Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»स्वास्थ्य»काला नमक : सेहत का खजाना, वजन घटाने और पाचन सुधार में कारगर
    स्वास्थ्य

    काला नमक : सेहत का खजाना, वजन घटाने और पाचन सुधार में कारगर

    Team JoharBy Team JoharOctober 31, 2025No Comments2 Mins Read4
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    नमक
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Johar Live Desk : काला नमक, जिसे ब्लैक सॉल्ट या हिमालयन काला नमक भी कहा जाता है, भारत, नेपाल, पाकिस्तान और बांग्लादेश जैसे हिमालयी क्षेत्रों में पाया जाता है। यह सदियों से आयुर्वेदिक चिकित्सा में इस्तेमाल किया जा रहा है। ज्वालामुखीय उत्पत्ति वाले इस नमक में सल्फर कंपाउंड, आयरन और पोटेशियम क्लोराइड पाए जाते हैं, जो इसके स्वाद और गंध का कारण हैं।

    काले नमक में एंटीऑक्सीडेंट गुण होते हैं और इसमें सोडियम की मात्रा कम होती है। इसके अलावा इसमें आयरन, कैल्शियम और मैग्नीशियम जैसे मिनरल्स भी मौजूद होते हैं, जो शरीर को स्वस्थ रखने में मदद करते हैं।

    पाचन और वजन घटाने में फायदेमंद

    डाइटिशियन के अनुसार, काला नमक पेट की कई समस्याओं का प्राकृतिक इलाज है। यह पाचन को बेहतर करता है, बाइल प्रोडक्शन बढ़ाता है और एसिडिटी व पेट फूलने की समस्या को कम करता है। इससे खाना आसानी से पचता है और वजन नियंत्रित रहता है।

    काला नमक हाइड्रेशन और इलेक्ट्रोलाइट संतुलन बनाए रखने में भी मदद करता है। यह शरीर में पानी के जमाव को रोकता है और मेटाबॉलिज्म को बढ़ावा देता है।

    वजन घटाने में कैसे मदद करता है

    काले नमक में मौजूद मिनरल्स चयापचय (मेटाबॉलिज्म) को बढ़ाते हैं, जिससे वजन घटाने में मदद मिलती है। यह सूजन कम करता है और शरीर में पानी की अतिरिक्त मात्रा को संतुलित रखता है। जो लोग वजन कम करना चाहते हैं, उन्हें सफेद नमक की जगह काला नमक इस्तेमाल करना चाहिए।

    कैसे करें सेवन

    अगर खाने के बाद भारीपन या अपच महसूस हो, तो गर्म पानी में काला नमक मिलाकर पीना फायदेमंद होता है। इससे खाना जल्दी पचता है और शरीर में अतिरिक्त कोलेस्ट्रॉल बर्न होता है।

    अन्य स्वास्थ्य लाभ

    • कब्ज, पेट दर्द और गैस में राहत देता है।
    • सुबह गर्म पानी में काला नमक मिलाकर पीने से पाचन सुधरता है।
    • खांसी में काला नमक का टुकड़ा मुंह में रखकर चूसने से आराम मिलता है।
    • जोड़ों के दर्द में राहत मिलती है।

    Disclaimer : यह जानकारी सामान्य स्वास्थ्य सलाह पर आधारित हैकिसी भी तरह की चिकित्सा सलाह या उपचार के लिए डॉक्टर या विशेषज्ञ से परामर्श जरूर लें।

    Also Read : “एक भारत, श्रेष्ठ भारत” की भावना को मजबूत करने दौड़ी हजारीबाग पुलिस

    Black salt: A treasure of health effective in weight loss and improving digestion काला नमक : सेहत का खजाना वजन घटाने और पाचन सुधार में कारगर
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleसावधान! आंवला हर किसी के लिए फायदेमंद नहीं, ये लोग इसे खाने से बचें
    Next Article रांची DC ने सेवानिवृत 10 शिक्षकों को किया सम्मानित, बोले- शिक्षक होते हैं समाज की नींव

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : कैंसर मरीजों को मिलेगी राहत, 6 रेडिएशन और 5 मेडिकल कॉलेजों में खुलेंगे डे-केयर सेंटर

    September 11, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    जोहार लाइव इम्पैक्ट: भोंकाखाड़ में बीमारी से मौतों की खबर के बाद पहुंचे SSB के जवान, 76 मरीजों की जांच

    September 10, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    रिम्स होगा हाईटेक : कैंसर मरीजों के लिए बढ़ेंगे टेक्नीशियन, रोबोटिक सर्जरी की तैयारी और खरीदे जाएंगे नए उपकरण

    September 9, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    स्वास्थ्य व्यवस्था में एआई की एंट्री : झारखंड में एआई देगा शुरुआती सलाह, अंतिम फैसला डॉक्टर का

    September 9, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    फेस अटेंडेंस से वेतन जोड़ने के फरमान पर भड़के रिम्स के जूनियर डॉक्टर, डीन को थमाया विरोध का ज्ञापन

    September 2, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : स्वास्थ्य क्षेत्र में बड़े बदलाव की तैयारी, शिक्षा से लेकर आयुष्मान योजना तक कई अहम फैसले

    September 1, 2026
    Latest Posts

    ​आरएसएस कार्यालय पेट्रोल बम कांड: फंडिंग के खेल पर ईडी का शिकंजा, 4 राज्यों में रेड

    September 17, 2026

    पश्चिम बंगाल पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी: 2.20 करोड़ के इनामी CCM असीम मंडल ने किया आत्मसमर्पण

    September 17, 2026

    माओवादियों के खूनी खेल पर अदालत की मुहर, झीरम घाटी नरसंहार के 10 दोषियों को सजा ए मौत

    September 16, 2026

    मोदी सरकार का कर्मचारियों को तोहफा : 15 हजार से बढ़कर 25 हजार रुपये हुई EPFO की वेतन सीमा, जानिए किसे होगा फायदा?

    September 16, 2026

    झारखंड : वोटर लिस्ट में नाम जोड़ने और हटाने की आखिरी तारीख नजदीक

    September 16, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.