Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»खेल-सिनेमा»IPL 2025 : आज अहमदाबाद की पिच पर होगा GT vs SRH के बीच रोमांचक मुकाबला
    खेल-सिनेमा

    IPL 2025 : आज अहमदाबाद की पिच पर होगा GT vs SRH के बीच रोमांचक मुकाबला

    Team JoharBy Team JoharMay 2, 2025No Comments3 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    IPL
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Johar Live Desk : IPL 2025 का रोमांच अपने चरम पर है और 2 मई को टूर्नामेंट का 51वां मुकाबला गुजरात टाइटंस और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेला जाएगा. यह मैच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में होगा, जो गुजरात का घरेलू मैदान भी है. प्लेऑफ की दौड़ में बने रहने के लिए दोनों ही टीमों के लिए यह मैच ‘करो या मरो’ जैसा साबित हो सकता है. राजस्थान रॉयल्स के हाथों पिछला मुकाबला गंवाने के बाद गुजरात टाइटंस इस मैच में जीत की पटरी पर लौटना चाहेगी. वहीं, हैदराबाद की टीम अपने कप्तान पैट कमिंस की अगुवाई में जीत की लय बरकरार रखने के इरादे से मैदान में उतरेगी.

    गुजरात प्लेऑफ में जाने की बड़ी दावेदार

    गुजरात टाइटंस ने अब तक 9 मैचों में से 6 में जीत दर्ज की है और 3 में उन्हें हार का सामना करना पड़ा है. 12 अंकों के साथ वे पॉइंट्स टेबल में 4वें स्थान पर हैं और उनका नेट रन रेट +0.748 है. दूसरी ओर सनराइजर्स हैदराबाद की स्थिति और भी खराब है. 9 मैचों में महज़ 3 जीत के साथ SRH 6 अंकों पर है और -1.103 के नेट रन रेट के साथ 9वें पायदान पर खिसक गई है.

    नरेंद्र मोदी स्टेडियम की पिच रिपोर्ट

    नरेंद्र मोदी स्टेडियम की पिच बल्लेबाजों के लिए अनुकूल मानी जाती है, लेकिन शुरुआती ओवरों में तेज गेंदबाजों को मदद मिलती है. यहां काली मिट्टी, लाल मिट्टी और दोनों का मिश्रण वाली पिचों पर मुकाबले होते हैं. काली मिट्टी की पिच पर 180-190 का स्कोर चुनौतीपूर्ण हो सकता है, जबकि लाल मिट्टी की पिच पर 210-220 रन बनाना जरूरी हो जाता है.

    अहमदाबाद में IPL रिकॉर्ड

    अब तक इस मैदान पर कुल 39 IPL मैच खेले जा चुके हैं, जिसमें पहले बल्लेबाजी करने वाली टीमों ने 18 और रन चेज करने वाली टीमों ने 21 मुकाबले जीते हैं. मैदान का हाइएस्ट स्कोर 243/5 (पंजाब किंग्स) और लोएस्ट स्कोर 89 रन (गुजरात टाइटंस) रहा है.

    घरेलू मैदान पर गुजरात का प्रदर्शन

    गुजरात टाइटंस ने नरेंद्र मोदी स्टेडियम में अब तक कुल 20 मैच खेले हैं, जिनमें से 12 में उन्हें जीत और 8 में हार का सामना करना पड़ा है. वहीं सनराइजर्स हैदराबाद की बात करें तो टीम ने इस मैदान पर 4 मुकाबले खेले हैं, जिसमें केवल एक में ही उसे जीत मिली है.

    खिलाड़ी जो कर सकते हैं मुकाबले पर असर

    गुजरात की तरफ से शुभमन गिल और साई सुदर्शन शानदार फॉर्म में हैं, वहीं जोस बटलर का बल्ला भी गरज रहा है. गेंदबाजी में ईशांत शर्मा, प्रसिद्ध कृष्णा और मोहम्मद सिराज अहम भूमिका निभा सकते हैं. दूसरी ओर, हैदराबाद ने भले ही शुरुआती मैच में 286 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया था, लेकिन इसके बाद टीम का प्रदर्शन अस्थिर रहा है.

    टीवी और ऑनलाइन स्ट्रीमिंग

    इस मुकाबले का लाइव टेलीकास्ट स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर होगा. ऑनलाइन लाइव स्ट्रीमिंग JioCinema ऐप और वेबसाइट पर मुफ्त में उपलब्ध होगी, जिसमें 4K रिजॉल्यूशन और कई भाषा विकल्पों के साथ लाइव आंकड़े भी देखे जा सकते हैं.

    संभावित प्लेइंग 11

    गुजरात टाइटंस : शुबमन गिल (कप्तान), साई सुदर्शन, जोस बटलर (विकेटकीपर), वाशिंगटन सुंदर, शाहरुख खान, राहुल तेवतिया, करीम जनत, राशिद खान, साई किशोर, मोहम्मद सिराज, प्रिसिध कृष्णा, इशांत शर्मा

    सनराइजर्स हैदराबाद : अभिषेक शर्मा, ईशान किशन, नितीश कुमार रेड्डी, हेनरिक क्लासेन (विकेटकीपर), अनिकेत वर्मा, कामिंडु मेंडिस, पैट कमिंस (कप्तान), हर्षल पटेल, जयदेव उनादकट, जीशान अंसारी, मोहम्मद शमी, ट्रैविस हेड.

    Also Read : केदारनाथ धाम के कपाट श्रद्धालुओं के लिए खुले, पहली बार गूंजेगी गंगा आरती

    Ahmedabad do or die match GT Comeback GT vs SRH Gujarat Titans Home Ground Gujarat Titans vs Sunrisers Hyderabad IPL 2025 IPL 2025 highlights IPL 2025 Match 51 IPL playoff race IPL thriller Match 51 Narendra Modi Stadium Pat Cummins Rajasthan Royals vs Gujarat Titans SRH Captain SRH Winning Streak अहमदाबाद आईपीएल 2025 आईपीएल 2025 मैच 51 आईपीएल 2025 हाइलाइट्स आईपीएल प्लेऑफ की दौड़ आईपीएल रोमांच एसआरएच कप्तान एसआरएच की जीत का सिलसिला करो या मरो मैच गुजरात टाइटंस बनाम सनराइजर्स हैदराबाद गुजरात टाइटंस होम ग्राउंड जीटी की वापसी जीटी बनाम एसआरएच नरेंद्र मोदी स्टेडियम पैट कमिंस मैच 51 राजस्थान रॉयल्स बनाम गुजरात टाइटंस
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous ArticleIPS अनुराग गुप्ता के खिलाफ साजिश रचने वालों पर करारा जवाब, बने रहेंगे डीजीपी
    Next Article NEET UG पेपर लीक मामला : DIG रैंक के अधिकारी का रिश्तेदार भी शामिल, हुआ खुलासा

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    पीएमओ सलाहकार तरुण कपूर का बीसीसीएल दौरा : बंद खदानें खुलेंगी, बढ़ेगा कोकिंग कोल का उत्पादन

    September 1, 2026
    खेल-सिनेमा

    नोटबुक के पन्ने पर लिखा आखिरी खत, मेसी ने बताई संन्यास की असली वजह

    September 1, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    सोन नदी के पानी का बंटवारा तय, बिहार-झारखंड ने किया MoU साइन

    August 31, 2026
    JPSC / JSSC

    झारखंड : इंटरमीडिएट स्तर संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा-2023 हुई रद्द, JSSC ने जारी किया आदेश

    August 31, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    “24 घंटे में माफी माँगो, वरना संभाल नहीं पाओगे” – शुभेंदु अधिकारी की ‘आनंदबाजार पत्रिका’ को खुली चेतावनी

    August 31, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    भागवत की “एकता में अनेकता” पर सिब्बल का तंज – “यह भाषण था या राहुल गांधी का?”

    August 31, 2026
    Latest Posts

    कोचिंग हब में नियमों की अनदेखी पर कड़ा प्रहार: बिना ट्रेड लाइसेंस चल रहे 18 बड़े संस्थानों को सील करने का आदेश

    September 1, 2026

    चिराग पासवान को जान से मारने की धमकी, पत्र में लिखा – हार्डकोर आतंकियों द्वारा जल्द मार दिए जाओगे

    September 1, 2026

    झारखंड : स्वास्थ्य क्षेत्र में बड़े बदलाव की तैयारी, शिक्षा से लेकर आयुष्मान योजना तक कई अहम फैसले

    September 1, 2026

    जयराम की गिरफ्तारी को लेकर पुलिस एसोसिएशन करेगी चार चरणों में आंदोलन

    September 1, 2026

    सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला: छात्र प्रदर्शनों से जुड़ी देशभर की FIR बंद, जंतर-मंतर के 2,873 लोगों की जांच जारी

    September 1, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.