Joharlive Team
रांची। सदर थाना क्षेत्र स्थित दीपाटोली में रहने वाले आर्मी जवान देशपाल अठावले ने अपनी 30 वर्षीय पत्नी मनीषा कुमारी की हत्या कर फरार हो गया। आर्मी जवान देशपाल अठावले मूलरुप से महाराष्ट्र के अमरावती का रहने वाला है। वर्तमान में दीपाटोली स्थित आर्मी कैंप में महार रेजीमेंट में पदस्थापित था। आर्मी जवान ने मनीषा के शरीर में कई जगह चाकू मारा है। जबकि, गले पर भी हाथ से दबाने का निशान पुलिस को मिला है। शुक्रवार की सुबह करीब सात बजे आर्मी जवान पत्नी की हत्या कर भागा है। इसके बाद मृतक मनीषा का 10 वर्षीय बेटा सुबह में उठा, तो देखा कि उसकी मां खून से लहुलुहान है। इसके बाद मामले की जानकारी आर्मी के पदाधिकारियों को हुई। इसके बाद आर्मी की ओर से सदर थाना को सूचना दी गयी। सूचना मिलने के बाद सदर इंस्पेक्टर वेंकटेश कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच कर जांच कर रहे है।
आपसी विवाद में हुई मनीषा की हत्या
सदर पुलिस के अनुसार मनीषा की हत्या आपसी विवाद में हुई है। मनीषा का कई बार पति देशपाल अठावले से लड़ाई झगड़ा होते रहा है। गुरुवार की रात भी परिवारिक कारणों से दोनों में बकझक हुई थी। इसके बाद शुक्रवार की सुबह मनीषा अपने कमरे में सोयी थी। इसी बीच आरोपी पति देशपाल अठावले ने पहले हाथ से गला दबाया है। इसके बाद उसके शरीर पर चाकू से हमला किया है।
एफएसएल की टीम कर रही है जांच
हत्या मामले में आरोपी के खिलाफ साक्ष्य इकत्रित करने के लिए पुलिस ने एफएसएल टीम की मदद ली। एफएसएल की टीम ने कमरे के अंदर का एक-एक निशान एकत्रित किया है। वहीं मनीषा के शरीर से भी फिंगर प्रिंट एकत्रित किया है। ताकि, आरोपी के पकड़ाने पर दोनों का मिलान कराया जा सकें।
महार रेजीमेंट के जवान ने पत्नी की हत्या कर हुआ फरार, जानिये क्यों किया हत्या
Follow on Facebook
Follow on X (Twitter)
Follow on Instagram
Follow on YouTube
Follow on WhatsApp
Follow on Telegram
Previous Articleदेवघर: जल संचयन के प्रति सभी करें मिलजूल कर कार्यः उपायुक्त
AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
728x90
Learn More

