Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»हजारीबाग में कुएं में गिरा हाथी का बच्चा, 7 घंटे की मशक्कत के बाद सुरक्षित रेस्क्यू
    झारखंड

    हजारीबाग में कुएं में गिरा हाथी का बच्चा, 7 घंटे की मशक्कत के बाद सुरक्षित रेस्क्यू

    Team JoharBy Team JoharOctober 15, 2025No Comments2 Mins Read11
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    हाथी
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Hazaribagh :  झारखंड के हजारीबाग जिले में बीती रात एक हाथी का बच्चा कुएं में गिर गया। यह घटना टाटीझरिया प्रखंड के खैरा गांव की है, जब जंगल से निकले चार हाथियों का झुंड गांव की ओर बढ़ रहा था।

    गांव की ओर हाथियों को आता देख ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। उन्होंने शोर मचाकर हाथियों को भगाने की कोशिश की और साथ ही वन विभाग को भी सूचना दी। वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और ग्रामीणों के साथ मिलकर हाथियों को वापस जंगल की ओर खदेड़ने का प्रयास करने लगी।

    इसी दौरान गांव के अंतिम छोर पर बने एक पुराने कुएं में हाथी का एक बच्चा गिर गया। जैसे ही यह हुआ, बाकी हाथी उसी कुएं के पास रुक गए और अपने बच्चे को निकालने की कोशिश करने लगे।

    वनपाल विद्याभूषण प्रसाद के नेतृत्व में ग्रामीणों की मदद से एक पोकलेन मशीन मंगाई गई और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया। ग्रामीण मशाल लेकर कुएं के पास खड़े हो गए ताकि दूसरे हाथी पास न आएं और ऑपरेशन में कोई बाधा न आए।

    पोकलेन मशीन से कुएं के एक हिस्से को तोड़ा गया, जिससे रास्ता बनाया गया। करीब 7 घंटे की मेहनत के बाद हाथी के बच्चे को सकुशल बाहर निकाल लिया गया।

    इस पूरी घटना के दौरान वनपाल विद्याभूषण प्रसाद, राजकुमार सिंह और शंभू प्रसाद के साथ गांव के सैकड़ों लोग मौके पर मौजूद रहे और मदद करते रहे।

    Also Read : JAC ही कराएगा आठवीं, नौवीं और 11वीं की परीक्षाएं, अब OMR शीट का नहीं होगा इस्तेमाल

     

    कुएं में गिरा हाथी खैरा गांव ग्रामीण मदद जंगल से हाथियों का आना जंगली हाथी झारखंड झारखंड समाचार टाटीझरिया पोकलेन मशीन मानव-वन्यजीव संघर्ष रेस्क्यू ऑपरेशन वन विभाग वनपाल विद्याभूषण प्रसाद वन्यजीव समाचार हजारीबाग हाथियों का झुंड हाथी इंसिडेंट हाथी का बच्चा हाथी का बच्चा सुरक्षित हाथी बचाव अभियान हाथी रेस्क्यू हाथी रेस्क्यू झारखंड हिंदी न्यूज
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous ArticleJAC ही कराएगा आठवीं, नौवीं और 11वीं की परीक्षाएं, अब OMR शीट का नहीं होगा इस्तेमाल
    Next Article प्रशांत किशोर का बड़ा ऐलान – नहीं लड़ेंगे बिहार विधानसभा चुनाव

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    खूंटी बंद: फादर बेनेदिक बारला पर हमले के विरोध में भगत सिंह चौक पर सड़क जाम, आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग

    October 21, 2026
    क्राइम

    खूंटीः प्रिंसिपल बेनेदिक पर गोली से नहीं, चाकू से किया गया हमला

    October 21, 2026
    क्राइम

    झारखंड: सिमडेगा में शांतिपूर्ण संपन्न हुआ रावण दहन, सुरक्षा में मुस्तैद रही पुलिस

    October 21, 2026
    क्राइम

    झारखंड : पुलिस संस्मरण दिवस पर शहीद जवानों को श्रद्धांजलि, 154 शहीदों में राज्य के तीन पुलिसकर्मी

    October 21, 2026
    झारखंड

    झारखंड: सिमडेगा में विजयादशमी पर महिलाओं ने खेला सिंदूर, उपायुक्त कंचन सिंह भी हुईं शामिल

    October 20, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड: हेमंत सोरेन ने कसमार-बरलंगा सड़क का किया निरीक्षण, कल्पना सोरेन के साथ चाय-पकौड़ी का लिया स्वाद

    October 20, 2026
    Latest Posts

    पश्चिम बंगाल : चोरबागान भगदड़ की जांच से हाईकोर्ट ने खींचे हाथ, रिटायर्ड जज को जिम्मेदारी दे सकती है बंगाल सरकार

    October 21, 2026

    कौन था बांग्लादेशी नज्रुल इस्लाम, जो कर्ज लेकर पहुंचा था सऊदी और मिली फांसी

    October 21, 2026

    खूंटी बंद: फादर बेनेदिक बारला पर हमले के विरोध में भगत सिंह चौक पर सड़क जाम, आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग

    October 21, 2026

    बिहार MLC चुनाव: 8 सीटों पर 150 उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला करेंगे 5.32 लाख मतदाता, आज शाम थमेगा प्रचार

    October 21, 2026

    आधार, इनकम टैक्स जैसी सरकारी वेबसाइटों को सर्टिफिकेट देने वाली कंपनी ई-मुद्रा कॉम्प्रोमाइज, डिजिटल सुरक्षा पर उठे सवाल

    October 21, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.