Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»जयराम महतो 7 मई को होंगे गिरफ्तार या उम्मीदवारी होगी रद्द!
    झारखंड

    जयराम महतो 7 मई को होंगे गिरफ्तार या उम्मीदवारी होगी रद्द!

    Team JoharBy Team JoharMay 3, 2024Updated:May 3, 2024No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    बोकारो : जयराम महतो के चुनावी पायदान के पहले (प्रथम) भाग्य का फैसला 7 मई को गिरफ्तारी या फिर उम्मीदवारी रद्द के बीच हो जायेगा. अगर जयराम महतो निर्वाची पदाधिकारी के नोटिस पर निर्वाचन कार्यालय पहुंचते हैं तो उनकी गिरफ्तारी तय मानी जा रही है.

    गिरिडीह लोक सभा निर्वाची पदाधिकारी ने एक नोटिस के द्वारा जयराम महतो को सूचित किया है कि ‘आपके द्वारा समर्पित निर्देशन पत्र में उल्लेखित प्रस्तावकों में से सभी का हस्ताक्षर संदेहास्पद प्रतीत हो रहा है जिसका सत्यापन अधोहस्ताक्षरी द्वारा किया जाना आवश्यक है. नाम निर्देशन पत्र में उल्लेखित सभी प्रस्तावकों एवं उनके सही पहचान पत्र के साथ अधोहस्ताक्षरी के समक्ष जांच के लिए 11:00 से 12:30 बजे तक कार्यालय में उपस्थित होना सुनिश्चित करें.’

    खतियानी आंदोलन की उपज जयराम महतो की उम्मीदवारी ने पूरे झारखंड में गिरिडीह लोकसभा क्षेत्र को हॉट सीट बना दिया है. इंडी गठबंधन हो या एनडीए दोनों के माथे पर चिंता की लकीर खींच गयी है. बोकारो में नॉमिनेशन के समय जिस प्रकार से जयराम महतो की गिरफ्तारी को लेकर हाई वोल्टेज ड्रामा हुआ. जयराम को डिटेंड करने की बात पर समर्थकों के विरोध के बाद बैकफुट पर आयी पुलिस ने हजारों की भीड़ को संबोधित करने की अनऑफिशियल इजाजत दे दी. इसके बाद जयराम महतो ने सभा को संबोधित करते हुए ना सिर्फ चुनावी भाषण दिया बल्कि सरकार को भी खुली चुनौती देते हुए इशारों ही इशारों में कहा कि  अगर संवैधानिक तौर पर जनता की आवाज उठाने से रोका गया तो झुमरा और पारसनाथ से जनता की आवाज को उठाने का काम करेंगे.

    ज्ञात हो कि झारखंड में झुमरा पहाड़ और पारसनाथ नक्सलियों का हृदयस्थली रहा है, जहां आज भी पुलिस और नक्सलियों के बीच इनकाउंटर का खेल चलते रहता है. जयराम महतो की धमक ने दोनों बड़े गठबंधन दलों को बेचैन कर रखा है. वहीं चुनाव आयोग के तरफ से नोटिस दिए जाने के बाद जयराम की मुश्किलें बढ़ती दिख रही है.

    इसे भी पढ़ें: लोकसभा चुनाव के दो चरणों में भाजपा के विपरीत जनादेश से बौखलाए नेता : गुलाम अहमद मीर

    #Jharkhand News Bokaro City News Current News Daily News jharkhand Johar Live Latest news Local News Main News News Headline Today's News आज की खबर करंट न्यूज जोहार लाइव झारखंड झारखंड की खबर झारखंड न्यूज डेली न्यूज ताजा खबर न्यूज हेडलाइन बोकारो मुख्य समाचार लेटेस्ट न्यूज सिटी न्यूज स्थानीय खबर
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleलोकसभा चुनाव के दो चरणों में भाजपा के विपरीत जनादेश से बौखलाए नेता : गुलाम अहमद मीर
    Next Article खत्म हुआ इंतजार, रायबरेली से राहुल और अमेठी से केएल शर्मा लड़ेंगे चुनाव

    Related Posts

    क्राइम

    JSSC परीक्षा में कथित अनियमितता की जांच तेज, SIT ने 37 संदिग्धों से की पूछताछ

    August 20, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    जोहार लाइव एक्सक्लूसिव : जेएसएससी सीजीएल परीक्षा की जांच के लिए गठित एसआइटी का विस्तार, अब छह आइपीएस सहित 17 पुलिस अधिकारी करेंगे जांच

    August 20, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड गृह रक्षा वाहिनी में भर्ती: सफल अभ्यर्थियों के मूल दस्तावेजों का होगा सत्यापन, 24 अगस्त से शुरू होगी प्रक्रिया

    August 20, 2026
    क्राइम

    15 हजार रुपये रिश्वत लेते बंदगांव थाना प्रभारी गिरफ्तार, NDPS केस से नाम हटाने के लिए मांगे थे पैसे

    August 20, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    JPSC 11वीं-13वीं, फूड सेफ्टी और सीडीपीओ नियुक्ति रद्द मामले पर हाईकोर्ट ने लगाई रोक

    August 20, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    राजीव गांधी जयंती पर राहुल गांधी भावुक: 35 साल पहले मां-पापा को एक साथ देखा था

    August 20, 2026
    Latest Posts

    JSSC परीक्षा में कथित अनियमितता की जांच तेज, SIT ने 37 संदिग्धों से की पूछताछ

    August 20, 2026

    जोहार लाइव एक्सक्लूसिव : जेएसएससी सीजीएल परीक्षा की जांच के लिए गठित एसआइटी का विस्तार, अब छह आइपीएस सहित 17 पुलिस अधिकारी करेंगे जांच

    August 20, 2026

    झारखंड गृह रक्षा वाहिनी में भर्ती: सफल अभ्यर्थियों के मूल दस्तावेजों का होगा सत्यापन, 24 अगस्त से शुरू होगी प्रक्रिया

    August 20, 2026

    15 हजार रुपये रिश्वत लेते बंदगांव थाना प्रभारी गिरफ्तार, NDPS केस से नाम हटाने के लिए मांगे थे पैसे

    August 20, 2026

    JPSC 11वीं-13वीं, फूड सेफ्टी और सीडीपीओ नियुक्ति रद्द मामले पर हाईकोर्ट ने लगाई रोक

    August 20, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.