Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»पत्‍नी से संबंध के कारण मनोज मुंडा ने कराई भाजपा नेता की हत्‍या, पीएलएफआइ के शूटरों को दी थी सुपारी
    झारखंड

    पत्‍नी से संबंध के कारण मनोज मुंडा ने कराई भाजपा नेता की हत्‍या, पीएलएफआइ के शूटरों को दी थी सुपारी

    Team JoharBy Team JoharSeptember 25, 2021No Comments3 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    रांची : भाजपा एसटी मोर्चा के जिला अध्यक्ष जीतराम मुंडा की हत्या मनोज मुंडा के इशारे पर हुई है। प्रारंभिक छानबीन में पुलिस को इससे संबंधित अहम सुराग हाथ लगे हैं। केस की छानबीन कर रहे पुलिस अधिकारी के अनुसार मनोज मुंडा का पीएलएफआइ नक्सली संगठन से रिश्ता रहा है। हत्या के लिए उसने पीएलएफआइ संगठन से मदद मांगी। इसके बाद नक्सली संगठन ने हत्या के लिए शूटर भेजे। छानबीन में यह बात सामने आई है कि दो आदमी पहले से जीतराम मुंडा की रेकी कर रहे थे।

    जैसे ही जीतराम मुंडा ओरमांझी स्थित होटल पहुंचा, रेकी करने वालों ने इसकी जानकारी मनोज मुंडा को दी। इसके बाद मनोज मुंडा चार चक्का वाहन से, जबकि शूटर बाइक से होटल के पास पहुंचा। मनोज मुंडा वाहन में ही बैठा रहा, जबकि शूटर डिवाइडर क्राॅस कर होटल के अंदर गया और आराम से जीतराम मुंडा की हत्या कर फरार हो गया। पुलिस ने इस मामले में दो संदिग्ध को हिरासत में लिया है। वहीं, मनोज मुंडा की गिरफ्तारी के लिए तकनीकी सेल की टीम काम कर रही है।

    बता दें कि 22 सितंबर की शाम ओरमांझी स्थित एक होटल में बैठकर चाय पी रहे भाजपा नेता जीतराम मुंडा की अज्ञात अपराधियों ने गोली मार कर हत्या कर दी थी। गोली उनके सिर में मारी गई, जो कि सिर से पार कर पास में ही बैठे होटल संचालक राजकिशोर साहू के हाथ में जा लगी। मृतक की पत्नी ने मनोज मुंडा एवं दो अज्ञात के खिलाफ ओरमांझी थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई थी।

    मनोज मुंडा की पत्नी से जीतराम का था परिचय, अक्सर होती थी मुलाकात

    जानकारी के अनुसार जीतराम मुंडा और मनोज मुंडा की पत्नी का पुराना परिचय था। दोनों की शादी भी तय हुई थी, लेकिन किसी कारण से शादी हो नहीं पाई। बाद में उसकी मनोज मुंडा से शादी हो गई। मनोज मुंडा से शादी होने के बाद भी जीतराम मुंडा का उस औरत से संबंध बरकरार रहा। मनोज मुंडा को जब इसकी जानकारी हुई तो उसने जीतराम मुंडा को चेताया। हालांकि, इसके बाद भी जीतराम का मनोज मुंडा की पत्नी से बातचीत जारी रहा। इस बात को लेकर दोनों में कई बार तनातनी भी हुई।

    वहीं, 23 दिसंबर 2014 को करंट लगने से मनोज मुंडा की पत्नी की मौत हो गई। हत्या का आरोप मनोज मुंडा पर लगा। इस मामले में मनोज मुंडा को सात साल की सजा हुई। मनोज मुंडा का मानना था कि जीतराम मुंडा ने ही उसकी गिरफ्तारी कराई। पूरे घटनाक्रम से खिन्न मनोज मुंडा जीतराम मुंडा की जान का दुश्मन बन गया। जेल में ही उसने जीत राम की हत्या करने की ठानी। वह जैसे ही जेल से बाहर निकला, उसपर वार किया, लेकिन उस दौरान फायर नहीं हो पाने के कारण जीतराम मुंडा की जान बच गई। हत्या के प्रयास के मामले में फिर मनोज मुंडा को जेल जाना पड़ा। इसके बाद जब से मनोज मुंडा जेल से बाहर निकला था, वह मौके की तलाश में था।

    राजकिशोर साहू संदेह के घेरे में, मोबाइल का सीडीआर खंगाल रही पुलिस

    पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि गोली लगने से घायल होटल संचालक राजकिशोर साहू की भूमिका की भी जांच की जा रही है। आसपास के लोगों ने उसकी भूमिका पर सवाल उठाए हैं। ऐसे में पुलिस जीतराम मुंडा एवं राजकिशोर साहू के मोबाइल के सीडीआर की छानबीन कर रही है।

    Crime news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous ArticleIPL 2021, DC vs RR: दिल्ली ने राजस्थान को 33 रनों से हराया
    Next Article धनबाद में 10 लाख का अवैध लोहा लदा ट्रक जब्त, झरिया थाना में मामला दर्ज

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : वोटर लिस्ट में नाम जोड़ने और हटाने की आखिरी तारीख नजदीक

    September 16, 2026
    JPSC / JSSC

    JPSC परीक्षा गड़बड़ी मामले में CID का बड़ा एक्शन, 4 आरोपी गिरफ्तार

    September 16, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : पहली बार बदला बर्खास्तगी का तरीका, NPU VC दिनेश सिंह पर राजभवन ने सरकार को भेजा प्रस्ताव

    September 16, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    17 सितंबर को सुदिव्य कुमार सोनू के श्राद्ध कार्यक्रम को लेकर यातायात व्यवस्था में बदलाव

    September 16, 2026
    क्राइम

    झारखंड पुलिस का ई-समन सिस्टम फेल, 6086 में सिर्फ 150 समन पर हुई कार्रवाई

    September 16, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    फॉरेस्ट क्लीयरेंस में फंसी 5 खदानें, झारखंड सरकार ने रद्द की लीज; अब दोबारा नीलामी

    September 16, 2026
    Latest Posts

    माओवादियों के खूनी खेल पर अदालत की मुहर, झीरम घाटी नरसंहार के 10 दोषियों को सजा ए मौत

    September 16, 2026

    मोदी सरकार का कर्मचारियों को तोहफा : 15 हजार से बढ़कर 25 हजार रुपये हुई EPFO की वेतन सीमा, जानिए किसे होगा फायदा?

    September 16, 2026

    झारखंड : वोटर लिस्ट में नाम जोड़ने और हटाने की आखिरी तारीख नजदीक

    September 16, 2026

    JPSC परीक्षा गड़बड़ी मामले में CID का बड़ा एक्शन, 4 आरोपी गिरफ्तार

    September 16, 2026

    झारखंड : पहली बार बदला बर्खास्तगी का तरीका, NPU VC दिनेश सिंह पर राजभवन ने सरकार को भेजा प्रस्ताव

    September 16, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.