सरेंडर का दिया निर्देश

    July 20, 2026
    खेल-सिनेमा

    डूरंड कप-2026: पहली बार रांची बनेगी मेजबान, जानिए दर्शकों के लिए क्या है खास

    July 20, 2026
    Latest Posts

    जेपीएससी परीक्षा मामले में बड़ी कार्रवाई. एफआईआर दर्ज, पांच गिरफ्तार

    July 22, 2026

    नौ जनजातीय और क्षेत्रीय भाषाओं ने रखी अपनी बात, 11 सूत्री मांग-पत्र सौंपा

    July 22, 2026

    हेमंत सोरेन की पहल से झारखंड में शुरू होगा पूर्वी भारत का पहला सरकारी एयरक्राफ्ट मेंटेनेंस इंजीनियरिंग संस्थान

    July 22, 2026

    हजारीबाग कोषागार अवैध वेतन निकासी मामला: सौरभ कुमार सिंह की जमानत याचिका खारिज

    July 22, 2026

    झारखंड ने राज्य का पहला फिल्म इंस्टीट्यूट स्थापित करने के लिए SRFTI के साथ MoU पर हस्ताक्षर किए

    July 22, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.