Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»जोहार ब्रेकिंग»JAC ही कराएगा आठवीं, नौवीं और 11वीं की परीक्षाएं, अब OMR शीट का नहीं होगा इस्तेमाल
    जोहार ब्रेकिंग

    JAC ही कराएगा आठवीं, नौवीं और 11वीं की परीक्षाएं, अब OMR शीट का नहीं होगा इस्तेमाल

    Team JoharBy Team JoharOctober 15, 2025Updated:October 15, 2025No Comments2 Mins Read27
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    JAC
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Ranchi : झारखंड में आठवीं, नौवीं और 11वीं की परीक्षाएं पहले की तरह अब भी झारखंड एकेडमिक काउंसिल (JAC) ही कराएगा। हाल ही में हुई बोर्ड की बैठक में यह साफ कर दिया गया कि आने वाले वर्षों में भी इन कक्षाओं की जिम्मेदारी JAC के पास ही रहेगी।

    अब तक ये परीक्षाएं OMR शीट पर होती थीं, लेकिन साल 2026 से इसमें बदलाव किया जाएगा। नई व्यवस्था के तहत परीक्षाएं लिखित रूप में होंगी, जिसमें ऑब्जेक्टिव (बहुविकल्पीय), लघु उत्तरीय और दीर्घ उत्तरीय प्रश्न शामिल होंगे।

    पहले चर्चा थी कि इन परीक्षाओं को JCERT को सौंपा जा सकता है, लेकिन JAC के सदस्यों ने इसका विरोध किया। उनका कहना था कि 2001 की नियमावली के मुताबिक वोट संबंधी परीक्षा कराने का अधिकार सिर्फ JAC को है। इसी मुद्दे पर JAC अध्यक्ष डॉ. नटवा हांसदा और अन्य सदस्य मुख्यमंत्री से मिलने प्रोजेक्ट भवन पहुंचे।

    मुख्यमंत्री ने नाराजगी जताते हुए पूछा कि जब बाकी सारी परीक्षाएं JAC ही कराता है, तो इन तीन कक्षाओं की परीक्षाएं किसी और को क्यों दी जाएं? बाद में पता चला कि JAC के ही एक पदाधिकारी ने काम के बोझ का हवाला देकर सरकार को गलत जानकारी दी थी। इसके बाद सरकार ने फिर से निर्देश दिया कि ये परीक्षाएं JAC ही कराएगा।

    बैठक में विधायक मथुरा महतो, नागेंद्र, आलोक सोरेन और JAC के सदस्य डॉ. प्रसाद पासवान, अजय गुप्ता, मो. सिराजुद्दीन, अरुण महतो और मो. अली अराफात भी मौजूद थे।

    JAC अध्यक्ष ने साफ कहा कि परिषद पूरी तरह सक्षम है और भविष्य में भी परीक्षा आयोजित करता रहेगा। उन्होंने सरकार को भरोसा दिलाया कि JAC हमेशा निर्देशों का पालन करेगा।

    इस मुद्दे पर वित्तरहित शिक्षा संयुक्त संघर्ष मोर्चा ने भी सख्त रुख अपनाया है। मोर्चा के सदस्यों ने चेतावनी दी कि अगर परीक्षा कराने की जिम्मेदारी JAC से हटाकर किसी और संस्था को दी गई तो वे इसका जोरदार विरोध करेंगे  सड़क से लेकर विधानसभा तक।

    Also Read : तेजस्वी यादव आज राघोपुर से भरेंगे पर्चा, रोज करेंगे 15 सभाएं

    11वीं की परीक्षा Jac JAC अध्यक्ष JCERT JEPC OMR शीट आठवीं की परीक्षा छात्रों की परीक्षा झारखंड झारखंड एकेडमिक काउंसिल झारखंड न्यूज झारखंड शिक्षा समाचार झारखंड सरकार नौवीं की परीक्षा परीक्षा प्रणाली परीक्षा विवाद बोर्ड परीक्षा मुख्यमंत्री झारखंड लिखित परीक्षा शिक्षा नीति शिक्षा विभाग शिक्षा सुधार स्कूल परीक्षा स्कूल बोर्ड हिंदी समाचार
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleदिन में कितनी बार खाना चाहिए? विशेषज्ञों ने बताए फायदे और नियम
    Next Article हजारीबाग में कुएं में गिरा हाथी का बच्चा, 7 घंटे की मशक्कत के बाद सुरक्षित रेस्क्यू

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड: संजय सेठ के बयान पर इरफान अंसारी का पलटवार, कहा— ‘राजनीति छोड़िए, झारखंड के लिए एम्स लाइए’

    July 18, 2026
    खेल-सिनेमा

    72th National Film Award : ‘आर्टिकल 370’ बनी सर्वश्रेष्ठ फीचर फिल्म, कार्तिक आर्यन और ममूटी को बेस्ट एक्टर

    July 18, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : मईयां सम्मान योजना से महिलाओं को मिली आत्मनिर्भरता की नई पहचान

    July 18, 2026
    आदिवासी

    ‘पहले वनाधिकार, फिर मेगा प्रोजेक्ट’. ग्रेट निकोबार में ट्राइबल काउंसिल का सरकार को संदेश

    July 18, 2026
    क्राइम

    नक्सलमुक्त भारत के दावों के बीच ‘चारू फोर्टनाइट’ को लेकर क्यों अलर्ट पर हैं सुरक्षा एजेंसियां?

    July 18, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड की दीपाली रिया अब मिस यूनिवर्स इंडिया 2026 में दिखाएंगी दम

    July 18, 2026
    Latest Posts

    झारखंड: संजय सेठ के बयान पर इरफान अंसारी का पलटवार, कहा— ‘राजनीति छोड़िए, झारखंड के लिए एम्स लाइए’

    July 18, 2026

    72th National Film Award : ‘आर्टिकल 370’ बनी सर्वश्रेष्ठ फीचर फिल्म, कार्तिक आर्यन और ममूटी को बेस्ट एक्टर

    July 18, 2026

    झारखंड : मईयां सम्मान योजना से महिलाओं को मिली आत्मनिर्भरता की नई पहचान

    July 18, 2026

    ‘पहले वनाधिकार, फिर मेगा प्रोजेक्ट’. ग्रेट निकोबार में ट्राइबल काउंसिल का सरकार को संदेश

    July 18, 2026

    नक्सलमुक्त भारत के दावों के बीच ‘चारू फोर्टनाइट’ को लेकर क्यों अलर्ट पर हैं सुरक्षा एजेंसियां?

    July 18, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.