Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»खेल-सिनेमा»IPL 2025 : प्लेऑफ की रेस में जिंदा रहने की जंग, धर्मशाला में भिड़ेंगी पंजाब और लखनऊ 
    खेल-सिनेमा

    IPL 2025 : प्लेऑफ की रेस में जिंदा रहने की जंग, धर्मशाला में भिड़ेंगी पंजाब और लखनऊ 

    Team JoharBy Team JoharMay 4, 2025No Comments3 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    पंजाब
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Johar Live Desk : इंडियन प्रीमियर लीग 2025 का 54वां मुकाबला आज धर्मशाला के एचपीसीए स्टेडियम में पंजाब किंग्स (PBKS) और लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) के बीच खेला जाएगा. यह मुकाबला दोनों ही टीमों के लिए “करो या मरो” जैसा है, क्योंकि हारने वाली टीम प्लेऑफ की दौड़ में पिछड़ सकती है.

    अंकतालिका की स्थिति

    पंजाब किंग्स ने अब तक 10 में से 6 मैच जीतकर 12 अंकों के साथ चौथा स्थान हासिल किया है, जबकि लखनऊ सुपर जायंट्स 10 में से 5 जीत के साथ 10 अंक लेकर छठे पायदान पर है. पंजाब अपनी पिछली जीतों के साथ लय में नजर आ रही है, वहीं लखनऊ अपने पिछले दो मुकाबले हार चुकी है और वापसी करने के इरादे से मैदान में उतरेगी.

    पिच और मौसम रिपोर्ट

    धर्मशाला का एचपीसीए स्टेडियम इस सीजन का पहला IPL मैच होस्ट कर रहा है. यहां की पिच तेज गेंदबाजों को शुरुआती ओवरों में स्विंग जरूर देती है, लेकिन छोटे बाउंड्री और अच्छी आउटफील्ड के चलते यह एक हाई स्कोरिंग वेन्यू माना जाता है. ऐसे में बल्लेबाजों को आज बड़ा स्कोर बनाने का मौका मिल सकता है.

    अब तक इस मैदान पर खेले गए 13 IPL मैचों में से 8 बार पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम को जीत मिली है, जिससे साफ है कि टॉस आज अहम भूमिका निभाएगा. मौसम विभाग के मुताबिक, टॉस से पहले हल्की बारिश की संभावना है, लेकिन मैच शुरू होने तक आसमान साफ रहने की उम्मीद है. तापमान 18-19 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहेगा.

    हेड टू हेड आंकड़े

    पंजाब और लखनऊ के बीच अब तक कुल 5 मुकाबले खेले गए हैं, जिसमें से पंजाब ने 3 और लखनऊ ने 2 मैच जीते हैं. दोनों ही टीमों में दमदार खिलाड़ी हैं और मुकाबला कांटे का होने की उम्मीद है.

    संभावित प्लेइंग 11

    लखनऊ सुपर जायंट्स : एडेन मार्करम, मिचेल मार्श, निकोलस पूरन, ऋषभ पंत, आयुष बडोनी, डेविड मिलर, अब्दुल समद, रवि बिश्नोई, आवेश खान, शार्दुल ठाकुर, दिग्वेश राठी.

    इंपैक्ट प्लेयर : मयंक यादव, हिम्मत सिंह, युवराज चौधरी, शाहबाज अहमद, आर्यन जुयाल.

    पंजाब किंग्स : प्रियांश आर्य, प्रभसिमरन सिंह, श्रेयस अय्यर, नेहाल वडेरा, शशांक सिंह, जोश इंगलिस, सुर्यांश शेडगे, मार्को यानसन, अजमतुल्लाह ओमरजई, हरप्रीत बरार, अर्शदीप सिंह.

    इंपैक्ट प्लेयर : युजवेंद्र चहल, मार्कस स्टोयनिस, कुलदीप सेन, विष्णु विनोद.

    क्या कहता है समीकरण?

    अगर पंजाब आज जीत जाती है तो वह प्लेऑफ की ओर एक मजबूत कदम बढ़ा लेगी, वहीं लखनऊ के लिए यह मैच लगभग “नॉकआउट” जैसा है. ऐसे में धर्मशाला में रोमांचक भिड़ंत देखने को मिल सकती है.

    Also Read : IPL 2025:  KKR vs RR में आज दिन का रोमांच, ईडन गार्डन्स की पिच बल्लेबाजों के लिए मददगार, लेकिन बारिश डाल सकती है खलल

    Dharamshala do or die match HPCA Stadium Indian Premier League IPL 2025 IPL 2025 crucial match IPL News IPL playoffs race Lucknow Super Giants Match 54 PBKS vs LSG Punjab kings अहम मुकाबला आईपीएल 2025 आईपीएल न्यूज आईपीएल प्लेऑफ की दौड़ आज का मैच इंडियन प्रीमियर लीग एचपीसीए स्टेडियम करो या मरो मुकाबला क्रिकेट मैच धर्मशाला पंजाब किंग्स बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स पीबीकेएस बनाम एलएसजी मैच 54
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleनशे के सौदागरों को कोडरमा पुलिस ने दी तीखी चोट
    Next Article भारतीय सेना की बढ़ी ताकत, मिला इग्ला-एस मिसाइल सिस्टम

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    महाराष्ट्र MLC चुनाव: नागपुर में बीजेपी को पटकनी देने वाले कांग्रेस के अभिजीत वंजारी कौन हैं?

    October 29, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : सात साल से लटकी JUIDCO की 141 जूनियर इंजीनियरों की नियुक्ति, CM सचिवालय ने मांगी रिपोर्ट

    October 29, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    ‘पुलिस की चिंता न करें, लाठियों से न डरें’, राहुल गांधी ने किया दिल्ली मार्च का आह्वान

    October 29, 2026
    झारखंड

    बच्चों के पुनर्वास से लेकर उनके अधिकारों तक, CWC सदस्यों को दिया गया प्रशिक्षण

    October 28, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    रांची में अड्डेबाजी, खुले में शराबखोरी और नशे पर सख्ती की तैयारी, SSP ने दिए कार्रवाई के निर्देश

    October 28, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    बिहार MLC चुनाव: पटना स्नातक सीट पर नीरज कुमार की जीत, अनंत सिंह ने मानी हार; बोले- नीरज को बधाई नहीं देंगे

    October 28, 2026
    Latest Posts

    झारखंड : गरीबी के कारण नहीं होगी किसी बच्चे की मौत, 350 से अधिक जन्मजात हृदय रोगी बच्चों के इलाज का पूरा खर्च उठाएगी सरकार

    October 30, 2026

    झारखंड : बिशप सिमांत तिर्की के निधन पर सुबोधकांत सहाय और शिल्पी नेहा तिर्की ने जताया शोक, बताया – समाज के लिए अपूरणीय क्षति

    October 30, 2026

    झारखंड : SIR के खिलाफ विपक्ष का आर-पार का ऐलान, मनोज पांडेय बोले- लड़ाई राजनीतिक दल की नहीं, लोकतंत्र बचाने और नागरिकों के अस्तित्व की

    October 30, 2026

    झारखंड : JTET परीक्षा को लेकर सिमडेगा प्रशासन अलर्ट, 11 केंद्रों पर CCTV से होगी निगरानी

    October 30, 2026

    IDBI बैंक बिक्री मामला : झारखंड, बिहार समेत अन्य राज्यों में तेज होगा आंदोलन, 140 शाखाओं के 1000 से ज्यादा कर्मचारी रहेंगे भूख हड़ताल में

    October 30, 2026

    Powered by Feralvoice.

    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.