Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»जामताड़ा नगर पंचायत चुनाव : बबीता झा ने वापस लिया नाम, बोलीं- पार्टी का निर्देश सर्वोपरि
    झारखंड

    जामताड़ा नगर पंचायत चुनाव : बबीता झा ने वापस लिया नाम, बोलीं- पार्टी का निर्देश सर्वोपरि

    Team JoharBy Team JoharFebruary 6, 2026Updated:February 6, 2026No Comments2 Mins Read6
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    नगर
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Jamtara (Rajiv Jha) : जामताड़ा नगर पंचायत की अध्यक्ष पद की उम्मीदवार और भाजपा की वरिष्ठ नेता बबीता झा ने अपना नामांकन वापस ले लिया है। उन्होंने यह कदम पार्टी आलाकमान के निर्देश पर उठाया है और अब भाजपा समर्थित प्रत्याशी रीना कुमारी को अपना पूरा समर्थन दे रही हैं।

    पार्टी ने किया रीना कुमारी को समर्थन देने का फैसला

    भाजपा जिला कार्यालय में जानकारी देते हुए जिला अध्यक्ष सुमित शरण ने बताया कि झारखंड में नगर निगम चुनाव की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। इस बार चुनाव दलीय आधार पर नहीं हो रहा है, लेकिन पार्टी ने ऐसे समाजसेवी नेताओं को मौका दिया है जिन्होंने लोगों के लिए काम किया है। सुमित शरण ने कहा, “हमारा संगठन बहुत बड़ा है, इसलिए यहां कई काबिल नेता हैं जो चुनाव लड़ सकते हैं। इस बार बबीता झा ने नामांकन किया था, लेकिन संगठन के अनुशासन और वरिष्ठ पदाधिकारियों के निर्देश पर उन्होंने अपना नाम वापस लिया। यह उनके पार्टी के प्रति समर्पण को दिखाता है।”

    बबीता झा का बयान : संगठन के लिए निष्ठा सर्वोपरि

    बबीता झा ने खुद कहा कि वे लंबे समय से संगठन के साथ काम कर रही हैं और समाज में लोगों का विश्वास उनके ऊपर है। उन्होंने बताया कि उन्होंने नामांकन इसलिए किया था ताकि अपने शहर की सेवा कर सकें, लेकिन प्रदेश पदाधिकारियों के निर्देश के अनुसार अब वे रीना कुमारी का पूरा समर्थन करेंगी। बबीता झा ने कहा, “हमारा संगठन हर कार्यकर्ता का ध्यान रखता है और हर किसी से ईमानदारी की उम्मीद करता है। हमें नामांकन वापस लेने के लिए कहा गया है और मैं आज अध्यक्ष पद से अपना नामांकन वापस ले रही हूं।”

    मौके पर पार्टी के वरिष्ठ नेता रहे मौजूद

    इस मौके पर भाजपा के कई वरिष्ठ नेता उपस्थित रहे। मुख्य रूप से किसान मोर्चा के प्रदेश मंत्री कमलेश मंडल, जिला उपाध्यक्ष सुकुमार सरखेल, नगर अध्यक्ष प्रदीप राउत, जिला मीडिया प्रभारी आभा आर्या, भाजयुमो जिला महामंत्री चंदन राउत, गीता मंडल और हेमंत झा मौजूद थे। सभी नेताओं ने बबीता झा के निर्णय की सराहना की और संगठन की निष्ठा व अनुशासन को महत्व देते हुए लोगों से रीना कुमारी को समर्थन देने की अपील की।

    Also Read : भारत में तेल के बिना खाना मुश्किल, लेकिन ज्यादा तेल सेहत के लिए खतरा… जानें

    Babita Jha Bjp BJP leader election news Jamtara Jharkhand Elections local elections Nagar Panchayat Elections Nagar Panchayat President Party Discipline Politics Reena Kumari Social Activist Leader चुनाव समाचार जामताड़ा झारखंड चुनाव नगर पंचायत अध्यक्ष नगर पंचायत चुनाव पार्टी अनुशासन बबीता झा भाजपा भाजपा नेता राजनीति रीना कुमारी समाजसेवी नेता स्थानीय चुनाव
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleभारत में तेल के बिना खाना मुश्किल, लेकिन ज्यादा तेल सेहत के लिए खतरा… जानें
    Next Article जामताड़ा के डिग्री कॉलेज में छात्रों का विरोध, परीक्षा केंद्र बदलने पर भड़के परीक्षार्थी

    Related Posts

    क्राइम

    ऑपरेशन नवजीवन-II का असर: झारखंड में 16 माओवादियों ने छोड़ी हिंसा, हथियार डालकर चुना मुख्यधारा का रास्ता

    July 28, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    JPSC परीक्षा घोटाला: पूर्व अध्यक्ष एल. ख्यांगते से इन अहम मुद्दों पर सीआईडी के द्वारा की जा रही है पूछताछ

    July 28, 2026
    क्राइम

    धनबाद: ईडी की बड़ी कार्रवाई, कोयला कारोबार के नेटवर्क पर शिकंजा, एलबी सिंह और अनिल गोयल समेत सहयोगियों के ठिकानों पर एक साथ रेड

    July 28, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    CID की रिपोर्ट से उठे सवाल : ब्लैकलिस्टेड कंपनी तक कैसे पहुंचा JPSC का ठेका?

    July 28, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    Johar Live Exclusive झारखंडः हॉल में सोती हैं छात्राएं, खरीद कर पीते हैं पानी, कक्षाओं में सांप, क्या बंद हो जाएगा राज्य का इकलौता सरकारी होम्योपैथी मेडिकल कॉलेज?

    July 27, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    जेपीएससी घोटाला: पूर्व अध्यक्ष एल. ख्यांग्ते को 28 जुलाई को पूछताछ के लिए सीआईडी का समन

    July 27, 2026
    Latest Posts

    CJP Protest पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, नाबालिग छात्रों को तुरंत रिहा करने का निर्देश

    July 28, 2026

    CJP वॉलंटियर जुनैद पहुंचे सुप्रीम कोर्ट कहा: पुलिस ने मुझे उठाया, 6 घंटे गाड़ी में घुमाया, देहरादून रोड पर छोड़ा

    July 28, 2026

    ऑपरेशन नवजीवन-II का असर: झारखंड में 16 माओवादियों ने छोड़ी हिंसा, हथियार डालकर चुना मुख्यधारा का रास्ता

    July 28, 2026

    JPSC परीक्षा घोटाला: पूर्व अध्यक्ष एल. ख्यांगते से इन अहम मुद्दों पर सीआईडी के द्वारा की जा रही है पूछताछ

    July 28, 2026

    World Hepatitis Day 2026: क्या है हेपेटाइटिस, क्यों कहा जाता है साइलेंट किलर और कैसे करें बचाव

    July 28, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.