Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»जोहार ब्रेकिंग»सीएम हेमंत से मिली अंतरराष्ट्रीय फुटबॉलर अनुष्का कुमारी, प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार से हो चुकी हैं सम्मानित
    जोहार ब्रेकिंग

    सीएम हेमंत से मिली अंतरराष्ट्रीय फुटबॉलर अनुष्का कुमारी, प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार से हो चुकी हैं सम्मानित

    joharlive NetworkBy joharlive NetworkJanuary 4, 2026No Comments2 Mins Read1
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    सीएम
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Ranchi : झारखंड की प्रतिभावान अंतरराष्ट्रीय फुटबॉलर एवं प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार से सम्मानित अनुष्का कुमारी ने रविवार को सीएम हेमंत सोरेन से शिष्टाचार भेंट की। मुख्यमंत्री ने अनुष्का को नव वर्ष की शुभकामनाएं देते हुए अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल में बेहतरीन प्रदर्शन के लिए प्रोत्साहित किया और सम्मानित किया। सीएम हेमंत सोरेन ने कहा कि नया वर्ष आपके लिए और भी उपलब्धियां लेकर आए। आप अपने खेल के दम पर देश और दुनिया में झारखंड का नाम रोशन करें। राज्य सरकार की ओर से आपको हर संभव सहयोग मिलेगा। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने अनुष्का को स्पोर्ट्स किट भी प्रदान की। अनुष्का ने अपने अब तक के खेल अनुभव मुख्यमंत्री के साथ साझा किए।

    सीएम ने स्पष्ट कहा कि झारखंड में खेल प्रतिभाओं की कोई कमी नहीं है। सरकार खिलाड़ियों को बेहतर प्रशिक्षण, संसाधन और अवसर उपलब्ध कराने के लिए लगातार ठोस कदम उठा रही है, ताकि वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर आगे बढ़ सकें। उन्होंने अनुष्का से कहा कि वह बेफिक्र होकर अपने खेल पर ध्यान दें, सरकार हर जरूरत में साथ खड़ी है। इस दौरान मुख्यमंत्री ने रांची जिले के ओरमांझी प्रखंड स्थित अनुष्का के गांव रुक्का में खेल मैदान विकसित करने का निर्देश जिला प्रशासन को दिया। साथ ही उन्होंने अनुष्का के परिजनों को सरकार की कल्याणकारी योजनाओं से जोड़ने के लिए आवश्यक कार्रवाई करने को कहा। मुख्यमंत्री ने कहा कि आर्थिक कठिनाइयों के कारण किसी भी खिलाड़ी की प्रतिभा दबनी नहीं चाहिए।

    मालूम हो कि अनुष्का कुमारी ने सीमित संसाधनों और कठिन परिस्थितियों के बावजूद फुटबॉल में अपनी अलग पहचान बनाई है। वह “द गोल मशीन” के नाम से जानी जाती हैं। उनके पिता दिलेश मुंडा दिव्यांग हैं, जबकि माता दिहाड़ी मजदूरी कर परिवार का पालन-पोषण करती हैं। अनुष्का को 26 दिसंबर 2025 को नई दिल्ली में आयोजित राष्ट्रीय वीर बाल दिवस समारोह में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने फुटबॉल में उत्कृष्ट उपलब्धियों के लिए प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार से सम्मानित किया था। वह मार्च में चीन में होने वाली एशियाई अंडर-17 फुटबॉल प्रतियोगिता में भारतीय टीम का प्रतिनिधित्व करेंगी। इससे पहले भूटान में आयोजित सैफ अंडर-17 फुटबॉल प्रतियोगिता में विजेता भारतीय टीम की प्रमुख खिलाड़ी रहीं और सर्वाधिक सात गोल कर प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट बनी थीं। फिलहाल अनुष्का आवासीय बालिका फुटबॉल प्रशिक्षण केंद्र, हजारीबाग में प्रशिक्षण ले रही हैं और इस वर्ष दसवीं की परीक्षा में शामिल होंगी।

    Also Read : अवैध संबंध के शक में की थी पत्नी की ह’त्या, आरोपी पति गिरफ्तार

    International footballer Anushka Kumari met with CM Hemant; she has previously been honored with the Prime Minister's National Children's Award. प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार सीएम हेमंत से मिली अंतरराष्ट्रीय फुटबॉलर अनुष्का कुमारी
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleलापता बच्चे का कुएं से मिला शव, ह’त्या की आशंका
    Next Article तीन डिग्री तक गिरा पारा, पेरेंट्स एसोसिएशन ने की स्कूलों की छुट्टी बढ़ाने की मांग

    Related Posts

    क्राइम

    झारखंड : जेल में 26 साल रहने के बाद भी गैंगस्टर अनिल शर्मा की नहीं होगी रिहाई, हाईकोर्ट ने सरकार के फैसले को किया रद्द

    October 14, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    प्रखंड स्तर पर बनेंगे कस्टम हायरिंग सेंटर, गांवों में बनेंगे पक्के थ्रेसिंग फ्लोर : शिल्पी नेहा तिर्की

    October 14, 2026
    झारखंड

    झारखंड : दुर्गा पूजा में रोशनी के लिए रांची नगर निगम ने 927 स्ट्रीट लाइटें की दुरुस्त, यहां करें खराब स्ट्रीट लाइट की शिकायत

    October 14, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    प्रधानमंत्री बनने के बाद भी बेटे का रिपोर्ट कार्ड लेने गए थे स्कूल लाल बहादूर शास्त्री, बेटे अनिल शास्त्री ने खोले राज

    October 14, 2026
    क्राइम

    झारखंडः सोशल इन्वेस्टिगेशन रिपोर्ट में अच्छा व्यवहार मिला, रेप के आरोपी नाबालिग को जमानत, पिता को बेटे की पढ़ाई और आचरण की जिम्मेदारी

    October 14, 2026
    क्राइम

    झारखंड हाईकोर्ट का अहम फैसला: नाबालिग पर दुष्कर्म के आरोप की गंभीरता जमानत से इनकार का आधार नहीं, पिता की जिम्मेदारी पर रिहाई का आदेश

    October 14, 2026
    Latest Posts

    झारखंड : दुर्गा पूजा को लेकर राँची पुलिस अलर्ट, रूट प्लान और सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

    October 14, 2026

    झारखंड : जेल में 26 साल रहने के बाद भी गैंगस्टर अनिल शर्मा की नहीं होगी रिहाई, हाईकोर्ट ने सरकार के फैसले को किया रद्द

    October 14, 2026

    प्रखंड स्तर पर बनेंगे कस्टम हायरिंग सेंटर, गांवों में बनेंगे पक्के थ्रेसिंग फ्लोर : शिल्पी नेहा तिर्की

    October 14, 2026

    झारखंड : दुर्गा पूजा में रोशनी के लिए रांची नगर निगम ने 927 स्ट्रीट लाइटें की दुरुस्त, यहां करें खराब स्ट्रीट लाइट की शिकायत

    October 14, 2026

    प्रधानमंत्री बनने के बाद भी बेटे का रिपोर्ट कार्ड लेने गए थे स्कूल लाल बहादूर शास्त्री, बेटे अनिल शास्त्री ने खोले राज

    October 14, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.