Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Home»देश»रक्षा सौदा भ्रष्टाचार मामले में जया जेटली समेत 3 को चार वर्ष की कैद
    देश

    रक्षा सौदा भ्रष्टाचार मामले में जया जेटली समेत 3 को चार वर्ष की कैद

    Team JoharBy Team JoharJuly 30, 2020No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Joharlive Desk

    नयी दिल्ली। दिल्ली की राउज एवेन्यू अदालत ने गुरुवार को समता पार्टी की पूर्व अध्यक्ष जया जेटली और पार्टी के पूर्व सहयोगियों गोपाल पचेरलवाल तथा मेजर जनरल (सेवानिवृत्त) एसपी मुरगई को 20 साल पुराने रक्षा सौदा भ्रष्टाचार मामले में चार साल की कैद की सजा सुनाई है।
    केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने दोषियों को अधिकतम सात साल जेल की सजा देने का बुधवार को अदालत. से अनुरोध किया था। सीबीआई अदालत के विशेष न्यायाधीश वीरेन्द्र भट ने सुनवाई के बाद आज तक के लिए अपना फैसला सुरक्षित रख लिया था।
    इस मामले में एक अन्य आरोपी सुरेंदर कुमार सुरेखा बाद में गवाह बन गया था।
    अदालत ने सजा के अलावा तीनों पर एक-एक लाख रुपये का जुर्माना भी लगाया है और दोपहर तीन बजे तक तीनों को आत्मसमर्पण करने का आदेश दिया है ।
    सीबीआई की ओर से पेश वकील ने अदालत के समक्ष कहा था कि दोषियों को अधिक से अधिक सजा देनी चाहिए, क्योंकि उनके द्वारा किए गए अपराध की प्रकृति बेहद गंभीर है। सीबीआई ने कहा था कि तहलका न्यूज पोर्टल के स्टिंग ऑपरेशन के बाद इस मामले में आरोपियों की भूमिका खुले तौर पर सबके सामने आई।
    सीबीआई ने मांग थी कि जया जेटली और उनकी ही पार्टी के पूर्व सहयोगी गोपाल पचेरलवाल तथा मेजर जनरल (सेवानिवृत्त) एसपी मुरगई की सजा को लेकर कोई नरमी ना बरती जाए । अदालत ने इस मामले में 25 जुलाई को जया जेटली और अन्य दोनों को भ्रष्टाचार और आपराधिक साजिश का दोषी माना था। जया जेटली के अधिवक्ता ने अदालत से उनकी मुवक्किल की अधिक उम्र देखते हुए सजा सुनाने में नरमी बरते जाने की अपील की थी।
    न्यूज पोर्टल तहलका ने जनवरी 2001 में ”ऑपरेशन वेस्टएंड” नामक स्टिंग किया था। इसमें काल्पनिक कंपनी बनाकर सेना के लिए हाथ से संचालित होने वाले थर्मल इमेजर्स की आपूर्ति ऑर्डर के लिए दोषियों को रिश्वत लेते दिखाया गया था।
    जया जेटली तत्कालीन रक्षा मंत्री जार्ज फर्नांडिस की निकट सहयोगी रही हैं। मामले का खुलासा होने के बाद श्री फर्नांडिज को इस्तीफा देना पड़ा था।
    भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के पूर्व अध्यक्ष बंगारू लक्ष्मण को इस मामले में क्लीन चिट मिल गई थी।

    Jaya jetli Latest news National news Online news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleभारत-म्यांमार सीमा पर असम रायफल्स के 3 जवान शहीद, 5 घायल
    Next Article चाईबासा : पीएलएफआई का एरिया कमांडर शनिचर सोरेन के दस्ते का सक्रिय सदस्य सोमा बोदरा गिरफ्तार

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    फादर्स डेः झारखंड के इन पांच पिताओं में है कुछ खास, दो नाम चौंकाएंगे

    June 21, 2026
    झारखंड

    पलामू : सब्जी मंडी में आग ने मचाया कोहराम, चंद मिनटों में राख हुईं दुकानें

    June 19, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    जोरहाट एयरबेस पर बड़ा हादसा, लैंडिंग के दौरान दो हिस्सों में बंटा वायुसेना का AN-32

    June 13, 2026
    Latest Posts

    झारखंड : “…कितनी आहों से कलेजा तेरा ठंडा होगा”, इमरान प्रतापगढ़ी ने और क्या कहा?

    June 25, 2026

    इमरजेंसी के 51 साल: सत्ता बचाने की लड़ाई या लोकतंत्र पर सबसे बड़ा प्रहार?

    June 25, 2026

    झारखंड : ड्रग्स तस्करी नेटवर्क करना है तबाह, अमित शाह ने पुलिस को दिए 15 टिप्स

    June 25, 2026

    वन्यजीव तस्करों पर शिकंजा कसने की तैयारी, इन जगहों पर रहेगी कड़ी निगरानी

    June 24, 2026

    मिड-डे मील के हिसाब पर मांगी घूस, एसीबी के जाल में फंसा BPO

    June 24, 2026

    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.