Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»शिक्षा»JAC की विशेष परीक्षा सात सितंबर से, 35 हजार विद्यार्थी देंगे परीक्षा
    शिक्षा

    JAC की विशेष परीक्षा सात सितंबर से, 35 हजार विद्यार्थी देंगे परीक्षा

    Team JoharBy Team JoharSeptember 1, 2021No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    रांची: मैट्रिक और इंटरमीडिएट की विशेष परीक्षा राज्य के 524 केंद्रों पर आयोजित की जाएगी. परीक्षा की तैयारियां पूरी कर ली गईं हैं. कोरोना महामारी के मद्देनजर सरकार की ओर से जारी गाइडलाइन का पालन कराते हुए परीक्षा कराई जाएगी.

    गौरतलब है कि इस वर्ष कोरोनावायरस के मद्देनजर झारखंड की मैट्रिक और इंटरमीडिएट बोर्ड की परीक्षा रद्द कर दी गईं थीं. इसके बाद इंटरनल एसेसमेंट के जरिए परिणाम जारी किया गया. इसमें रिजल्ट काफी अच्छा रहा. इसके बावजूद 35 हजार से अधिक परीक्षार्थी असफल हो गए. इन विद्यार्थियों की ओर से लगातार विरोध किए जाने के बाद झारखंड एकेडमिक काउंसिल की ओर से विशेष परीक्षा का आयोजन किया जा रहा है.



    7 से 11 सितंबर तक होगी विशेष परीक्षा

    परीक्षा का आयोजन 7 से 11 सितंबर तक किया जाएगा. मैट्रिक की परीक्षा 7 और 8 सितंबर को आयोजित की जाएगी. वहीं इंटर की परीक्षा नौ, दस, ग्यारह सितंबर को दो पालियों में आयोजित की जाएगी. परीक्षा को लेकर राज्य भर में 524 केंद्र बनाए गए हैं.

    दो परीक्षार्थियों के बीच रहेगी 6 फिट की दूरी

    कोरोना के कारण इस वर्ष प्रखंड स्तर पर भी केंद्र बनाए गए हैं. एक बेंच पर एक परीक्षार्थी के बैठने की व्यवस्था की गई है. 2 परीक्षार्थियों के बीच 6 फिट की दूरी भी होगी. विशेष परीक्षा में लगभग 35000 परीक्षार्थी शामिल होंगे. इसमें मैट्रिक के लगभग 10,000 और इंटर तीनों संकाय के मिलाकर लगभग 25000 परीक्षार्थियों ने आवेदन जमा किया है.

    इस तरह होगी परीक्षा

    मैट्रिक की परीक्षा कक्षा 9 वीं और इंटर की परीक्षा 11 वीं के आधार पर आयोजित की जाएगी. एक साथ दो विषय की परीक्षा ली जाएगी. मैट्रिक की परीक्षा दो और इंटर की परीक्षा 3 दिन में पूरी कर ली जाएगी. एक विषय मे 40 प्रश्न पूछे जाएंगे. एक विषय में एक प्रश्न दो अंक का होगा.

    Education news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleरांची में तीन दिन से लापता युवक का मिला शव, अनगड़ा थाने का ग्रामीणों ने किया घेराव
    Next Article समस्तीपुर में लूटपाट के दौरान गैस एजेंसी मैनेजर को मारी गोली, हालत नाजुक

    Related Posts

    झारखंड

    झारखंड : IIM रांची में हिंदी की नई पहल, ‘आईआईएम राँची वाणी’ का पहला अंक जारी

    September 28, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : भारी बारिश के कारण रांची में कल बंद रहेंगे KG से 12वीं तक के स्कूल

    September 25, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    IIT Bombay छात्र मौत मामला : प्रोफेसर पर SC/ST एक्ट के तहत केस दर्ज, 5 साल में 32 आत्महत्याएं और 3,542 ड्रॉपआउट

    September 20, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : पेयजल योजनाओं की खामियां पकड़ने में IIT और विश्वविद्यालय की मदद लेगा विभाग

    September 18, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड: क्यूएस बिजनेस मास्टर्स रैंकिंग में IIM रांची की इंट्री, एशिया में मैनेजमेंट की 21वीं और बिजनेस एनालिटिक्स की 16वीं रैंक

    September 18, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : पाकुड़ के स्कूलों की पड़ताल पर पहरा, बिना इजाजत फोटो-डेटा देने पर नपेंगे हेडमास्टर; DEO ने की पुष्टि

    September 17, 2026
    Latest Posts

    JPSC परीक्षा घोटाला: सीआईडी ने कोर्ट को बताया, अजीता भट्टाचार्य ने लिए पैसे, पीए ब्रज राम की जमानत याचिका खारिज

    September 30, 2026

    रांची : IPS अधिकारी पर रास्ता बंद करने का आरोप, 5 परिवारों ने CM से लगाई इंसाफ की गुहार

    September 30, 2026

    ऑपरेशन कोराग : जम्मू और कश्मीर के बडगाम में लश्कर कमांडर फौजी मूसा ढेर, यूसमर्ग में रातभर चला ऑपरेशन

    September 30, 2026

    आपको चारों तरफ से घेर लिया गया है…और बीच समंदर में पांच पाकिस्तानियों को इंडियन कोस्ट गार्ड ने धर दबोचा, 3000 करोड़ के ड्रग्स किए जब्त

    September 30, 2026

    झारखंडियों में विदेश में रोजगार करने की होड़ 18 प्रतिशत बढ़ी, साल 2025 में 5819 गए बाहर, 69 लोगों की मौत

    September 30, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.