Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»क्राइम»दारोगा ने खुद को मार ली गोली, पुलिस महकमे में हड़कंप
    क्राइम

    दारोगा ने खुद को मार ली गोली, पुलिस महकमे में हड़कंप

    Team JoharBy Team JoharNovember 2, 2024No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    पटना : बिहार की राजधानी पटना से एक शॉकिंग खबर है, जहां बिहार पुलिस के एक एएसआई ने आत्महत्या कर ली है. गांधी मैदान थाना क्षेत्र स्थित ट्रैफिक संचालन कार्यालय एकता भवन के बैरक में शनिवार की सुबह उसने पिस्टल से सिर में गोली मार ली. मृत एएसआई की पहचान अजीत सिंह के रूप में की गई है, जो पुलिस लाइन में तैनात था और एकता भवन में उसकी लाश मिली है. इस घटना के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है.

    आत्महत्या की वजह तलाशने में जुटी पुलिस

    सूचना मिलने पर गांधी मैदान थाना पुलिस आनन-फानन में घटना स्थल पर पहुंची. सेंट्रल एसपी स्वीटी सेहरावत भी मौके पर पहुंच गई और उनके नेतृत्व में पुलिस की टीम कांड की जांच कर रही है. पटना पुलिस के वरीय पदाधिकारी भी मामले की मॉनिटरिंग कर रहे हैं. पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि असिस्टेंट सब इंस्पेक्टर अजीत सिंह ने क्यों आत्महत्या की. मृतक के परिजनों को घटना की सूचना दे दी गई है.

    भोजपुरी जिले के रहने वाले थे अजीत सिंह

    जानकारी के मुताबिक, एएसआई अजीत पुलिस लाइन में तैनात थे. अजीत सिंह भोजपुर जिले के तरारी थाना क्षेत्र के बड़कागांव के रहने वाले थे. घटना की जानकारी के बाद गांधी मैदान पुलिस के साथ फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंच जांच में जुटी. आत्महत्या के कारणों को लेकर अभी तक कोई जानकारी नहीं दी गई है. पुलिस बैरक में जहां एएसआई की लाश मिली वहां कई बेड लगे हैं. बैरक में एक साथ बहुत सारे पुलिस कर्मी रहते हैं. उन सबों से पूछताछ कर मामले में जानकारी जुटाई जा रही है. एफएसएल की टीम घटना स्थल की जांच कर रही है ताकि कारगर साक्ष्य जुटाए जा सकें.

    Also Read: Rohit Bal : मशहूर फैशन डिजाइनर रोहित बल का निधन, शोक में डूबा बॉलीवुड

    ASI Ajit Singh Bhojpur District Bihar police Central SP forensic team FSL Gandhi Maidan Investigation of Incident mental health patna Police Barracks Police Department police line Reasons for Suicide security forces Shocking News suicide Sweety Sehrawat आत्महत्या आत्महत्या के कारण एएसआई अजीत सिंह एफएसएल गांधी मैदान घटना की जांच पटना पुलिस बैरक पुलिस महकमा पुलिस लाइन फॉरेंसिक टीम बिहार पुलिस भोजपुर जिले मानसिक स्वास्थ्य शॉकिंग खबर सुरक्षा बल सेंट्रल एसपी स्विट्टी सेहरावत
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous ArticleRohit Bal : मशहूर फैशन डिजाइनर रोहित बल का निधन, शोक में डूबा बॉलीवुड
    Next Article रांची समेत झारखंड के कई जिलों में डोली धरती, रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 4.3

    Related Posts

    क्राइम

    TSPC सुप्रीमो ब्रजेश गंझू मारा गया, वाराणसी में यूपी ATS ने मुठभेड़ में किया ढेर

    September 20, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    खनिज अधिकार छीनने की कोशिश स्वीकार नहीं, आंदोलन और तेज होगा : विनोद पांडेय

    September 19, 2026
    क्राइम

    झारखंड जगुआर का राष्ट्रीय गौरव : गुजरात के केवड़िया में सरदार पटेल जयंती पर मार्च करेंगे झारखंड के शूरवीर

    September 19, 2026
    जेपीएससी / जेएसएससी

    JSSC-CGL पर बाबूलाल का सवाल : पूरी परीक्षा दूषित थी तो पहले की जांच में क्या छिपा रह गया?

    September 19, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : MMDR Act के खिलाफ झामुमो का राज्यव्यापी धरना, बोले- खनिज झारखंड का तो अधिकार भी झारखंड का

    September 19, 2026
    खेल-सिनेमा

    एशियन गेम्स 2026 का आगाज : झारखंड की 4 बेटियों पर रहेगी नजर, सलिमा टेटे के हाथ में भारत की कमान

    September 19, 2026
    Latest Posts

    TSPC सुप्रीमो ब्रजेश गंझू मारा गया, वाराणसी में यूपी ATS ने मुठभेड़ में किया ढेर

    September 20, 2026

    ग्लैडसन डुंगडुंग को हिन्दी पत्रकारिता में योगदान के लिए स्वामी देवानंद चक्कुंगल पुरस्कार

    September 19, 2026

    खनिज अधिकार छीनने की कोशिश स्वीकार नहीं, आंदोलन और तेज होगा : विनोद पांडेय

    September 19, 2026

    झारखंड जगुआर का राष्ट्रीय गौरव : गुजरात के केवड़िया में सरदार पटेल जयंती पर मार्च करेंगे झारखंड के शूरवीर

    September 19, 2026

    JSSC-CGL पर बाबूलाल का सवाल : पूरी परीक्षा दूषित थी तो पहले की जांच में क्या छिपा रह गया?

    September 19, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.