Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    21 Aug, 2025 ♦ 5:56 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»देश»जम्मू-कश्मीर: पुलवामा मुठभेड़, मारा गया हिज्ब आतंकी शाहिद
    देश

    जम्मू-कश्मीर: पुलवामा मुठभेड़, मारा गया हिज्ब आतंकी शाहिद

    Team JoharBy Team JoharJanuary 7, 2020No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    JoharLive Desk

    जम्मू। जम्मू-कश्मीर के पुलवामा जिले के अवंतीपोरा में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मंगलवार सुबह मुठभेड़ शुरू हो गई। इस मुठभेड़ में अब तक एक आतंकी मारा गया है। उसके पास से भारी मात्रा में हथियार और गोलाबारूद बरामद हुए हैं।
    अवंतीपोरा में सुरक्षबलों को आतंकी के छिपे होने की सूचना के बाद मंगलवार सुबह तलाशी अभियान शुरू किया गया। इस दौरान आतंकी ने सुरक्षाबलों पर फायरिंग शुरू कर दी। जिसका मुंहतोड़ जवाब देते हुए सुरक्षाबलों ने एक आतंकी को मार गिराया।

    मारे गए आतंकी की पहचान बिजबेहरा निवासी शाहिद के तौर पर हुई है। वह हिजबुल मुजाहिद्दीन संगठन से जुड़ा हुआ बताया जा रहा है। मारे गए आतंकी के पास से भारी मात्रा में हथियार व गोलाबारूद बरामद हुआ है।
    उधर एलओसी से घुसे तीन आतंकियों की तलाश में सातवें दिन सोमवार को भी सेना और पुलिस ने सर्च ऑपरेशन जारी रखा। सोमवार को नौशेरा के दब्बड़, पोठा, खेड़ी, दराट, मंगलादेई आदि इलाकों को खंगाला गया।मंगलवार को नौशेरा के दब्बड़ और आसपास के इलाकों में तीन आतंकी देखे जाने के बाद से सेना व पुलिस ने पूरे क्षेत्र को घेर रखा है। ये आतंकी बक्करवाल परिवार के घर में पानी पीने के बहाने घुस आए थे। उनसे सैन्य ठिकानों और मुगल रोड के बारे जानकारी मांग रहे थे।

    शक होने पर परिवार के सदस्यों ने पुलिस को सूचना दी। इसके बाद सर्च ऑपरेशन के दौरान आतंकियों से हुई मुठभेड़ में दो जवान शहीद हो गए थे। आतंकियों के घुस आने की घटना के बाद गांवों में दहशत का माहौल बना हुआ है।

    लोग शाम ढलने के बाद घरों से नहीं निकल रहे हैं। उधर, सेना ने भी लोगों से अनुरोध किया गया है कि वे सुबह छह बजे के बाद ही घरों से निकलें और शाम पांच बजे तक घरों में लौट जाएं।

    #National News #Online news Latest news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleइराक : कासिम सुलेमानी की अंतिम यात्रा में मची भगदड़ में 35 मरे, 48 घायल
    Next Article रामगढ़ : मजदूरी करने जा रहे अधेड़ ट्रैक्टर ने कुचला, मौत

    Related Posts

    ट्रेंडिंग

    एस जयशंकर ने रूसी विदेश मंत्री लावरोव से की मुलाकात, क्या हुई चर्चा… जानें

    August 21, 2025
    टेक्नोलॉजी

    मुंबई-दिल्ली के बाद अब इस शहर में Apple खोलेगा अपना रिटेल स्टोर

    August 21, 2025
    देश

    Rapido पर CCPA ने लगाया 10 लाख का जुर्माना… जानें क्यों

    August 21, 2025
    Latest Posts

    एस जयशंकर ने रूसी विदेश मंत्री लावरोव से की मुलाकात, क्या हुई चर्चा… जानें

    August 21, 2025

    दिशोम गुरु को भारत रत्न देने का प्रस्ताव विधानसभा से पारित कर केंद्र को भेजे सरकार : विनोद पांडेय

    August 21, 2025

    JMM का बड़ा ऐलान- उपराष्ट्रपति चुनाव में करेगा I.N.D.I.A उम्मीदवार का समर्थन

    August 21, 2025

    मुंबई-दिल्ली के बाद अब इस शहर में Apple खोलेगा अपना रिटेल स्टोर

    August 21, 2025

    शराब घोटाला मामले में सुमित फैसिलिटी के निदेशक अमित प्रभाकर सोलंकी को बड़ी राहत… जानें क्या

    August 21, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.