Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    1 Aug, 2025 ♦ 4:33 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»सेहत»गर्मियों में नींबू पानी पीना है बेहद जरूरी, इस समय पीने से शरीर को मिलेंगे 8 फायदे…
    सेहत

    गर्मियों में नींबू पानी पीना है बेहद जरूरी, इस समय पीने से शरीर को मिलेंगे 8 फायदे…

    Bhumi SharmaBy Bhumi SharmaApril 10, 2025No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Johar live desk: गर्मी का मौसम आ चुका है और तापमान तेजी से बढ़ता जा रहा है। ऐसे में इस चिलचिलाती गर्मी में नींबू पानी राहत की छांव जैसा महसूस होता है। इस मौसम में जितनी बार भी नींबू पानी पीओ, लेकिन मन नहीं भरता है। दरअसल, नींबू पानी एक ऐसा ड्रिंक है, जो न केवल प्यास बुझाता है, बल्कि सेहत के लिए भी कई तरह से फायदेमंद होता है।

    यह विटामिन-सी, एंटीऑक्सीडेंट्स और इलेक्ट्रोलाइट्स से भरपूर होता है, जो शरीर को एनर्जी देने और डिहाइड्रेशन से बचाने में मदद करता है। इसलिए गर्मी के मौसम में इसे खूब पसंद किया जाता है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि नींबू पानी पीने का सही समय क्या है और इसके क्या फायदे हैं? आइए जानें इस बारे में।

    नींबू पानी पीने का सही समय
    सुबह खाली पेट (सबसे अच्छा समय)
    सुबह उठकर गुनगुने पानी में नींबू और शहद मिलाकर पीने से पाचन तंत्र एक्टिव होता है।
    यह शरीर से टॉक्सिन्स बाहर निकालता है और मेटाबॉलिज्म को बूस्ट करता है।
    खाली पेट नींबू पानी पीने से वजन कम करने में भी मदद मिलती है।
    खाने से 30 मिनट पहले
    अगर आप खाने से पहले नींबू पानी पीते हैं, तो यह पाचन एंजाइम्स को एक्टिव करता है और खाना बेहतर तरीके से पचता है।
    वर्कआउट के बाद
    एक्सरसाइज या धूप में काम करने के बाद नींबू पानी पीने से शरीर में इलेक्ट्रोलाइट्स की कमी पूरी होती है।
    यह थकान दूर करके एनर्जी लौटाता है।
    दोपहर को
    गर्मी में दिन के समय नींबू पानी पीने से शरीर हाइड्रेटेड रहता है और लू लगने का खतरा कम होता है।इस समय न पिएं
    रात में सोने से पहले नींबू पानी न पिएं, क्योंकि इससे एसिडिटी या बार-बार पेशाब आने की समस्या हो सकती है।
    ज्यादा मात्रा में नींबू पानी पीने से दांतों के इनेमल को नुकसान पहुंच सकता है, इसलिए इसे स्ट्रॉ से पीना बेहतर है।
    नींबू पानी पीने के फायदे
    पाचन को दुरुस्त रखता है- नींबू में मौजूद सिट्रिक एसिड पाचन क्रिया को बेहतर बनाता है और कब्ज, एसिडिटी और ब्लोटिंग से राहत दिलाता है।
    इम्युनिटी बढ़ाता है- विटामिन-सी से भरपूर नींबू पानी इम्युनिटी को मजबूत करता है, जिससे सर्दी-खांसी और इन्फेक्शन का खतरा कम होता है।
    वजन घटाने में मददगार- नींबू पानी मेटाबॉलिज्म को तेज करता है और फैट बर्न करने में सहायक होता है। इसे गुनगुने पानी के साथ पीने से वजन कंट्रोल करने में मदद मिलती है।
    शरीर को डिटॉक्स करता है- नींबू पानी लिवर को साफ करके शरीर से टॉक्सिन्स को बाहर निकालता है, जिससे त्वचा भी साफ और चमकदार बनती है।
    हाइड्रेशन बनाए रखता है- गर्मियों में पसीने के कारण शरीर से पानी और मिनरल्स की कमी हो जाती है। नींबू पानी पीने से शरीर हाइड्रेटेड रहता है और थकान कम होती है।
    त्वचा के लिए फायदेमंद- नींबू में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स त्वचा की रंगत निखारते हैं और मुंहासों, झुर्रियों से बचाव करते हैं।
    ब्लड प्रेशर कंट्रोल करता है- नींबू पानी में पोटैशियम होता है, जो ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने में मदद करता है।
    सांसों की बदबू दूर करता है- नींबू पानी मुंह के बैक्टीरिया को खत्म करके सांसों को तरोताजा बनाता है।

    Also read: मोबाइल चलाने पर पत्नी की कमर में घोंपी कैंची, पति गिरफ्तार

    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleअगर गुणवत्ता में आई कमी, तो चल सकता है बुलडोजर : सुदीप गुड़िया
    Next Article कई महीनों से बन रही सड़क अब तक अधूरी, बारिश हुई और…

    Related Posts

    fact

    महिलाओं में दिख रहे ये लक्षण तो हो जायें अलर्ट, डायबिटीज की हो सकती हैं शिकार… जानें

    August 1, 2025
    सेहत

    अब केले का छिलका नहीं फेंकें! बनाएं हेल्दी चाय, होंगे कई फायदे

    August 1, 2025
    Facts

    केले के छिलके के अनोखे फायदे : त्वचा और बालों के लिए वरदान

    July 30, 2025
    Latest Posts

    CM हेमंत सोरेन फिर दिल्ली रवाना, दिशोम गुरु शिबू सोरेन की तबीयत…

    August 1, 2025

    भारतीय क्रिकेटर युजवेंद्र चहल ने Divorce के बाद मानसिक तनाव पर किया चौंकाने वाला खुलासा… जानें

    August 1, 2025

    प्लाईवुड की जगह बिहार जा रही थी अवैध शराब की बड़ी खेप, पलामू पुलिस ने किया जब्त व दो तस्कर गिरफ्तार

    August 1, 2025

    जनसुराज पार्टी में शामिल हुए कई बड़े नेता, प्रशांत किशोर ने की CM नीतीश पर टिप्पणी

    August 1, 2025

    अडाणी पावर की तिमाही रिपोर्ट में लाभ में गिरावट, स्टॉक स्प्लिट की घोषणा

    August 1, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.