Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»जोहार ब्रेकिंग»डोरंडा काली पूजा समारोह का रक्षा राज्यमंत्री ने किया उद्घाटन, बोले- यह सामाजिक और सांस्कृतिक एकता का प्रतीक
    जोहार ब्रेकिंग

    डोरंडा काली पूजा समारोह का रक्षा राज्यमंत्री ने किया उद्घाटन, बोले- यह सामाजिक और सांस्कृतिक एकता का प्रतीक

    joharlive NetworkBy joharlive NetworkOctober 21, 2025No Comments2 Mins Read5
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    काली
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Ranchi : झारखंड की राजधानी रांची में काली पूजा का पर्व श्रद्धा और भक्ति के माहौल में मनाया जा रहा है। शहर के डोरंडा स्थित न्यू काली पूजा समिति, काली मंदिर रोड की ओर से आयोजित ऐतिहासिक 44वें काली पूजा समारोह का मंगलवार को भव्य शुभारंभ हुआ। इस मौके पर रक्षा राज्यमंत्री संजय सेठ ने पूजा पंडाल का उद्घाटन पांच श्रद्धेय संतों के साथ संयुक्त रूप से किया। उद्घाटन के दौरान भारी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे। समिति ने इस वर्ष पंडाल को राजस्थानी कला और संस्कृति की थीम पर सजाया है। मां काली की प्रतिमा बेहद आकर्षक और मनमोहक रूप में स्थापित की गई है। पंडाल में प्रवेश करते ही श्रद्धालु खुद को राजस्थान की पारंपरिक लोकसंस्कृति के बीच महसूस कर रहे हैं। पंडाल को रंग-बिरंगे झरोखों, पारंपरिक चित्रों और राजस्थानी प्रतीकों से सजाया गया है।

    उद्घाटन के बाद मंत्री संजय सेठ ने कहा कि “काली पूजा केवल धार्मिक उत्सव नहीं, बल्कि सामाजिक और सांस्कृतिक एकता का प्रतीक है। इस तरह की थीम से झारखंड की जनता को सांस्कृतिक विविधता और एकता का संदेश मिलता है।”

    पूजा समिति के अध्यक्ष शंभु गुप्ता ने बताया कि इस वर्ष पंडाल में विशेष ध्यान सौंदर्य, सुरक्षा और श्रद्धालुओं की सुविधा पर दिया गया है। उन्होंने कहा कि 24 अक्टूबर तक पूजा-अर्चना और विभिन्न अनुष्ठान चलेंगे, जबकि प्रतिमा विसर्जन 25 अक्टूबर को किया जाएगा।

    पूजा के साथ-साथ हर शाम सांस्कृतिक कार्यक्रम, भक्ति संध्या और विशेष दर्शन की व्यवस्था भी की गई है। समिति ने श्रद्धालुओं के लिए प्रसाद और सामूहिक रात्रिभोज का आयोजन भी किया है। उद्घाटन समारोह में रक्षा राज्यमंत्री संजय सेठ के साथ आलोक दुबे, जेएससीए अध्यक्ष अजय नाथ शहदेव, शंभु गुप्ता, सुबोध सिंह गुड्डू, रितेश थापा, समेत बड़ी संख्या में गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे। इसके अलावा स्थानीय समाजसेवी, व्यापारी, युवा कार्यकर्ता और बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए।

    Also Read : राजद ने मंत्री सुदिव्य सोनू के बयान पर जताई आपत्ति, कहा- “धूर्त” शब्द अपमानजनक

    Minister of State for Defence inaugurated the Doranda Kali Puja ceremony saying it is a symbol of social and cultural unity. डोरंडा काली पूजा समारोह का रक्षा राज्यमंत्री ने किया उद्घाटन बोले- यह सामाजिक और सांस्कृतिक एकता का प्रतीक
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleमुजफ्फरपुर में नीतीश कुमार का हमला- राजद के दौर में था भय, हमारे शासन में है भरोसा
    Next Article पाकुड़ में DC ने किया जनता दरबार का आयोजन, कहा: समस्याओं का होगा त्वरित समाधान…

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    जेपीएससी-जेएसएससी विवाद में बाबूलाल की बड़ी मांग, कहा- सीआईडी नहीं, सीबीआई करे सभी परीक्षाओं की जांच

    August 19, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड: रिम्स में डॉक्टरों की कमी दूर करने की तैयारी, साल के अंत तक सभी टीचिंग पद भरने का लक्ष्य

    August 19, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    आंदोलन खत्म, छात्रों के बदले सुर: हेमंत सोरेन को धन्यवाद, बोले- छात्र हित में लिया बड़ा फैसला

    August 19, 2026
    JPSC / JSSC

    Breaking : आंदोलन खत्म, 60 दिन में मांग पूरी नहीं होने पर करेंगे आंदोलन

    August 19, 2026
    झारखंड

    कोतवाली थाना प्रभारी सनोज चौधरी ने जूस पिलाकर तुड़वाया छात्रा सबिता का अनशन

    August 19, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    आंदोलन खत्म, घर जाने की तैयारी में बोरिया-बिस्तर समेट रहे आंदोलनकारी

    August 19, 2026
    Latest Posts

    जेपीएससी-जेएसएससी विवाद में बाबूलाल की बड़ी मांग, कहा- सीआईडी नहीं, सीबीआई करे सभी परीक्षाओं की जांच

    August 19, 2026

    झारखंड: रिम्स में डॉक्टरों की कमी दूर करने की तैयारी, साल के अंत तक सभी टीचिंग पद भरने का लक्ष्य

    August 19, 2026

    आंदोलन खत्म, छात्रों के बदले सुर: हेमंत सोरेन को धन्यवाद, बोले- छात्र हित में लिया बड़ा फैसला

    August 19, 2026

    Breaking : आंदोलन खत्म, 60 दिन में मांग पूरी नहीं होने पर करेंगे आंदोलन

    August 19, 2026

    कोतवाली थाना प्रभारी सनोज चौधरी ने जूस पिलाकर तुड़वाया छात्रा सबिता का अनशन

    August 19, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.