Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»जमशेदपुर को फरवरी 2026 तक मिलेगा मानगो फ्लाईओवर, काम तेजी से जारी
    झारखंड

    जमशेदपुर को फरवरी 2026 तक मिलेगा मानगो फ्लाईओवर, काम तेजी से जारी

    Team JoharBy Team JoharSeptember 14, 2025No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    मानगो
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Jamshedpur : जमशेदपुर के लोगों को अगले साल बड़ी सौगात मिलने जा रही है। मानगो फ्लाईओवर का निर्माण कार्य तेजी से चल रहा है और उम्मीद की जा रही है कि फरवरी 2026 के अंत तक यह तैयार हो जाएगा। मार्च में इसके उद्घाटन की योजना है।

    नवंबर से काम में आएगी और तेजी

    छठ पर्व के बाद नवंबर से न्यू पुरुलिया रोड पर पिअर और पिअर कैप का काम शुरू होगा। फिलहाल डिमना रोड पर स्पॉन एरेक्शन का काम तेजी से चल रहा है, जो मानगो के छोटे ब्रिज तक किया जा रहा है। विभाग की कोशिश है कि अगले साढ़े पांच महीने में काम पूरा कर लिया जाए।

    बरसात में भी नहीं रुका काम

    बरसात के दौरान जहां काम में बाधा आई, वहीं कंपनी ने वह काम जारी रखा जो संभव था। श्रमिक बारिश में रेनकोट पहन कर भी काम करते नजर आए। लोगों ने भी निर्माण कार्य की गति को सराहा है।

    न्यू पुरुलिया रोड पर काम बाद में शुरू होगा

    मानगो के न्यू पुरुलिया रोड पर अभी पाइलिंग का काम पूरा हो गया है। लेकिन सड़क संकरी होने के कारण वहां पिअर का निर्माण छठ के बाद ही किया जाएगा ताकि जाम की समस्या न हो।

    मानगो चौक पर भी होगा निर्माण कार्य

    मानगो चौक पर भी पाइलिंग, पाइल कैप और फिर पिअर का काम होना बाकी है। त्योहारों के बाद यहां भी काम शुरू होगा।

    क्या होता है स्पॉन एरेक्शन?

    स्पॉन एरेक्शन का मतलब है दो पिअर के बीच सेगमेंट रख कर जोड़ना। ये सेगमेंट कांदरबेड़ा के प्लांट में बनाए जा रहे हैं और क्रेन से पिअर के बीच रखे जा रहे हैं।

    स्वर्णरेखा नदी पर अलग तकनीक
    नदी के ऊपर फ्लाईओवर का निर्माण “कास्ट इन सीटू” तकनीक से होगा। यानी यहां पर गार्डर रख कर साइट पर ही ढलाई की जाएगी।

    न्यू पुरुलिया रोड पर टू लेन बनाने का प्रस्ताव

    फ्लाईओवर के न्यू पुरुलिया रोड हिस्से को अभी सिंगल लेन बनाया जा रहा है। लेकिन विधायक सरयू राय ने इसे टू लेन बनाने का प्रस्ताव भेजा है। यदि मंजूरी मिलती है, तो डिजाइन में बदलाव कर आने-जाने दोनों की सुविधा दी जाएगी।

    जमशेदपुर विकास जमशेदपुर समाचार झारखंड खबरें न्यू पुरुलिया रोड पथ निर्माण विभाग फ्लाईओवर निर्माण मानगो फ्लाईओवर सरयू राय स्पॉन एरेक्शन स्वर्णरेखा नदी
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleदुर्गापूजा को लेकर पुलिसकर्मियों और अधिकारियों की छुट्टियां रद्द, आकस्मिक अवकाश के लिए अनुमति जरूरी
    Next Article शेयर मार्केट : 15 सितंबर से 5 नए IPO और 11 कंपनियों की लिस्टिंग

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    राज्यपाल संतोष गंगवार ने किया कल्पना लोक दुर्गा पूजा पंडाल का उद्घाटन, तिरुपति बालाजी और महाभारत की झलक ने मोहा भक्तों का मन

    October 16, 2026
    जेपीएससी / जेएसएससी

    जेएसएससी-सीजीएल परीक्षा पास अफसर नहीं जानते स्वतंत्रता दिवस और गणतंत्र दिवस में क्या है अंतर

    October 16, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    JPSC-JSSC सुधार की मांग करने वाले छात्रों की शिकायत पर NHRC सख्त, धनबाद SSP से दो सप्ताह में मांगी रिपोर्ट

    October 16, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    कोयला तस्करी के कथित काले कारोबार पर ED का बड़ा प्रहार, 136.44 करोड़ की संपत्ति अटैच

    October 16, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    Johar Live Breaking : झारखंड में अब एसटीएफ की तर्ज पर झारखंड जगुआर करेगी काम, राज्य के गैंगस्टर व साइबर अपराधी इनके निशारे पर

    October 16, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : POCSO पीड़ित बच्चों की मदद के लिए 24 जिलों में बनेगा सहायक व्यक्तियों का पैनल, पहले बैच का प्रशिक्षण पूरा

    October 16, 2026
    Latest Posts

    राज्यपाल संतोष गंगवार ने किया कल्पना लोक दुर्गा पूजा पंडाल का उद्घाटन, तिरुपति बालाजी और महाभारत की झलक ने मोहा भक्तों का मन

    October 16, 2026

    जेएसएससी-सीजीएल परीक्षा पास अफसर नहीं जानते स्वतंत्रता दिवस और गणतंत्र दिवस में क्या है अंतर

    October 16, 2026

    JPSC-JSSC सुधार की मांग करने वाले छात्रों की शिकायत पर NHRC सख्त, धनबाद SSP से दो सप्ताह में मांगी रिपोर्ट

    October 16, 2026

    अमेरिका-पाकिस्तान युद्ध में भारत के पाकिस्तान के साथ खड़े होने वाले बयान से पलटे मदन राठौड़, बोले- बात को तोड़-मरोडा गया

    October 16, 2026

    कोयला तस्करी के कथित काले कारोबार पर ED का बड़ा प्रहार, 136.44 करोड़ की संपत्ति अटैच

    October 16, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.