Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    18 Apr, 2026 ♦ 6:48 AM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»झारखंड»झारखंड विधानसभा चुनाव: भाजपा को लगा बड़ा झटका, चार प्रमुख नेताओं ने छोड़ी पार्टी
    झारखंड

    झारखंड विधानसभा चुनाव: भाजपा को लगा बड़ा झटका, चार प्रमुख नेताओं ने छोड़ी पार्टी

    Team JoharBy Team JoharOctober 21, 2024Updated:October 21, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    रांची: झारखंड विधानसभा चुनाव की अधिसूचना जारी होते ही भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में असंतोष का दौर शुरू हो गया है. भाजपा ने अपनी उम्मीदवारों की सूची जारी की, जिसके बाद कई प्रमुख नेताओं ने टिकट न मिलने पर पार्टी से इस्तीफा दे दिया है. भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और पूर्व मंत्री लुईस मरांडी, जिन्हें दुमका सीट से प्रबल दावेदार माना जा रहा था, ने टिकट न मिलने के बाद नाराज होकर भाजपा प्रदेश नेतृत्व को अपना इस्तीफा सौंप दिया. इसके साथ ही, झामुमो से भाजपा में शामिल हुए बहरागोड़ा के पूर्व विधायक कुणाल सड़ंगी ने भी पार्टी छोड़ दी है. भाजपा नेता गणेश मोहाली ने भी टिकट न मिलने की नाराजगी जाहिर करते हुए पार्टी से इस्तीफा दे दिया है. वहीं, सारठ से राष्ट्रीय जनता दल के पूर्व विधायक चुना सिंह ने भी भाजपा को अलविदा कह दिया

    ये सभी नेता सोमवार को मुख्यमंत्री आवास पहुंचे और झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) की सदस्यता ग्रहण की. इन नेताओं का झामुमो में शामिल होना विधानसभा चुनाव में भाजपा के लिए एक बड़ा झटका माना जा रहा है. अब ये नेता झामुमो के बैनर तले चुनावी मैदान में अपनी किस्मत आजमाएंगे. इस घटनाक्रम से भाजपा की चुनावी तैयारियों को गहरा आघात लगा है, जबकि झामुमो को इस नए गठबंधन से मजबूती मिलने की संभावना जताई जा रही है.

     

    अधिसूचना जारी कुणाल सड़ंगी गणेश मोहाली चुना सिंह झामुमो झारखंड मुक्ति मोर्चा झारखंड विधानसभा चुनाव टिकट विवाद भाजपा रांची लुईस मरांडी
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleविधानसभा निर्वाचन 2024 को लेकर स्वीप अभियान में तेजी लाने के निर्देश
    Next Article लुईस मरांडी सहित चार नेता थामेंगे जेएमएम का दामन, टिकट कटने से पार्टी से है नाराज

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड में एक साथ 46 IPS अधिकारियों का तबादला… देखें लिस्ट

    April 18, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड में 17 IAS अधिकारियों का तबादला, कई जिलों के डीसी बदले

    April 18, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    मेयर संजीव सिंह के समर्थक शुभम यादव को घर में घुसकर मा’री गोली, हालत गंभीर

    April 17, 2026
    Latest Posts

    झारखंड में एक साथ 46 IPS अधिकारियों का तबादला… देखें लिस्ट

    April 18, 2026

    झारखंड में 17 IAS अधिकारियों का तबादला, कई जिलों के डीसी बदले

    April 18, 2026

    मेयर संजीव सिंह के समर्थक शुभम यादव को घर में घुसकर मा’री गोली, हालत गंभीर

    April 17, 2026

    बिजली दर बढ़ी तो BJP आक्रामक, आदित्य साहू बोले- अब सड़कों पर होगा विरोध

    April 17, 2026

    रामगढ़ में ट्रेजरी घोटाले का खुलासा, पशुपालन विभाग से 35 लाख की अवैध निकासी

    April 17, 2026

    © 2026 Johar LIVE. Designed by Launching Press. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.