Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»IPS एसएन प्रधान 31 अगस्त 2024 तक रहेंगे एनसीबी के महानिदेशक, 1988 बैच के तेजतर्रार अधिकारी
    झारखंड

    IPS एसएन प्रधान 31 अगस्त 2024 तक रहेंगे एनसीबी के महानिदेशक, 1988 बैच के तेजतर्रार अधिकारी

    Team JoharBy Team JoharNovember 11, 2021No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    रांचीः झारखंड कैडर के आईपीएस एसएन प्रधान एनसीबी के निदेशक बनाए गए हैं. केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर जाने के बाद से एसएन प्रधान एनडीआरएफ के डीजी के पद पर तैनात रहे. आईपीएस एसएन प्रधान झारखंड कैडर के 1988 बैच के तेजतर्रार आईपीएस अधिकारी हैं.

    झारखंड कैडर के तेज तर्रार आईपीएस अधिकारी सत्यनारायण प्रधान को नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) का निदेशक बनाया गया है. एसएन प्रधान झारखंड कैडर के 1988 बैच के आईपीएस अधिकारी हैं. केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर तैनात एसएन प्रधान को राकेश अस्थाना के दिल्ली पुलिस कमीश्वर बनाए जाने के बाद एनसीबी का प्रभारी निदेशक बनाया गया था. अब उन्हें 31 अगस्त 2024 तक के लिए एनसीबी का नियमित निदेशक बनाया गया है.

    एनडीआरएफ के डीजी थे प्रधान
    केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर जाने के बाद से एसएन प्रधान एनडीआरएफ के डीजी के पद पर तैनात थे. एनडीआरएफ के डीजी का प्रभार उनसे लेकर गुजरात कैडर के आईपीएस अधिकारी अतुल करवाल को दी गई है.

    नक्सल अभियान को लेकर रही है विशेषज्ञता
    आईपीएस एसएन प्रधान झारखंड में नक्सल अभियान को लेकर बेहतर नेतृत्व के लिए जाने जाते हैं. प्रधान लंबे अरसे तक राज्य में एडीजी ऑपरेशन के पद पर रहे थे. वहीं संयुक्त बिहार में वह कई जिलों के एसपी रह चुके हैं.

    कौन हैं आईपीएस एसएन प्रधान

    झारखंड कैडर के 1988 बैच के आईपीएस अधिकारी एसएन प्रधान केंद्र में डीजी रैंक में इंपैनल हो गए हैं. एसएन प्रधान की गिनती झारखंड के तेज तर्रार और ईमानदार अफसरों में होती है. वर्तमान में एसएन प्रधान केंद्र में एनडीआरएफ के डीजी के पद पर पोस्टेड हैं. केंद्र सरकार ने 1985-88 बैच के 28 आईपीएस अधिकारियों को डीजी रैंक में इंपैनल किया है. इसमें झारखंड कैडर के एकमात्र आईपीएस अधिकारी एसएन प्रधान हैं. सत्य नारायण प्रधान झारखंड पुलिस में एडीजी अभियान, सीआईडी एडीजी समेत कई प्रमुख पदों पर रह चुके हैं. वर्तमान में वो एनडीआरएफ के डीजी हैं. एनडीआरएफ में रहते हुए कई हाल में आई कई राष्ट्रीय आपदाओं में उनके बेहतर कामकाज की चर्चा राष्ट्रीय स्तर पर रही है. झारखंड में भी उनके बेहतर कार्यकाल आज भी लोगों के जेहन में है.

    Jharkhand police
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleस्पेसएक्स ने चार अंतरिक्ष यात्रियों को अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन के लिए रवाना किया
    Next Article झारखंड में एक बार फिर मौसम बदलेगी अपना रुख, बारिश से बढ़ेगी की ठंड

    Related Posts

    झारखंड

    दुर्गा पूजा के दौरान राज्य में विधि व्यवस्था को लेकर पुलिस मुख्यालय की तैयारी पूरी, तैनात होंगे 6750 जवान

    October 2, 2026
    खेल-सिनेमा

    सलीमा टेटे की कप्तानी में 44 साल बाद भारत एशियन चैंपियन, झारखंड की चार बेटियों ने रचा इतिहास

    October 2, 2026
    खेल-सिनेमा

    झारखंड की माटी से निकली मुंडारी फिल्म ‘ए रिवर कलर्ड रेड’ का मुंबा इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में चयन

    October 2, 2026
    झारखंड

    रांची में सजा एक्सपो उत्सव, 400 स्टॉल के साथ सात दिन तक खरीदारी और मनोरंजन

    October 2, 2026
    आदिवासी

    जोहार लाइव विशेषः झारखंड के आदिम जनजातियों के सरकारी दस्तावेजों में मिटाया जा रहा टाइटल; असुराईन, बिरिजियाइन, कोरवाइन बनाई जा रही है ‘देवी’; ग्राउंड रिपोर्ट

    October 2, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    बापू के सिद्धांत के साथ समाज के अंतिम पायदान में खड़े व्यक्ति के साथ है सरकार : हेमंत सोरेन

    October 2, 2026
    Latest Posts

    दुर्गा पूजा के दौरान राज्य में विधि व्यवस्था को लेकर पुलिस मुख्यालय की तैयारी पूरी, तैनात होंगे 6750 जवान

    October 2, 2026

    सलीमा टेटे की कप्तानी में 44 साल बाद भारत एशियन चैंपियन, झारखंड की चार बेटियों ने रचा इतिहास

    October 2, 2026

    झारखंड की माटी से निकली मुंडारी फिल्म ‘ए रिवर कलर्ड रेड’ का मुंबा इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में चयन

    October 2, 2026

    रांची में सजा एक्सपो उत्सव, 400 स्टॉल के साथ सात दिन तक खरीदारी और मनोरंजन

    October 2, 2026

    उत्तराखंड के बाद यूसीसी लागू करने वाला दूसरा राज्य बना गुजरात

    October 2, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.