Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»खेल-सिनेमा»IPL 2026 मिनी ऑक्शन विदेश में : दुबई, मस्कट या दोहा में 15-18 दिसंबर को होगा आयोजन
    खेल-सिनेमा

    IPL 2026 मिनी ऑक्शन विदेश में : दुबई, मस्कट या दोहा में 15-18 दिसंबर को होगा आयोजन

    Team JoharBy Team JoharOctober 18, 2025No Comments2 Mins Read7
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    IPL
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Johar Live Desk : इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 के लिए मिनी ऑक्शन एक बार फिर विदेश में होगा। बीसीसीआई के एक सीनियर अधिकारी ने बताया कि यह नीलामी 15 से 18 दिसंबर 2025 के बीच दुबई, मस्कट या दोहा में आयोजित की जाएगी।

    भारत में क्यों नहीं होगी नीलामी?

    अधिकारी ने बताया कि दिसंबर-जनवरी में भारत में शादी का सीजन होने के कारण बड़े होटल और कन्वेंशन सेंटर बुक रहते हैं। 10 टीमों के प्रतिनिधियों, कोचों, मैनेजर्स और ब्रॉडकास्ट क्रू के लिए जगह का इंतजाम मुश्किल होता है। इसलिए नीलामी विदेश में कराने का फैसला लिया गया। पिछले साल 2024 में भी जेद्दाह, सऊदी अरब में मेगा ऑक्शन हुआ था, क्योंकि भारत में लॉजिस्टिक समस्याएं थीं।

    दुबई सबसे आगे

    नीलामी के लिए दुबई, मस्कट और दोहा के नाम चर्चा में हैं। दुबई को सबसे मजबूत दावेदार माना जा रहा है, क्योंकि वहां बेहतरीन इंफ्रास्ट्रक्चर है और बीसीसीआई पहले भी वहां कई आयोजन कर चुका है। 2014 में आम चुनावों के दौरान और 2020-2021 में कोरोना काल में IPL यूएई में ही आयोजित हुआ था। मस्कट में आधुनिक क्रिकेट कॉम्प्लेक्स और बीसीसीआई के अच्छे संबंध इसे दूसरा विकल्प बनाते हैं। दोहा पहली बार संभावित वेन्यू के रूप में सामने आया है, जो खाड़ी देशों में बीसीसीआई की बढ़ती मौजूदगी को दर्शाता है।

    IPL 2026 की शुरुआत 20 मार्च से संभावित

    बीसीसीआई अधिकारी ने बताया कि IPL 2026 का सीजन 20 मार्च से शुरू हो सकता है। इसे मई के अंत तक खत्म करने की योजना है, ताकि खिलाड़ियों को जून-जुलाई में होने वाली चैंपियंस ट्रॉफी या अन्य अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंट्स के लिए समय मिल सके।

    IPL नीलामी बनी ग्लोबल इवेंट

    IPL अब केवल भारतीय लीग नहीं रही, बल्कि इसकी नीलामी एक वैश्विक आयोजन बन चुकी है। इसमें फ्रेंचाइजी मालिक, एजेंट, एनालिस्ट और खिलाड़ी मैनेजर्स दुनिया भर से शामिल होते हैं। विदेश में नीलामी से बेहतर सुविधाएं और अंतरराष्ट्रीय मीडिया कवरेज मिलता है। फ्रेंचाइजियों को भी विदेश में आयोजन पर कोई आपत्ति नहीं है, क्योंकि उनके व्यापारिक हित खाड़ी देशों में पहले से हैं।

    Also Read : फिल्म निर्देशक पलाश मुछाल और स्टार क्रिकेटर स्मृति मंधाना जल्द करेंगे शादी

    IPL 2026 mini auction abroad: To be held in Dubai IPL 2026 मिनी ऑक्शन विदेश में : दुबई Muscat or Doha on December 15-18 मस्कट या दोहा में 15-18 दिसंबर को होगा आयोजन
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleजमशेदपुर आम बगान में पटाखा दुकानों की जांच, अग्निशमन विभाग ने दिए सख्त निर्देश…
    Next Article हजारीबाग में “रेड रन मैराथन” : एचआईवी/एड्स जागरूकता के लिए युवाओं ने लगाई दौड़

    Related Posts

    खेल-सिनेमा

    आधी रात ऋषभ पंत ने उत्तराखंड CM से लगाई गुहार, बोले- ‘जमीन दिलाने में मेरी मदद करें’

    August 8, 2026
    खेल-सिनेमा

    शमी ने फिटनेस पर उठाए सवाल, अगरकर बोले- बात करनी होगी तो सीधे करूंगा

    August 1, 2026
    खेल-सिनेमा

    हॉकी का भगवाकरण: अपने ही बयान से पलटे दिलीप तिर्की, केसरिया जर्सी पर मांगी सफाई

    August 1, 2026
    खेल-सिनेमा

    हॉकी का भगवाकरण? Hockey India बोला- फैसला राजनीतिक नहीं, तकनीकी

    July 30, 2026
    खेल-सिनेमा

    झारखंड: CBSE ईस्ट जोन तीरंदाजी में श्रेया उरांव को रजत, अनुष्का तिवारी को कांस्य

    July 30, 2026
    खेल-सिनेमा

    ‘एनिमेशन से नहीं घटती श्रद्धा’ महाप्रभु जगन्नाथ फिल्म पर सुप्रीम कोर्ट की टिप्पणी

    July 29, 2026
    Latest Posts

    जोहार लाइव एक्सक्लूसिवः क्या सिविल जज की परीक्षा भी हुई थी प्रभावित, टीडीपीएल ने किया था परिणाम जारी

    August 19, 2026

    झारखंडः नौकरियों में धांधली पर हेमंत सोरेन का सर्जिकल स्ट्राइक, 22 परीक्षाएं रद्द, 2628 की नौकरी गई

    August 19, 2026

    JPSC गड़बड़ी केस में CID का बड़ा एक्शन, दो और गिरफ्तार; 3 आरोपी 5 दिन के रिमांड पर

    August 18, 2026

    झारखंड : एनएचएम कर्मियों के ईपीएफ का रास्ता साफ, 11 हजार से अधिक कर्मचारियों को मिलेगा लाभ

    August 18, 2026

    Breaking झारखंड : JPSC-JSSC मामले में अभय तिवारी की पत्नी और सगा भाई गिरफ्तार

    August 18, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.