Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»JAC ने कक्षा 8वीं, 9वीं और 11वीं की बोर्ड परीक्षाओं का शेड्यूल किया जारी
    झारखंड

    JAC ने कक्षा 8वीं, 9वीं और 11वीं की बोर्ड परीक्षाओं का शेड्यूल किया जारी

    Team JoharBy Team JoharJanuary 21, 2026No Comments2 Mins Read3
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    JAC
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Ranchi : झारखंड एकेडमिक काउंसिल (JAC) ने कक्षा 8वीं, 9वीं और 11वीं की बोर्ड परीक्षाओं का विस्तृत टाइम टेबल जारी कर दिया है। बोर्ड की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार सभी परीक्षाएं ओएमआर शीट पर ली जाएंगी, जिनमें केवल वस्तुनिष्ठ प्रश्न पूछे जाएंगे। छात्रों को प्रश्न पत्र पढ़ने के लिए परीक्षा समय से पहले 15 मिनट का अतिरिक्त समय दिया जाएगा।

    कक्षा 8वीं की परीक्षा

    कक्षा 8वीं की बोर्ड परीक्षा 24 फरवरी 2026 को एक ही दिन दो पालियों में आयोजित होगी।

    • पहली पाली : सुबह 9:45 बजे से दोपहर 1:00 बजे तक (हिंदी, अंग्रेजी और अतिरिक्त भाषा)
    • दूसरी पाली : दोपहर 2:00 बजे से शाम 5:15 बजे तक (गणित, विज्ञान और सामाजिक विज्ञान)
      इस परीक्षा का पूर्णांक 50 अंक होगा। कक्षा 8वीं का एडमिट कार्ड 14 फरवरी को जारी किया जाएगा। आंतरिक मूल्यांकन के अंक 26 फरवरी से 10 मार्च 2026 तक अपलोड किए जाएंगे।

    कक्षा 9वीं की परीक्षा

    कक्षा 9वीं की परीक्षाएं 28 फरवरी और 1 मार्च 2026 को दो पालियों में होंगी। सुबह की पाली 9:45 बजे से 1:00 बजे तक और दूसरी पाली 2:00 बजे से 5:15 बजे तक चलेगी। कक्षा 9वीं का एडमिट कार्ड 20 फरवरी को जारी होगा।

    कक्षा 11वीं की परीक्षा

    कक्षा 11वीं की बोर्ड परीक्षाएं 25 फरवरी से 27 फरवरी 2026 तक आयोजित की जाएंगी। परीक्षाएं कुल 5 विषयों के लिए होंगी, जिनमें से 4 विषयों में पास होना अनिवार्य होगा। कक्षा 11वीं का एडमिट कार्ड 16 फरवरी को जारी किया जाएगा। बोर्ड ने बताया कि ओएमआर आधारित परीक्षा के साथ-साथ आंतरिक मूल्यांकन के अंक भी स्कूल स्तर पर दिए जाएंगे। ये अंक मार्च 2026 के भीतर ऑनलाइन पोर्टल पर अपलोड करना अनिवार्य होगा।

    Also Read : सरकारी नौकरी की बड़ी खबर: 10वीं पास युवाओं के लिए GDS पदों पर भर्ती

    Admit Card Board Exams 2026 Class 11th Class 8th Class 9th Datesheet Exam Schedule Internal Assessment Jac JAC Time Table JAC टाइम टेबल Jharkhand Academic Council Jharkhand Education OMR Exam OMR परीक्षा ranchi school education students आंतरिक मूल्यांकन एडमिट कार्ड कक्षा 11वीं कक्षा 8वीं कक्षा 9वीं छात्र झारखंड एकेडमिक काउंसिल झारखंड शिक्षा डेटशीट परीक्षा शेड्यूल बोर्ड परीक्षा 2026 रांची स्कूल शिक्षा
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleसरकारी नौकरी का बड़ा मौका, 10वीं पास युवाओं के लिए GDS पदों पर भर्ती
    Next Article यूके में झारखंड की प्राचीन मेगालिथिक विरासत पर अंतरराष्ट्रीय मंथन

    Related Posts

    क्राइम

    सीएम, तीन आईएएस-आईपीएस और ‘उड़ता झारखंड’ पर कस दिया लगाम

    July 19, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड: संजय सेठ के बयान पर इरफान अंसारी का पलटवार, कहा— ‘राजनीति छोड़िए, झारखंड के लिए एम्स लाइए’

    July 18, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : मईयां सम्मान योजना से महिलाओं को मिली आत्मनिर्भरता की नई पहचान

    July 18, 2026
    क्राइम

    नक्सलमुक्त भारत के दावों के बीच ‘चारू फोर्टनाइट’ को लेकर क्यों अलर्ट पर हैं सुरक्षा एजेंसियां?

    July 18, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड की दीपाली रिया अब मिस यूनिवर्स इंडिया 2026 में दिखाएंगी दम

    July 18, 2026
    क्राइम

    शिबू सोरेन के पूर्व निजी सचिव के घर छापेमारी से मचा हड़कंप, जाने पूरा मामला

    July 18, 2026
    Latest Posts

    सीएम, तीन आईएएस-आईपीएस और ‘उड़ता झारखंड’ पर कस दिया लगाम

    July 19, 2026

    झारखंड: संजय सेठ के बयान पर इरफान अंसारी का पलटवार, कहा— ‘राजनीति छोड़िए, झारखंड के लिए एम्स लाइए’

    July 18, 2026

    72th National Film Award : ‘आर्टिकल 370’ बनी सर्वश्रेष्ठ फीचर फिल्म, कार्तिक आर्यन और ममूटी को बेस्ट एक्टर

    July 18, 2026

    झारखंड : मईयां सम्मान योजना से महिलाओं को मिली आत्मनिर्भरता की नई पहचान

    July 18, 2026

    ‘पहले वनाधिकार, फिर मेगा प्रोजेक्ट’. ग्रेट निकोबार में ट्राइबल काउंसिल का सरकार को संदेश

    July 18, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.