Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»विधानसभा निर्वाचन 2024 को लेकर स्वीप अभियान में तेजी लाने के निर्देश
    झारखंड

    विधानसभा निर्वाचन 2024 को लेकर स्वीप अभियान में तेजी लाने के निर्देश

    Team JoharBy Team JoharOctober 21, 2024Updated:October 21, 2024No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    रांची: मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी श्री के. रवि कुमार ने विधानसभा निर्वाचन 2024 में मतदाताओं को जागरूक और मतदान के प्रति प्रेरित करने के उद्देश्य से स्वीप (सिस्टमैटिक वोटर्स एजुकेशन एंड इलेक्ट्रोरल पार्टिसिपेशन) अभियान में तेजी लाने के निर्देश दिए हैं. उन्होंने सोमवार को निर्वाचन सदन में स्वीप समिति की बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि मतदाताओं तक प्रभावी तरीके से पहुंचने के लिए सभी जनसंपर्क साधनों का उपयोग किया जाए. इसमें पोस्टर, बैनर, प्रिंट मीडिया, इलेक्ट्रॉनिक मीडिया, सोशल मीडिया, नुक्कड़ नाटक और प्रचार वाहनों का भरपूर इस्तेमाल करने की सलाह दी गई. श्री कुमार ने स्कूली शिक्षा विभाग को निर्देश दिया कि मतदान में सहयोग देने वाले वॉलिंटियर्स का चयन कर उनकी ट्रेनिंग शीघ्र पूरी की जाए. उन्होंने कहा कि वॉलिंटियर्स को समय पर सर्टिफिकेट और आईडी कार्ड उपलब्ध कराए जाएं. मतदान केंद्रों पर न्यूनतम सुविधाएं सुनिश्चित करने पर जोर देते हुए श्री कुमार ने कहा कि इसका प्रचार-प्रसार किया जाए ताकि मतदाताओं के बीच किसी भी तरह की भ्रांतियां न फैलें और वे निडर होकर मतदान करने पहुंचें. इस अवसर पर अपर मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी डॉ. नेहा अरोड़ा, कल्याण विभाग के सचिव श्री कृपानंद झा, शिक्षा विभाग के राज्य परियोजना निदेशक श्री शशि रंजन, महिला एवं बाल विकास विभाग के विशेष सचिव श्री अभय नन्दन अंबष्ट और अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे. मुख्य निर्वाचन कार्यालय के सभी संबंधित विभागों को मतदाता जागरूकता अभियान को सफल बनाने की दिशा में काम करने के निर्देश दिए गए हैं.

     

    के रवि कुमार जनसंपर्क साधन निर्वाचन सदन न्यूनतम सुविधा मतदाता जागरूकता मतदाता प्रेरणा मतदान केंद्र मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के रवि कुमार रांची विधानसभा निर्वाचन 2024 वॉलिंटियर्स स्कूली शिक्षा विभाग स्वीप अभियान
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleआयोग को है मतदान का समय निर्धारित करने का क़ानूनन अधिकार, सुप्रियो भट्टाचार्य के आरोप बेबुनियाद और तथ्यों से परे : के रवि कुमार
    Next Article झारखंड विधानसभा चुनाव: भाजपा को लगा बड़ा झटका, चार प्रमुख नेताओं ने छोड़ी पार्टी

    Related Posts

    आदिवासी

    देवघरः आदिवासी महिला फुटबॉलरों को सीएम तक शिकायत पहुंचाना पड़ा भारी, अब जिले में पड़ रही डांट

    July 20, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड: एक क्लिक पर दिखेगा झारखंड का हर जंगल, सभी वन क्षेत्रों का बनेगा डिजिटल रिकॉर्ड

    July 20, 2026
    क्राइम

    झारखंडः कोयला अवैध उगाही प्रकरणः आरोपी संतोष करमाली को अग्रिम जमानत, चार सप्ताह में सरेंडर का दिया निर्देश

    July 20, 2026
    क्राइम

    झारखंडः 41 इंस्पेक्टरों का हुआ तबादला, जानिये किसको कहां मिली पोस्टिंग

    July 20, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    प्रसूता मौत मामले में भाजपा ने कहा, डीजीपी ने सांसद तक का फोन नहीं उठाया

    July 20, 2026
    खेल-सिनेमा

    डूरंड कप-2026: पहली बार रांची बनेगी मेजबान, जानिए दर्शकों के लिए क्या है खास

    July 20, 2026
    Latest Posts

    दुमका : तालझारी डकैती कांड का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार, लूटे गए चांदी के जेवर बरामद

    July 20, 2026

    देवघरः आदिवासी महिला फुटबॉलरों को सीएम तक शिकायत पहुंचाना पड़ा भारी, अब जिले में पड़ रही डांट

    July 20, 2026

    झारखंड: एक क्लिक पर दिखेगा झारखंड का हर जंगल, सभी वन क्षेत्रों का बनेगा डिजिटल रिकॉर्ड

    July 20, 2026

    झारखंडः कोयला अवैध उगाही प्रकरणः आरोपी संतोष करमाली को अग्रिम जमानत, चार सप्ताह में सरेंडर का दिया निर्देश

    July 20, 2026

    चलती पिकअप वैन में युवती का रेप किया था, अब अदालत ने सुनाई 20 साल कैद की सजा

    July 20, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.