Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Home»देश»जम्मू-कश्मीरः श्रीनगर मुठभेड़ में दो और आतंकी ढेर, अब तक तीन दहशतगर्दों का सफाया, अभियान जारी
    देश

    जम्मू-कश्मीरः श्रीनगर मुठभेड़ में दो और आतंकी ढेर, अब तक तीन दहशतगर्दों का सफाया, अभियान जारी

    Team JoharBy Team JoharAugust 30, 2020No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Joharlive Desk

    जम्मू। श्रीनगर मुठभेड़ में सुरक्षाबलों ने दो और आतंकियों को मार गिराया है। इससे पहले एक आतंकी मारा गया था। सुरक्षाबलों के अभियान में अब तक श्रीनगर में तीन दहशतगर्द मारे गए हैं। अभियान में एक पुलिसकर्मी एएसआई बाबू राम शहीद हुए हैं। श्रीनगर में मारे गए आतंकियों की पहचान साकिब अहमद खांडे, उमर तारिक भट और जुबेर अहमद शेख के रूप में हुई है। मारे गए आतंकियों के पास से एक एके-47 और दो मैगजीन बरामद हुई हैं।

    श्रीनगर के बाहरी इलाका पंथा चौक में शनिवार की देर रात बाइक सवार आतंकियों ने 61 बटालियन सीआरपीएफ तथा पुलिस की संयुक्त पार्टी पर गोलियां बरसाईं। इसके बाद मौके से भाग निकले। घटना के तत्काल बाद पूरे इलाके को घेरकर सर्च ऑपरेशन चलाया गया। इस दौरान एक मकान में छिपे आतंकियों ने फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में एक आतंकी को मार गिराया गया। दो से तीन आतंकियों के मौजूद होने की संभावना जताई जा रही थी।

    बाद में दो और आतंकियों को मार गिराया गया। ऑपरेशन में एसओजी के एएसआई बाबू राम गंभीर रूप से घायल हो गए जिन्होंने बाद में दम तोड़ दिया। वह पुंछ के रहने थे। ऑपरेशन जारी है। इससे पहले पुलवामा में सुरक्षाबलों ने तीन आतंकियों को मार गिराया था। पुलवामा जिले के जादूरा गांव में आतंकियों की मौजदूगी की सूचना पर सुरक्षा बलों ने शुक्रवार को आधी रात के बाद सर्च ऑपरेशन चलाया। इस दौरान घेरा सख्त होता देख आतंकियों ने फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई से मुठभेड़ शुरू हो गई। पूरी रात सुरक्षा बलों ने इलाके को घेरे रखा ताकि अंधेरे का फायदा उठाकर आतंकी भाग न निकले।

    नौ घंटे से अधिक चली मुठभेड़ में तीन आतंकियों को मार गिराने में सफलता हाथ लगी। ऑपरेशन के दौरान सेना के जवान उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले के खानजापुर गांव के प्रशांत शर्मा गंभीर रूप से जख्मी हो गए। उन्हें इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया लेकिन उन्होंने दम तोड़ दिया। 

    उत्तरी कश्मीर के बारामुला जिले के पट्टन के गोशबुग इलाके में शनिवार रात सुरक्षा बलों ने तलाशी अभियान चलाया। इलाके में आतंकियों की मौजूदगी की सूचना पर सेना, सीआरपीएफ एवं पुलिस ने पूरे इलाके को घेर लिया। घर-घर तलाशी ली गई। इस दौरान सभी प्रवेश व निकास के रास्ते सील कर दिए गए थे। हालांकि, देर रात तक आतंकियों का कोई सुराग हाथ नहीं लग सका था।

    Crime news Latest news National news Online news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleभारत में संक्रमितों का आंकड़ा 35 लाख के पार, पिछले 24 घंटे में रिकॉर्ड 78761 नए मामले सामने आए
    Next Article आखिर ये कैसा अंधविश्वास, सार्वजनिक कार्यालय में किसके आदेश पर रखा गया नरमूंड मानव कंकाल

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    फादर्स डेः झारखंड के इन पांच पिताओं में है कुछ खास, दो नाम चौंकाएंगे

    June 21, 2026
    झारखंड

    जामताड़ा में तीन साइबर ठग चढ़े पुलिस के हत्थे, 9 मोबाइल और 22 सिम कार्ड बरामद

    June 19, 2026
    झारखंड

    पलामू : सब्जी मंडी में आग ने मचाया कोहराम, चंद मिनटों में राख हुईं दुकानें

    June 19, 2026
    Latest Posts

    वन्यजीव तस्करों पर शिकंजा कसने की तैयारी, इन जगहों पर रहेगी कड़ी निगरानी

    June 24, 2026

    मिड-डे मील के हिसाब पर मांगी घूस, एसीबी के जाल में फंसा BPO

    June 24, 2026

    UPSC की तैयारी के लिए कोल इंडिया दे रहा 1 लाख, कौन उठा सकते हैं इसका फायदा?

    June 24, 2026

    डेमोग्राफी में बदलाव के बहाने कुछ खास समुदाय निशाने परः अलीफा

    June 24, 2026

    क्या Ease My Deal’ एप आपके पैसे उड़ा रहा है? उड़ाने वालों ने पुलिस के सामने क्या-क्या राज खोले

    June 24, 2026

    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.