Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»देश»iPhone 17 सीरीज की बिक्री शुरू, दिल्ली-मुंबई में Apple स्टोर के बाहर लंबी कतारें
    देश

    iPhone 17 सीरीज की बिक्री शुरू, दिल्ली-मुंबई में Apple स्टोर के बाहर लंबी कतारें

    Team JoharBy Team JoharSeptember 19, 2025No Comments3 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    सीरीज
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    New Delhi/Mumbai : दिग्गज टेक कंपनी Apple ने शुक्रवार (19 सितंबर 2025) से iPhone 17 सीरीज की बिक्री शुरू कर दी है। हर बार की तरह इस बार भी नए iPhone को लेकर लोगों में जबरदस्त उत्साह देखा जा रहा है। दिल्ली के साकेत और मुंबई के बीकेसी स्थित Apple स्टोर के बाहर सैकड़ों लोग घंटों से कतार में खड़े हैं।

    #WATCH | Maharashtra: Apple begins its iPhone 17 series sale in India; a large number of people throng the company’s store in Mumbai’s BKC pic.twitter.com/8XXm0lk445

    — ANI (@ANI) September 19, 2025

    स्टोर के बाहर भीड़, रात 12 बजे से इंतजार

    मुंबई के बांद्रा कुर्ला कॉम्प्लेक्स (बीकेसी) में Apple स्टोर के बाहर सुबह से ही लंबी कतारें लगी हैं। कुछ लोग सुबह 5 बजे से इंतजार कर रहे हैं, जबकि कई ने पहले से बुकिंग कर रखी थी। एक ग्राहक मनोज ने मीडिया से बातचीत के दौर बताया कि, “मैं हर बार अहमदाबाद से iPhone खरीदने आता हूं। मैं सुबह 5 बजे से लाइन में हूं।” दिल्ली के साकेत में सेलेक्ट सिटी वॉक मॉल में भी लोग रात 12 बजे से कतार में खड़े थे। भीड़ को देखते हुए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।

    #WATCH | Long queues seen outside the Apple store in Delhi’s Saket

    Apple started its iPhone 17 series sale in India today. pic.twitter.com/mjxZAFheWC

    — ANI (@ANI) September 19, 2025

    iPhone 17 सीरीज में क्या है खास?

    9 सितंबर को लॉन्च हुई iPhone 17 सीरीज में चार मॉडल हैं : iPhone 17, iPhone 17 Pro, iPhone 17 Pro Max और iPhone 17 Air।

    iPhone 17 Pro और Pro Max : दोनों फोन A19 Pro चिप पर चलते हैं, जिसमें 6-कोर CPU, 6-कोर GPU और 16-कोर Neural Engine है। Pro में 6.3 इंच और Pro Max में 6.9 इंच सुपर रेटिना XDR OLED डिस्प्ले है, जिसकी ब्राइटनेस 3000 nits तक है। Pro Max में अब तक की सबसे दमदार बैटरी है, जो 40W फास्ट चार्जिंग से 20 मिनट में 50% चार्ज हो जाती है। कैमरा सेटअप में तीन 48MP सेंसर हैं, और Pro Max में 8x ऑप्टिकल व 40x डिजिटल जूम है। फ्रंट कैमरा 18MP का है।

    iPhone 17 : इसमें A19 चिप और 6.3 इंच का 120Hz डिस्प्ले है। डुअल 48MP रियर कैमरा और 18MP फ्रंट कैमरा के साथ यह IP68 वॉटर और डस्ट रेसिस्टेंट है। स्टोरेज 256GB से शुरू है।

    iPhone 17 Air : यह अब तक का सबसे पतला iPhone है, जिसकी मोटाई 5.6mm है। इसमें 6.5 इंच का 120Hz डिस्प्ले, A19 Pro चिप और C1X मोडेम है। 48MP रियर और 18MP फ्रंट कैमरा के साथ बैटरी 27 घंटे वीडियो प्लेबैक देती है और 30 मिनट में 50% चार्ज हो जाती है।

    iPhone 17 सीरीज की कीमत

    • iPhone 17: 82,900 रुपये
    • iPhone 17 Pro: 1,34,900 रुपये से शुरू
    • iPhone 17 Pro Max: 1,49,900 रुपये से शुरू
    • iPhone 17 Air: 1,19,900 रुपये से शुरू

    नए iPhone को लेकर लोगों का उत्साह चरम पर है। एक ग्राहक ने कहा, “iPhone 17 के ऑनलाइन रिव्यू शानदार हैं। उम्मीद है मुझे फोन मिल जाएगा।” Apple का यह क्रेज देशभर में देखा जा रहा है।

    iPhone 17 सीरीज की बिक्री शुरू दिल्ली-मुंबई में एपल स्टोर के बाहर लंबी कतारें
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleट्रेलर और हाइवा की टक्कर, एक की मौ’त, आ’ग से अफरातफरी
    Next Article शेयर बाजार में गिरावट, सेंसेक्स 264 अंक टूटा, अदाणी समूह के शेयरों में उछाल

    Related Posts

    क्राइम

    गोपनीयता की शर्त के नाम पर पूर्व कर्मचारी को दूसरी कंपनी में नौकरी करने से नहीं रोक सकते : बेंगलुरु कोर्ट

    October 21, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    सेंगोल बनाने वाले शिल्पकार वुम्मिदी एथिराज का निधन, राष्ट्रपति और पीएम ने जताया शोक

    October 21, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    मणिपुर में अब भी बह रहा खून, बीजेपी शांति बहाल करने में नाकाम : मल्लिकार्जुन खड़गे

    October 21, 2026
    क्राइम

    पश्चिम बंगाल : चोरबागान भगदड़ की जांच से हाईकोर्ट ने खींचे हाथ, रिटायर्ड जज को जिम्मेदारी दे सकती है बंगाल सरकार

    October 21, 2026
    क्राइम

    कौन था बांग्लादेशी नज्रुल इस्लाम, जो कर्ज लेकर पहुंचा था सऊदी और मिली फांसी

    October 21, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    खूंटी बंद: फादर बेनेदिक बारला पर हमले के विरोध में भगत सिंह चौक पर सड़क जाम, आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग

    October 21, 2026
    Latest Posts

    गोपनीयता की शर्त के नाम पर पूर्व कर्मचारी को दूसरी कंपनी में नौकरी करने से नहीं रोक सकते : बेंगलुरु कोर्ट

    October 21, 2026

    सेंगोल बनाने वाले शिल्पकार वुम्मिदी एथिराज का निधन, राष्ट्रपति और पीएम ने जताया शोक

    October 21, 2026

    मणिपुर में अब भी बह रहा खून, बीजेपी शांति बहाल करने में नाकाम : मल्लिकार्जुन खड़गे

    October 21, 2026

    पश्चिम बंगाल : चोरबागान भगदड़ की जांच से हाईकोर्ट ने खींचे हाथ, रिटायर्ड जज को जिम्मेदारी दे सकती है बंगाल सरकार

    October 21, 2026

    कौन था बांग्लादेशी नज्रुल इस्लाम, जो कर्ज लेकर पहुंचा था सऊदी और मिली फांसी

    October 21, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.