Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»जोहार ब्रेकिंग»जगन्नाथपुर रथ यात्रा मेला : असामाजिक तत्वों पर रहेगी नजर, सादे लिबास में तैनात रहेंगे पुलिसकर्मी
    जोहार ब्रेकिंग

    जगन्नाथपुर रथ यात्रा मेला : असामाजिक तत्वों पर रहेगी नजर, सादे लिबास में तैनात रहेंगे पुलिसकर्मी

    Team JoharBy Team JoharJuly 6, 2024No Comments3 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    रांची: जगन्नाथपुर रथ यात्रा मेला को लेकर विधि-व्यवस्था संधारण को लेकर उपायुक्त-सह-जिला दंडाधिकारी एवं वरीय पुलिस अधीक्षक रांची ने संयुक्त आदेश निर्गत किया है. जो 17 जुलाई को रथ की वापसी कार्यक्रम (घूरती मेला) समाप्त होने तक लागू रहेगा. मेला के दौरान असामाजिक तत्वों पर पुलिस की पैनी नजर रहेगी. परिचारी प्रवर, पुलिस केन्द्र, रांची को प्रतिनियुक्ति स्थल के अलावा सादे लिबास में भी सिपाहियों को मेला मैदान में प्रतिनियुक्त करने का आदेश दिया गया है, ताकि गुण्डा तत्वों एवं असामाजिक तत्वों पर निगरानी रखी जा सके. इसके अतिरिक्त पर्याप्त महिला पुलिस की प्रतिनियुक्ति महिला बाहुल्य क्षेत्र में करने का भी आदेश दिया गया है.

    दो पालियों में दण्डाधिकारी की प्रतिनियुक्ति

    संपूर्ण मेला अवधि में विधि-व्यवस्था एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने को लेकर दंडाधिकारियों और पुलिस पदाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति की गई है. विधि व्यवस्था के दृष्टिकोण से दंडाधिकारियों और पुलिस पदाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति मुख्य मंदिर परिसर एवं मौसी बाड़ी मंदिर, मेला क्षेत्र, मेला गश्ती, ड्रॉप बैरियर गेट में दो पालियों में की गई है. प्रथम पाली में सुबह 6 बजे से दोपहर 2 बजे और दूसरी पाली में दोपहर 2 बजे से रात 10 बजे तक की गयी है. साथ ही रथ के साथ प्रतिनियुक्त पुलिस पदाधिकारी एवं आरक्षी बल को रथ के चारों ओर भीड़ को नियंत्रित रखना सुनिश्चित करने का आदेश दिया गया है..

    24 घंटे मेडिकल टीम और फायर ब्रिगेड

    मेला के दौरान मेला स्थल पर पर्याप्त संख्या में चिकित्सकों एवं उनके सहकर्मियों की प्रतिनियुक्ति दो पालियों में होगी. सिविल सर्जन रांची को मेडिकल टीम को आवश्यक दवाईयों के साथ प्रतिनियुक्ति सुनिश्चित करने का आदेश दिया गया है. साथ अग्निशमन पदाधिकारी को मेला मेला समाप्ति तक मेला स्थल में अग्निशाम गाड़ी की उपलब्धता सुनिश्चित करने को कहा गया है. मंदिर समिति से कहा गया है कि वो मेला का आयोजन इस प्रकार आयोजित करें कि एम्बुलेंस, अग्निशमन वाहन/विधि-व्यवस्था में लगे वाहन आदि का आवागमन सभी क्षेत्रों में बिना किसी बाधा के हो सके.

    अवैध शराब, हड़िया की बिक्री पर पूर्ण प्रतिबंध

    मेला समाप्ति तक मेला परिसर एवं आसपास अवैध शराब, हड़िया की बिक्री पर पूर्ण प्रतिबंध का आदेश जारी किया गया है. सहायक उत्पाद आयुक्त को मेला परिसर एवं उसके आसपास अवैध शराब हड़िया की बिक्री पर पूर्ण प्रतिबंध सुनिश्चित करने को कहा गया है.

    मेला क्षेत्र में पड़नेवाले स्कूल रहेंगे बंद

    मेला क्षेत्र में पड़ने वाले विद्यालयों में दिनांक 17.07.2024 तक कक्षांए बन्द रहेगी. जिला शिक्षा पदाधिकारी, जिला शिक्षा अधीक्षक को इसके बदले क्षतिपूर्ति कक्षाएं सुनिश्चित करने का आदेश दिया गया है. रथ यात्रा मेला में साफ-सफाई, पेयजल आपूर्ति, चलंत शौचायल, यातायात व्यवस्था, वॉच टावर एवं स्टेज की व्यवस्था आदि को लेकर भी संबंधित पदाधिकारियों को समन्वय स्थापित करते हुए व्यवस्था सुनिश्चित करने का निदेश गया है.

    मेला का आयोजन सुबह 6 बजे से रात्रि 9 बजे के बीच होगा. थाना प्रभारी धुर्वा और जगरनाथपुर को यह सुनिश्चित करने का आदेश दिया गया है कि रात 9 बजे के बाद झूला आदि का संचालन बंद कर दिया जाए. अनुमण्डल पदाधिकारी, सदर, रांची एवं पुलिस अधीक्षक, नगर रथ यात्रा मेला के अवसर पर विधि-व्यवस्था के संपूर्ण प्रभार में रहेंगे.

     

    उपायुक्त एसएसपी मेला रथ यात्रा सुरक्षा
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleहोटवार जेल में कैदी की मौत पर HC के जज ने लिया संज्ञान, जांच करने पहुंची टीम
    Next Article हाईवा से कुचलकर बाइक सवार व्याख्याता की मौत, ग्रामीणों ने की सड़क जाम

    Related Posts

    आदिवासी

    अंतिम आदिवासी भाग-2: असुर जनजाति के जिस हुनर से 2.22 लाख करोड़ की कंपनी बनी टाटा स्टील, आज भी बिजली का एक बल्ब तलाश रहा उन असुरों का गांव

    October 5, 2026
    आदिवासी

    अंतिम आदिवासी भाग-1: आदिम जनजाति कोरवा भी हो रहे अब छुआछूत के शिकार, स्कूल में बरतन अलग, गांव में पानी भरने का समय अलग

    October 4, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    “यह हिरासत नहीं किडनैपिंग है…”: AISA अध्यक्ष नेहा बोरा की गिरफ्तारी पर मचा घमासान

    October 4, 2026
    क्राइम

    झारखंड : चेन स्नैचरों से रांची पुलिस की मुठभेड़, रंगीला के पैर में लगी गोली; 5 सोने की चेन बरामद

    October 4, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    SIR में मतदाताओं के नाम हटने पर बोले पूर्व जस्टिस नरिमन- ऐसे काम करने वाला चुनाव आयोग नहीं हो सकता

    October 4, 2026
    खेल-सिनेमा

    हॉकी खिलाड़ियों से मिले हेमंत सोरेन, कहा- शानदार, झारखंड की हमारी बेटियों ने कर दिया कमाल

    October 4, 2026
    Latest Posts

    अंतिम आदिवासी भाग-2: असुर जनजाति के जिस हुनर से 2.22 लाख करोड़ की कंपनी बनी टाटा स्टील, आज भी बिजली का एक बल्ब तलाश रहा उन असुरों का गांव

    October 5, 2026

    अंतिम आदिवासी भाग-1: आदिम जनजाति कोरवा भी हो रहे अब छुआछूत के शिकार, स्कूल में बरतन अलग, गांव में पानी भरने का समय अलग

    October 4, 2026

    “यह हिरासत नहीं किडनैपिंग है…”: AISA अध्यक्ष नेहा बोरा की गिरफ्तारी पर मचा घमासान

    October 4, 2026

    झारखंड : चेन स्नैचरों से रांची पुलिस की मुठभेड़, रंगीला के पैर में लगी गोली; 5 सोने की चेन बरामद

    October 4, 2026

    SIR में मतदाताओं के नाम हटने पर बोले पूर्व जस्टिस नरिमन- ऐसे काम करने वाला चुनाव आयोग नहीं हो सकता

    October 4, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.