Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»झारखंड के नगर निकायों में मनेगी जल दिवाली
    झारखंड

    झारखंड के नगर निकायों में मनेगी जल दिवाली

    Team JoharBy Team JoharNovember 7, 2023No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    रांची : केंद्र सरकार के आवासन एवं शहरी कार्य मंत्रालय की पहल पर राज्य के 31 नगर निकायों में 7 से 9 नवंबर के बीच जल दिवाली मनाने का निर्णय लिया गया है. इसको लेकर नगर विकास एवं आवास विभाग की ओर से सभी नगर निकायों को पत्र लिखकर इस कार्यक्रम को सफल बनाने का निर्देश दिया गया है. ‘‘वॉटर फॉर वूमेन और वूमेन फॉर वॉटर’’ कार्यक्रम के तहत सेल्फ हेल्प ग्रुप की महिलाओं को निकटतम वॉटर ट्रीटमेंट प्लांट का भ्रमण कराया जाएगा और उन्हें जल शोधन व जल शोधन के दौरान विभिन्न प्रक्रिया की जानकारी उपलब्ध कराई जाएगी. जल शोधन के बाद जलापूर्ति तक की प्रक्रिया की भी जानकारी दी जाएगी. इसके साथ आपूर्ति होने वाले जल के गुणवत्ता और गुणवत्ता के लिए उठाए जाने वाले काम से रूबरू करना भी इस कार्यक्रम का मकसद है. सरकार चाहती है कि महिलाओं में शुद्ध पेयजल और पेयजल आपूर्ति को लेकर सेंस ऑफ ऑनरशिप डेवलप हो.

    महिलाओं को ले जाने का इंतजाम करेगा निकाय

    इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए राज्य सरकार की ओर से नगर निकायों से आग्रह किया गया है कि वह एनयूएलएम के साथ संबंध स्थापित कर सेल्फ हेल्प ग्रुप की महिलाओं को नजदीकी वॉटर ट्रीटमेंट प्लांट ले जाए. उन्हें जल स्रोत, उसके शोध, शोध के दौरान उसमें मिलने वाले अतिरिक्त पदार्थ और फिर जलापूर्ति तथा जलापूर्ति के लिए जरूरी आधारभूत संरचना के बारे में जागरूक किया जाए. इस कार्यक्रम के लिए महिलाओं को वॉटर ट्रीटमेंट प्लांट तक ले जाने की ट्रांसपोर्ट की व्यवस्था नगर निकाय करेगा. इसके साथ ही महिलाओं के लिए एक हैंडबैग, स्टील वॉटर बॉटल, जलपान, पोस्टर, बैजेज की व्यवस्था इत्यादि का भी प्रबंध नगर निकाय ही करेगा.

    31 वाटर प्लांट की सूची तैयार

    इस कार्यक्रम के लिए राज्य सरकार की ओर से 31 वॉटर ट्रीटमेंट प्लांट की सूची जारी की गई है, जहां 7 से लेकर 9 नवंबर तक जल दिवाली मनाई जाएगी. इन वाटर ट्रीटमेंट प्लांट तक महिलाओं को ले जाने के लिए एसएचजी से संबंधित नगर निकाय पूरी व्यवस्था करेंगे. इसमें कोई ट्रीटमेंट प्लांट स्थानीय डैम तो कई प्लांट विभिन्न नदियों के जल से कार्य करते हैं.

    इसे भी पढ़ें: स्वच्छता अभियान पर सवाल ! दिवाली में भी नहीं हुई शहर की साफ-सफाई, फिर कहां गए 1 करोड़ 37 लाख?

    #Jharkhand News City News Current News Daily News jharkhand Johar Live Latest news Local News Main News News Headline ranchi Today's News आज की खबर करंट न्यूज जोहार लाइव झारखंड की खबर झारखंड न्यूज झारखण्ड डेली न्यूज ताजा खबर न्यूज हेडलाइन मुख्य समाचार रांची लेटेस्ट न्यूज सिटी न्यूज स्थानीय खबर
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleमैंने बुलडोजर शुरू कर दिया तो फिर रुकने वाला नहीं… दिल्ली में वायु प्रदूषण को लेकर राज्य सरकार पर सुप्रीम कोर्ट की सख्त टिप्पणी
    Next Article बिहार के चार जिलों में पटाखा पूरी तरह बैन, सिर्फ दीये से मनाएं दिवाली व छठ

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    जेपीएससी-जेएसएससी विवाद में बाबूलाल की बड़ी मांग, कहा- सीआईडी नहीं, सीबीआई करे सभी परीक्षाओं की जांच

    August 19, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड: रिम्स में डॉक्टरों की कमी दूर करने की तैयारी, साल के अंत तक सभी टीचिंग पद भरने का लक्ष्य

    August 19, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    आंदोलन खत्म, छात्रों के बदले सुर: हेमंत सोरेन को धन्यवाद, बोले- छात्र हित में लिया बड़ा फैसला

    August 19, 2026
    JPSC / JSSC

    Breaking : आंदोलन खत्म, 60 दिन में मांग पूरी नहीं होने पर करेंगे आंदोलन

    August 19, 2026
    झारखंड

    कोतवाली थाना प्रभारी सनोज चौधरी ने जूस पिलाकर तुड़वाया छात्रा सबिता का अनशन

    August 19, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    आंदोलन खत्म, घर जाने की तैयारी में बोरिया-बिस्तर समेट रहे आंदोलनकारी

    August 19, 2026
    Latest Posts

    जेपीएससी-जेएसएससी विवाद में बाबूलाल की बड़ी मांग, कहा- सीआईडी नहीं, सीबीआई करे सभी परीक्षाओं की जांच

    August 19, 2026

    झारखंड: रिम्स में डॉक्टरों की कमी दूर करने की तैयारी, साल के अंत तक सभी टीचिंग पद भरने का लक्ष्य

    August 19, 2026

    आंदोलन खत्म, छात्रों के बदले सुर: हेमंत सोरेन को धन्यवाद, बोले- छात्र हित में लिया बड़ा फैसला

    August 19, 2026

    Breaking : आंदोलन खत्म, 60 दिन में मांग पूरी नहीं होने पर करेंगे आंदोलन

    August 19, 2026

    कोतवाली थाना प्रभारी सनोज चौधरी ने जूस पिलाकर तुड़वाया छात्रा सबिता का अनशन

    August 19, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.