Godda : राजाभीठा थाना क्षेत्र के राजापोखर गांव में बीती देर रात करीब 2 बजे अज्ञात अपराधियों ने झारखंड आंदोलनकारी 50 वर्षीय ताला बास्की पर गोली चला दी। गोली उनकी पीठ में लगी और रीढ़ की हड्डी में फंस गई। ताला अपने घर के आंगन में अकेले सो रहे थे, जब यह हमला हुआ। उन्हें तुरंत गोड्डा सदर अस्पताल ले जाया गया, लेकिन गंभीर हालत के कारण धनबाद रेफर कर दिया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है।
जानकारी के मुताबिक, उसी रात गांव में सुंदरपहाड़ी थाना क्षेत्र के तिलाबाद से एक बारात आई थी, जहां रात 12 बजे तक समारोह चला और बारातियों के बीच झगड़ा भी हुआ। हालांकि, ताला बास्की इस शादी या झगड़े से नहीं जुड़े थे। यह स्पष्ट नहीं है कि उन पर हमला क्यों और किसने किया। घटना से गांव में डर का माहौल है। राजाभीठा पुलिस मामले की जांच कर रही है।
Also Read : चमकी बुखार का कहर जारी, अब तक 28 मामले आए सामने
Also Read : मंईयां सम्मान योजना की अप्रैल माह की राशि लाभुकों को कर दी ट्रांसफर
Also Read : ट्रक और कार की भीषण टक्कर, दो की मौ’त, चार की हालत नाजुक
Also Read : अयोध्या में आज राम दरबार की प्राण प्रतिष्ठा
Also Read : बाल श्रम उन्मूलन को लेकर होटलों, ढाबों और अन्य स्थानों पर होगी छापेमारी
Also Read : देह व्यापार के आरोप में गढ़वा का ये होटल सील, SDM के निर्देश पर हुई कार्रवाई
Also Read : सिमडेगा DC ने किया ईवीएम वेयरहाउस का निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा
Also Read : मनरेगा में मजदूरी भुगतान में हुई देरी तो सात कर्मियों पर लगा दिया जुर्माना
Also Read : पटना आ रही फ्लाइट में बम की धमकी से हड़कंप, 8 मिनट में ही कराई गई लैंडिंग
Also Read : CM ने पटना के बिक्रम लॉक कैनाल बैंक सौर ऊर्जा परियोजना का किया उद्घाटन