Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»खेल-सिनेमा»IPL 2021, DC vs RR: दिल्ली ने राजस्थान को 33 रनों से हराया
    खेल-सिनेमा

    IPL 2021, DC vs RR: दिल्ली ने राजस्थान को 33 रनों से हराया

    Team JoharBy Team JoharSeptember 25, 2021No Comments3 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    अबु धाबी: गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन के दम पर दिल्ली कैपिटल्स ने यहां शेख जायेद स्टेडियम में खेले गए आईपीएल 2021 के 36वें मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स को 33 रनों से हराया.

    दिल्ली ने टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में छह विकेट पर 154 रन बनाए. लक्ष्य का पीछा करने उतरी राजस्थान की टीम कप्तान संजू सैमसन के 53 गेंदों पर आठ चौकों और एक छक्के की मदद से नाबाद 70 रन की पारी के बावजूद 20 ओवर में छह विकेट पर 121 रन ही बना सकी.

    दिल्ली की ओर से एनरिक नॉर्खिया ने दो विकेट लिए जबकि आवेश खान, रविचंद्रन अश्विन, कैगिसो रबादा और अक्षर पटेल को एक-एक विकेट मिला.

    लक्ष्य का पीछा करने उतरी राजस्थान की शुरूआत बेहद खराब रही और उसने लियाम लिविंगस्टोन (1), यशस्वी जायसवाल (5) और डेविड मिलर (7) के विकेट महज 17 रन के स्कोर पर गंवाए. इसके बाद महिपाल लोमरोर चौथे बल्लेबाज के रूप में पवेलियन लौटे. लोमरोर ने 24 गेंदों पर एक छक्के की मदद से 19 रन बनाए.

    राजस्थान की टीम जब तक इन झटकों से उबर पाती तब तक अक्षर ने रियान पराग (2) को बोल्ड कर राजस्थान को पांचवां झटका दिया. फिर राहुल तेवतिया (9) भी आउट होकर छठे बल्लेबाज के रूप में पवेलियन लौटे। तबरेज शम्सी दो रन बनाकर नाबाद रहे.

    इससे पहले, बल्लेबाजी करने उतरी दिल्ली की शुरूआत अच्छी नहीं रही और उसने कुल 21 के योग पर शिखर धवन (8) और पृथ्वी शॉ (10) के विकेट गंवाए. इसके बाद श्रेयस अय्यर ने कप्तान ऋषभ पंत के साथ मिलकर पारी को संभाला और दोनों बल्लेबाजों के बीच तीसरे विकेट के लिए 62 रनों की साझेदारी हुई.

    इस साझेदारी को हालांकि, मुस्ताफिजुर रहमान ने पंत को आउट कर तोड़ा जिन्होंने 24 गेंदों पर दो चौकों की मदद से 24 रन बनाए। इसके तुरंत बाद अय्यर भी आउट हो गए और 32 गेंदों पर एक चौके और दो छक्कों के सहारे 43 रन बनाकर पवेलियन लौटे. फिर शिमरॉन हेटमायेर ने कुछ शॉट खेल दिल्ली को बड़े स्कोर तक ले जाने की कोशिश की लेकिन वह 16 गेंदों पर पांच चौकों की मदद से 28 रन बनाकर आउट हो गए.

    इसके बाद अक्षर को चेतन सकारिया ने आउट कर दिल्ली को छठा झटका दिया. अक्षर ने सात गेंदों पर एक छक्के की मदद से 12 रन बनाए. दिल्ली की पारी में ललित यादव 15 गेंदों पर एक चौके की मदद से 14 और अश्विन छह रन बनाकर नाबाद रहे.

    राजस्थान की तरफ से सकारिया और मुस्ताफिजुर ने दो-दो विकेट जबकि कार्तिक त्यागी और तेवतिया को एक-एक विकेट मिला.

    IPL
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleयूपीएससी में धनबाद के 6 अभ्यर्थियों को सफलता मिली, झरिया के यश बने झारखंड टॉपर
    Next Article पत्‍नी से संबंध के कारण मनोज मुंडा ने कराई भाजपा नेता की हत्‍या, पीएलएफआइ के शूटरों को दी थी सुपारी

    Related Posts

    खेल-सिनेमा

    16 सितंबर 1973 : रांची में उठा वो पर्दा, जिसने अशोक साहू को बना दिया ‘अशोक पागल’

    September 16, 2026
    खेल-सिनेमा

    उम्मीद है यहां एक्टिंग नहीं कर रहे होंगे, राजपाल यादव को 5 करोड़ जमा करने के लिए SC की सख्त टिप्पणी के साथ मोहलत

    September 15, 2026
    खेल-सिनेमा

    आज की रात फेम तमन्ना भाटिया लेकर आ रही हैं छठ गीत, जानिये डिटेल्स

    September 9, 2026
    खेल-सिनेमा

    भगवा विवाद खत्म : नीले रंग में ही मैदान पर उतरेगी भारतीय हॉकी टीम

    September 8, 2026
    खेल-सिनेमा

    नेशनल गेम्स में 2.29 करोड़ एडवांस का मामला, सीबीआई केस में ट्रांसपोर्ट कारोबारी को मिली अग्रिम जमानत

    September 4, 2026
    खेल-सिनेमा

    नोटबुक के पन्ने पर लिखा आखिरी खत, मेसी ने बताई संन्यास की असली वजह

    September 1, 2026
    Latest Posts

    माओवादियों के खूनी खेल पर अदालत की मुहर, झीरम घाटी नरसंहार के 10 दोषियों को सजा ए मौत

    September 16, 2026

    मोदी सरकार का कर्मचारियों को तोहफा : 15 हजार से बढ़कर 25 हजार रुपये हुई EPFO की वेतन सीमा, जानिए किसे होगा फायदा?

    September 16, 2026

    झारखंड : वोटर लिस्ट में नाम जोड़ने और हटाने की आखिरी तारीख नजदीक

    September 16, 2026

    JPSC परीक्षा गड़बड़ी मामले में CID का बड़ा एक्शन, 4 आरोपी गिरफ्तार

    September 16, 2026

    झारखंड : पहली बार बदला बर्खास्तगी का तरीका, NPU VC दिनेश सिंह पर राजभवन ने सरकार को भेजा प्रस्ताव

    September 16, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.