Joharlive Team
जमशेदपुर: जिले के कई इलाकों में लूटपाट और चोरी की वारदातों का खुलासा करते हुये जमशेदपुर के वरीय आरक्षी अधीक्षक अनूप बिरथरे ने बताया कि 23 जुलाई की रात साकची थाना इलाके में कारोबारी गोपाल अग्रवाल के घर की ग्रिल काटकर अपराधी अंदर घुस गए थे और गार्ड का हाथ-पैर बांधकर स्कूटी ले भागे थे। इस सबंध में मामला दर्ज कर पुलिस अनुसंधान में जुटी ही थी कि 29 जुलाई को गोपाल अग्रवाल से मोबाइल पर फोन कर दो लाख रुपये रंगदारी की मांग की गई और नहीं देने पर जान मारने की धमकी दी गई।
पुलिस ने इन मामलों में शामिल आपराधिक गिरोहों के तीन सदस्यों को पकड़ लिया है। इनके पास लूटे और चोरी गए सामान भी बरामद किए गए है।
वरीय आरक्षी अधीक्षक अनूप बिरथरे ने बताया कि पुलिस टीम ने जाल बिछाकर घटना को अंजाम देनेवाले गिरोह के दो अपराधियों को दबोच लिया। पकड़े गए अपराधियों में रंजीत कुमार और चंदन साह शामिल है। दोनों सिदगोड़ा थाना इलाके का रहनेवाला है। दोनों ने पूछताछ में बताया कि कदमा, सोनारी और अन्य थाना क्षेत्रों में गिरोह बनाकर लूटपाट और चोरी की वारदात को अंजाम देते हैं। दोनों की निशानदेही पर कदमा थाना क्षेत्र के एक मामले का भी खुलासा हुआ और एक और अपराधी जितेंद्र शर्मा उर्फ बबुआ को दबोचा गया। एक अन्य की तलाश की जा रही है।
पकडे गए अपराधियों के पास से एक नकली पिस्तौल, दो चाकू, लूटी गई स्कूटी, तीन मोबाइल, वारदात के दौरान पहना गया शर्ट और दो टेम्पो बरामद किया गया।
नगर पुलिस उपाधीक्षक अनुदीप सिंह, साकची थाना प्रभारी राजीव कुमार, सिदगोड़ा थाना प्रभारी हीरालाल महतो, साकची थाना के अवर निरीक्षक विकास कुमार जायसवाल, सिदगोड़ा के सहायक अवर निरीक्षक सुशील हडंगा एवं पुलिस बल के जवान शामिल थे।
जमशेदपुर: लूट और चोरी की घटना को अंजाम देने वाले गिरोह का पर्दाफाश, तीन अपराधी दबोच गए
Follow on Facebook
Follow on X (Twitter)
Follow on Instagram
Follow on YouTube
Follow on WhatsApp
Follow on Telegram
Next Article आकाश सिंह हत्याकांड में 5 गिरफ्तार
AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
728x90
Learn More

