Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»जोहार ब्रेकिंग»जमीनी स्तर पर जल संरक्षण का संदेश पहुंचाने में जलसहिया की महत्वपूर्ण भूमिका : मंत्री
    जोहार ब्रेकिंग

    जमीनी स्तर पर जल संरक्षण का संदेश पहुंचाने में जलसहिया की महत्वपूर्ण भूमिका : मंत्री

    joharlive NetworkBy joharlive NetworkMarch 8, 2026No Comments3 Mins Read1
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    मंत्री
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Chaibasa : चाईबासा जिला मुख्यालय के पिल्लई हॉल में जिला जल एवं स्वच्छता समिति के नेतृत्व में जल जीवन मिशन के तहत अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के साथ ही जल महोत्सव पखवाड़ा मनाया गया। यह एकदिवसीय कार्यक्रम पूरे उत्साह और गरिमामय माहौल के बीच संपन्न हुआ।

    दीप प्रज्वलन से हुआ विधिवत उद्घाटन

    कार्यक्रम की शुरुआत अतिथियों के स्वागत से हुई। इसके बाद मंत्री दीपक बिरुआ ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का विधिवत उद्घाटन किया। इसके साथ ही जल जीवन मिशन के तहत संचालित पेयजल योजनाओं के बेहतर रखरखाव और संचालन में योगदान देने वाले पंचायतों के मुखिया और जलसहिया को सम्मानित किया गया।

    जल संरक्षण का संदेश, जल शपथ भी दिलाई

    मंत्री दीपक बिरुआ ने कहा कि आज जल संचयन और संरक्षण मानव जीवन के लिए बहुत बड़ी चुनौती बन गया है। उन्होंने जोर देकर कहा कि जलसहिया इस संदेश को जमीनी स्तर पर ग्रामीणों तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभा रही हैं। मंत्री ने यह भी बताया कि कई जगह ग्रामीण जलापूर्ति योजनाओं का सही रखरखाव नहीं होने के कारण यह पूरी तरह से काम नहीं कर पा रही हैं। इस मौके पर उन्होंने सभी उपस्थित लोगों से सहयोग की अपील की। इसके बाद मंत्री के नेतृत्व में उपस्थित लोगों को जल संरक्षण के प्रति जागरूक करने के लिए जल शपथ दिलाई गई।

    महिलाओं को सम्मान और सशक्तिकरण का संदेश

    अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर मंत्री दीपक बिरुआ ने नारी शक्ति का सम्मान करते हुए कहा कि राज्य सरकार की कई योजनाओं के जरिए महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में लगातार प्रयास किए जा रहे हैं।

    जल महोत्सव पखवाड़ा की जानकारी

    उपायुक्त चंदन कुमार ने सभी को महिला दिवस की शुभकामनाएं देते हुए बताया कि 8 मार्च से 22 मार्च तक जिले में जल महोत्सव पखवाड़ा मनाया जाएगा। इस दौरान लोगों को जल संरक्षण और जल संचयन के महत्व के बारे में जागरूक किया जाएगा।

    लघु फिल्म से मिली जानकारी

    कार्यक्रम में जल संचयन और संरक्षण पर आधारित एक लघु फिल्म भी दिखाई गई। फिल्म के माध्यम से उपस्थित लोगों को यह संदेश दिया गया कि जल की बचत और संरक्षण हम सभी की जिम्मेदारी है।

    मुख्य अतिथि और विशिष्ट अतिथि रहे मौजूद

    कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में झारखंड सरकार के राजस्व, भूमि सुधार और परिवहन विभाग के मंत्री दीपक बिरुआ पहुंचे। वहीं डीसी चंदन कुमार, उप विकास आयुक्त उत्कर्ष कुमार, जिला पंचायत राज पदाधिकारी सविता टोपनो, गोपनीय प्रभारी कुमार हर्ष और चाईबासा व चक्रधरपुर पेयजल एवं स्वच्छता प्रमंडल के कार्यपालक अभियंता, विभिन्न पंचायतों के मुखिया, सहायक अभियंता और विभागीय कर्मचारी भी मौजूद रहे।

    Also Read : जेएलकेएम की जिला समिति बैठक में संगठन विस्तार पर जोर

    Jalsahaya plays an important role in spreading the message of water conservation at the grassroots level: Minister जमीनी स्तर पर जल संरक्षण का संदेश पहुंचाने में जलसहिया की महत्वपूर्ण भूमिका : मंत्री
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleनारी शक्ति का उत्सव : CCL में Give to Gain थीम पर अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस कार्यक्रम
    Next Article नारायणपुर में भव्य हिंदू सम्मेलन, संस्कृति और एकता का जश्न

    Related Posts

    जेपीएससी / जेएसएससी

    जीजा, साला, ससुर और सिंडिकेट… JSSC-CGL पेपर लीक में निकला अनोखा कनेक्शन, आरोपी सफल अभ्यर्थी दीपक ने चयन के बाद दिए 19 लाख

    October 6, 2026
    झारखंड

    CM हेमंत सोरेन को मिला दुर्गा पूजा का न्योता, बोले- विसर्जन में रखें पर्यावरण का खास खयाल

    October 6, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : ठेले-खोमचे से लेकर चार सितारा होटल तक, बुधवार से पूरे राज्य में खाद्य पदार्थों की होगी सघन जांच

    October 6, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    445 दिन की देरी पर झारखंड हाईकोर्ट सख्त, सरकार की अपील खारिज; ‘फाइल एक टेबल से दूसरी टेबल’ का बहाना नहीं माना

    October 6, 2026
    खेल-सिनेमा

    आदित्यपुर की प्राची प्रधान का झारखंड अंडर-19 टीम में चयन, BCCI अंडर-19 T20 में दिखाएंगी अपना हुनर

    October 6, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    चुनाव आयोग को केंचुआ कहने पर तिलमिलाई बीजेपी, कहा; संवैधानिक संस्थाओं को गाली देना बंद करे जेएमएम

    October 6, 2026
    Latest Posts

    जीजा, साला, ससुर और सिंडिकेट… JSSC-CGL पेपर लीक में निकला अनोखा कनेक्शन, आरोपी सफल अभ्यर्थी दीपक ने चयन के बाद दिए 19 लाख

    October 6, 2026

    CM हेमंत सोरेन को मिला दुर्गा पूजा का न्योता, बोले- विसर्जन में रखें पर्यावरण का खास खयाल

    October 6, 2026

    झारखंड : ठेले-खोमचे से लेकर चार सितारा होटल तक, बुधवार से पूरे राज्य में खाद्य पदार्थों की होगी सघन जांच

    October 6, 2026

    445 दिन की देरी पर झारखंड हाईकोर्ट सख्त, सरकार की अपील खारिज; ‘फाइल एक टेबल से दूसरी टेबल’ का बहाना नहीं माना

    October 6, 2026

    आदित्यपुर की प्राची प्रधान का झारखंड अंडर-19 टीम में चयन, BCCI अंडर-19 T20 में दिखाएंगी अपना हुनर

    October 6, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.