Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»झारखंड विधानसभा चुनाव : मधुपुर सीट से प्रत्याशियों के चयन में गुटबाजी भाजपा पर पड़ेगी भारी!
    झारखंड

    झारखंड विधानसभा चुनाव : मधुपुर सीट से प्रत्याशियों के चयन में गुटबाजी भाजपा पर पड़ेगी भारी!

    Team JoharBy Team JoharOctober 5, 2024No Comments3 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    देवघर  : मधुपुर विधानसभा सीट को जिले की सबसे हॉट सीट मानी जाती है. यहां भाजपा और झामुमो में सीधी टक्कर होती रही है. यह जेनरल सीट है. इस कारण टिकट बंटवारे में पार्टियों को काफी माथापच्ची करनी पड़ती है. भारतीय जनता पार्टी में जिलास्तर पर गुटबाजी के कारण इस सीट को पार्टी ने गंवाया भी है. यहां भाजपा में कई गुट हैं, जिसका असर टिकट बंटवारे पर भी पड़ता है. प्रत्याशियों के चयन में भाजपा की गुटबाजी का असर चुनाव परिणाम में देखने को मिलता है. वैसे भाजपा से अभी तक किसी का नाम फाइनल नहीं हुआ है. लेकिन संभावित सूची में राज पलिवार और गंगा नारायण सिंह आगे हैं. राज पलिवार मधुपुर से दो बार जीत चुके हैं. राज्य में एनडीए की सरकार में वे मंत्री भी थे. लेकिन गुटबाजी के कारण इनका टिकट पहले पार्टी ने काट दिया था. बात 2009 की है, जब सीटिंग विधायक राज पलिवार का टिकट काट कर भाजपा ने अभिषेक आनंद झा को मधुपुर से टिकट दिया था. इस चुनाव में भाजपा को करारी हार मिली थी और हाजी हुसैन अंसारी ने जीत दर्ज की थी. वहीं, कई प्रयास के बाद भी गंगा नारायण सिंह जीत का स्वाद अब तक नहीं चख पाए हैं.

    हाजी हुसैन के निधन के बाद उपचुनाव में बेटे को मिली थी जीत

    2019 के विधानसभा चुनाव में मधुपुर से सीट भाजपा के राज पलिवार और झामुमो से हाजी हुसैन अंसारी के बीच सीधी टक्कर हुई थी. हाजी हुसैन अंसारी ने 88,115 (38.4 प्रतिशत) वोट हासिल कर जीत दर्ज की थी. जबकि भाजपा के राज पलिवार को 65,046 (28.34 प्रतिशत) वोट मिले थे. हालांकि कोरोना महामारी के दौरान हेमंत सोरेन कैबिनेट के मंत्री हाजी हुसैन अंसारी का निधन हो गया था. इसके बाद यहां उपचुनाव हुए, जिसमें हाजी हुसैन अंसारी के बेटे हफीजुल हसन ने जीत दर्ज की थी. हेमंत सरकार की कैबिनेट में हाजी हुसैन अंसारी की जगह उनके बेटे को मंत्री बनाया गया. इस उपचुनाव में भी गुटबाजी के कारण राज पलिवार की जगह गंगा नारायण सिंह को भाजपा ने टिकट दिया था. नतीजतन, भाजपा को हार का सामना करना पड़ा था. वहीं 2014 के विधानसभा चुनाव में मधुपुर से राज पलिवार ने जीत दर्ज की थी. उन्होंने हाजी हुसैन अंसारी को हराया था. राज को इस चुनाव में 74325 (37.34 प्रतिशत) वोट मिले थे. जबकि हाजी हुसैन अंसारी को 67441 (33.88 प्रतिशत) वोट मिले थे. वहीं 2009 में राज पलिवार को पार्टी ने टिकट नहीं दिया था. 2005 के विधानसभा चुनाव में भाजपा से चुनाव लड़ने वाले राज पलिवार पहली  बार यहां से जीत कर विधायक बने थे. उन्होंने हाजी हुसैन अंसारी को हराया था. इस चुनाव में राज पलिवार को 48756 वोट मिले थे. जबकि हाजी हुसैन अंसारी को 42089 वोट मिले थे. झाऱखंड राज्य बनने के बाद मधुपुर सीट से भाजपा या झामुमो के प्रत्याशी जीतते रहे हैं. अब देखना यह है कि इस बार भाजपा किसे टिकट देती है. क्योंकि झामुमो से सीटिंग विधायक हफीजुल हसन चुनाव लड़ेंगे.

    Also Read: Haryana Election : बीच चुनाव बीजेपी का बड़ा एक्शन, सावित्री जिंदल समेत 4 नेताओं को पार्टी से किया बाहर

    2009 elections 2009 चुनाव 2014 elections 2014 चुनाव 2019 elections 2019 चुनाव assembly elections Bjp By-Election defeat Deoghar Election Results Election Strategy factionalism Ganga Narayan Singh Hafizul Hasan Haji Hussain Ansari Hemant Soren jharkhand Jmm Madhupur Mla NDA Politics Raj Paliwar selection of candidates ticket distribution victory उपचुनाव एनडीए गंगा नारायण सिंह गुटबाजी चुनाव परिणाम चुनावी रणनीति. जीत झामुमो झारखंड झारखंड विधानसभा चुनाव टिकट बंटवारा देवघर प्रत्याशियों का चयन भाजपा मधुपुर राज पलिवार राजनीति विधानसभा चुनाव विधायक हफीजुल हसन हाजी हुसैन अंसारी हार हेमंत सोरेन
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleआंगनबाड़ी सेविकाओं और सहायिकाओं की अनिश्चितकालीन हड़ताल, केंद्रों पर लगे ताले
    Next Article Israel Iran War : “ईरान की न्यूक्लियर साइट्स पर हमले करे इजराइल”, पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति के बयान से मचा हड़कंप

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड: संजय सेठ के बयान पर इरफान अंसारी का पलटवार, कहा— ‘राजनीति छोड़िए, झारखंड के लिए एम्स लाइए’

    July 18, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : मईयां सम्मान योजना से महिलाओं को मिली आत्मनिर्भरता की नई पहचान

    July 18, 2026
    क्राइम

    नक्सलमुक्त भारत के दावों के बीच ‘चारू फोर्टनाइट’ को लेकर क्यों अलर्ट पर हैं सुरक्षा एजेंसियां?

    July 18, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड की दीपाली रिया अब मिस यूनिवर्स इंडिया 2026 में दिखाएंगी दम

    July 18, 2026
    क्राइम

    शिबू सोरेन के पूर्व निजी सचिव के घर छापेमारी से मचा हड़कंप, जाने पूरा मामला

    July 18, 2026
    क्राइम

    जामताड़ाः पांच साइबर अपराधी को गिरफ्तार कर लौट रही थी पुलिस, सूचना मिलने पर चार और को किया अरेस्ट

    July 18, 2026
    Latest Posts

    झारखंड: संजय सेठ के बयान पर इरफान अंसारी का पलटवार, कहा— ‘राजनीति छोड़िए, झारखंड के लिए एम्स लाइए’

    July 18, 2026

    72th National Film Award : ‘आर्टिकल 370’ बनी सर्वश्रेष्ठ फीचर फिल्म, कार्तिक आर्यन और ममूटी को बेस्ट एक्टर

    July 18, 2026

    झारखंड : मईयां सम्मान योजना से महिलाओं को मिली आत्मनिर्भरता की नई पहचान

    July 18, 2026

    ‘पहले वनाधिकार, फिर मेगा प्रोजेक्ट’. ग्रेट निकोबार में ट्राइबल काउंसिल का सरकार को संदेश

    July 18, 2026

    नक्सलमुक्त भारत के दावों के बीच ‘चारू फोर्टनाइट’ को लेकर क्यों अलर्ट पर हैं सुरक्षा एजेंसियां?

    July 18, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.