Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • पब्लिक रिपोर्ट
    • अन्य
    Johar LIVE
    Home»झारखंड»गिरिडीह»गिरिडीह लोकसभा सीट में बिगड़ा जातीय समीकरण, जयराम महतो दे सकते हैं आजसू व झामुमो को टिस
    गिरिडीह

    गिरिडीह लोकसभा सीट में बिगड़ा जातीय समीकरण, जयराम महतो दे सकते हैं आजसू व झामुमो को टिस

    Team JoharBy Team JoharApril 9, 2024Updated:April 9, 2024No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    मनोज शर्मा

    बोकारो : गिरिडीह लोकसभा में दो प्रमुख दलों द्वारा प्रत्याशियों की घोषणा के बाद से क्षेत्र में चुनावी चर्चा तेज हो गई है. एक तरफ एनडीए गठबंधन के तहत झारखंड में एकमात्र गिरिडीह लोकसभा सीट 2019 में आजसू के खाते में जाने से गठबंधन के उम्मीदवार चंद्र प्रकाश चौधरी को करीब 250 लाख वोट से जीत मिली थी. झारखंड मुक्ति मोर्चा के कद्दावर नेता स्व. जगरनाथ महतो को वोट के बड़े अंतर से हराया था. एनडीए गठबंधन से 2024 में चंद्र प्रकाश चौधरी को दोबारा प्रत्याशी घोषित किया गया है. वहीं झामुमो के कद्दावर नेता जगरनाथ महतो के निधन के बाद पहली बार इंडी गठबंधन से झामुमो के पूर्व मंत्री सह टुंडी विधायक मथुरा महतो को प्रत्याशी बनाया गया है.

    गिरिडीह लोकसभा में बिगड़ा जातीय समीकरण

    दिलचस्प मामला है कि गिरिडीह लोकसभा क्षेत्र में जातीय समीकरण ध्वस्त हो गया है एक ही कुर्मी बिरादरी से दोनों प्रमुख दल आमने-सामने है. वहीं JBKSS के प्रमुख जयराम महतो ने भी गिरिडीह से अपनी दावेदारी ठोक दी है इसलिए इस लोकसभा क्षेत्र में जातीय समीकरण का मामला शिथिल पड़ गया हैं. गिरिडीह लोकसभा सीट को भाजपा का पारंपरिक सीट माना जाता है. कांग्रेस से टिकट नहीं मिलने से नाराज रविंद्र कुमार पांडे बोकारो के तत्कालीन कांग्रेस के जिला अध्यक्ष रहते हुए रातों-रात भाजपा का टिकट लेकर 1996 में चुनाव लड़े और जीत हासिल  किया. उसके बाद लगातार 1998 और 1999 में जीत कर गिरिडीह लोकसभा के मिथक को तोड़ने में सफल रहे, इस लोकसभा क्षेत्र से लगातार कोई भी प्रत्याशी दोबारा जीत नहीं पाया है.

    आदिवासी वोट के भरोसे इंडिया गठबंधन ठोक रहा ताल

    झारखंड राज्य गठन के बाद झामुमो के टेकलाल महतो ने 2004 में रविंद्र पांडे को करीब 1 लाख से अधिक वोट से हराया था. वही रविंद्र पांडे ने पुनः 2009 और 2014 में इस सीट से जीत हासिल किया था. झामुमो को अपने पारंपरिक मुस्लिम मांझी वोट पर भरोसा है, करीब 3 लाख मुस्लिम वोटर और 1 लाख आदिवासी वोट के भरोसे इंडिया गठबंधन ताल ठोक रहा है तो एनडीए उम्मीदवार को मोदी मैजिक पर भरोसा है. चंद्र प्रकाश चौधरी के पांच वर्ष के कार्यकाल में भाजपा कार्यकर्ता बिल्कुल उपेक्षित रहे जिसका आक्रोश आजसू प्रत्याशी को विरोध के रूप में झेलना पड़ रहा है.

    चंद्र प्रकाश चौधरी और मथुरा महतो के बीच सीधी टक्कर होने के आसार

    एनडीए प्रत्याशी चंद्र प्रकाश चौधरी और इंडी गठबंधन के मथुरा महतो के बीच सीधी टक्कर होने के पूरे आसार है. JBKSS प्रमुख जय राम महतो भी इसी बिरादरी से आते हैं जिसने खासकर युवाओं में अपनी पैठ बना ली है, जिसका आंशिक असर एनडीए प्रत्याशी चंद्र प्रकाश चौधरी पर पड़ेगा. हालांकि इस आमने-सामने की भिड़ंत में आजसू  प्रत्याशी चंद्र प्रकाश चौधरी का पलरा भारी पड़ता दिख रहा है. 2019 के चुनाव में चंद्र प्रकाश चौधरी को 648277 वोट मिला. वहीं यूपीए के जगरनाथ महतो को 399930 वोट मिला था. करीब ढाई लाख वोट के बड़े अंतर से एनडीए गठबंधन की जीत हुई थी और चंद्र प्रकाश चौधरी झारखंड के एकमात्र गिरिडीह से आजसू सांसद बने थे.

    इसे भी पढ़ें: कांग्रेस के गले की फांस बनी गोड्डा सीट, यौन उत्पीड़न का मामला बन सकता है प्रदीप यादव के लिए चुनावी बाधा

    इसे भी पढ़ें: लोकसभा चुनाव : धनबाद में ‘ट्रांसजेंडर उम्मीदवार’ की एंट्री ने बढ़ाई नेताओं की हार्ट बीट

    #Jharkhand News AJSU Caste Equation City News Current News Daily News Giridih Lok Sabha Seat Jairam Mahato jharkhand Jmm Johar Live Latest news Local News Main News News Headline Today's News आज की खबर आजसू करंट न्यूज गिरिडीह लोकसभा सीट जयराम महतो जातीय समीकरण जोहार लाइव झामुमो झारखंड झारखंड की खबर झारखंड न्यूज डेली न्यूज ताजा खबर न्यूज हेडलाइन मुख्य समाचार लेटेस्ट न्यूज सिटी न्यूज स्थानीय खबर
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Article‘द्रौपदी के चीर हरण की दिला दी याद’: हाई कोर्ट, तरनतारन में महिला को निर्वस्त्र कर घुमाने का है मामला
    Next Article शिबू सोरेन से मुलाकात कर बोले आदित्य विक्रम जायसवाल, गुरुजी के बिना झारखंड की चर्चा पूरी नहीं हो सकती

    Related Posts

    झारखंड

    रांची स्टेशन रोड गुरुद्वारा की नई कमेटी का गठन, सर्वसम्मति से चुने गए 15 सदस्य

    June 19, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    आवेश राणा के इशारा पर हुआ था RSS कार्यालय पर हमला, लखनऊ में भी देना था घटना को अंजाम

    June 19, 2026
    झारखंड

    यात्री सुरक्षा को लेकर आरपीएफ अलर्ट, ट्रेनों और स्टेशनों पर चलाया विशेष अभियान

    June 19, 2026
    Latest Posts

    रांची स्टेशन रोड गुरुद्वारा की नई कमेटी का गठन, सर्वसम्मति से चुने गए 15 सदस्य

    June 19, 2026

    आवेश राणा के इशारा पर हुआ था RSS कार्यालय पर हमला, लखनऊ में भी देना था घटना को अंजाम

    June 19, 2026

    यात्री सुरक्षा को लेकर आरपीएफ अलर्ट, ट्रेनों और स्टेशनों पर चलाया विशेष अभियान

    June 19, 2026

    SIR पर सामाजिक संगठनों की चिंता, चुनाव आयोग से कहा…

    June 19, 2026

    झारखंड राज्यसभा चुनाव : परिणाम के बाद हताशा में क्या-क्या बोल रहे हैं कांग्रेसी नेता

    June 19, 2026

    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.