Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»जोहार ब्रेकिंग»Rohit Bal : मशहूर फैशन डिजाइनर रोहित बल का निधन, शोक में डूबा बॉलीवुड
    जोहार ब्रेकिंग

    Rohit Bal : मशहूर फैशन डिजाइनर रोहित बल का निधन, शोक में डूबा बॉलीवुड

    Team JoharBy Team JoharNovember 2, 2024No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Rohit Bal : एंटरटेनमेंट की दुनिया में दिवाली के मौके पर एक दुखद खबर आई है. प्रसिद्ध फैशन डिजाइनर रोहित बल का निधन हो गया है. वह पिछले एक साल से दिल की बीमारी से जूझ रहे थे और हाल ही में आईसीयू में भर्ती थे. उनके अचानक निधन की खबर ने फैंस और बॉलीवुड को हैरान कर दिया है. फैशन डिजाइन काउंसिल ऑफ इंडिया ने भी उनके निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया है.

    आज शाम होगा अंतिम संस्कार

    रोहित बल का अंतिम संस्कार 2 नवंबर को शाम 5 बजे नई दिल्ली के लोधी रोड श्मशान घाट में किया जाएगा. उनके निधन की खबर के बाद सोशल मीडिया पर कई सेलेब्स और फैंस ने नम आंखों से उन्हें श्रद्धांजलि दी है. बीमारी के कारण रोहित ने कुछ समय के लिए फैशन वर्ल्ड से दूरी बना ली थी, लेकिन पिछले साल उन्होंने कमबैक किया था. उनका आखिरी शो लैक्मे इंडिया फैशन वीक था, जहां अनन्या पांडे शो स्टॉपर बनी थीं.

    रोहित बल का करियर

    रोहित बल का जन्म 8 मई 1961 को एक कश्मीरी पंडित परिवार में हुआ था. उन्होंने अपनी प्रारंभिक शिक्षा श्रीनगर से प्राप्त की और बाद में दिल्ली में अपने करियर की शुरुआत की. रोहित ने नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ फैशन टेक्नोलॉजी से फैशन का कोर्स किया और 1986 में अपने भाई के साथ ऑर्किड ओवरसीज प्राइवेट लिमिटेड की स्थापना की. 1990 में, उन्होंने अपने कलेक्शन को स्वतंत्र रूप से लॉन्च किया.

    केबीसी के लिए कॉस्ट्यूम डिजाइन किया

    रोहित बल खादी ग्राम उद्योग के साथ भी जुड़े रहे और ‘कौन बनेगा करोड़पति’ के लिए कॉस्ट्यूम डिजाइन किए. उनके डिज़ाइन बॉलीवुड सितारों के बीच बेहद लोकप्रिय थे. उन्होंने दिल्ली, मुंबई, बैंगलोर और अहमदाबाद में अपने स्टोर खोले और ज्वेलरी डिजाइनिंग में भी कदम रखा.  रोहित बल अपने कमल और मोर के डिजाइनों के लिए जाने जाते थे और उनके आउटफिट में वेलवेट और ब्रोकेड जैसे हाई क्वालिटी फैब्रिक का इस्तेमाल होता था, जिससे उनके बनाए कपड़े रॉयल लगते थे. उनके अंतरराष्ट्रीय क्लाइंट्स में सिंडी क्रॉफोर्ड, पामेला एंडरसन और उमा थुरमन जैसे नाम शामिल थे. रोहित बल का योगदान फैशन इंडस्ट्री में सदैव याद रखा जाएगा.

    https://x.com/ANI/status/1852379279805329720

    Also Read: Gold Silver Today Rate : दिवाली के बाद सोने का गिरा भाव, चांदी की भी फीकी पड़ी चमक

    'Kaun Banega Crorepati' Bollywood death designing career Diwali famous designer fashion designer fashion industry fashion world funeral high quality fabric international clients jewelry designing kashmir lotus and peacock National Institute of Fashion Technology Rohit Bal tribute अंतरराष्ट्रीय क्लाइंट्स अंतिम संस्कार कमल और मोर कश्मीर कौन बनेगा करोड़पति’ ज्वेलरी डिजाइनिंग डिजाइनिंग करियर दिवाली निधन नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ फैशन टेक्नोलॉजी फैशन इंडस्ट्री फैशन डिजाइनर फैशन वर्ल्ड बॉलीवुड मशहूर डिजाइनर रोहित बल श्रद्धांजलि हाई क्वालिटी फैब्रिक
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous ArticleGold Silver Today Rate : दिवाली के बाद सोने का गिरा भाव, चांदी की भी फीकी पड़ी चमक
    Next Article दारोगा ने खुद को मार ली गोली, पुलिस महकमे में हड़कंप

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : 27-28 अक्टूबर को लगेगा राजकीय मुड़मा जतरा, हेमंत सोरेन को मुख्य अतिथि का आमंत्रण

    October 26, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    लोहरदगा में 17 तारीख से बॉक्साइट परिवहन ठप, हजारों परिवारों के सामने रोजी-रोटी का संकट

    October 26, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    मांडर में 5000 मीट्रिक टन क्षमता वाले आधुनिक शीतगृह का हुआ शुभारंभ, किसानों को ₹1.04 करोड़ की परिसंपत्तियां वितरित

    October 26, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंडः स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी के खिलाफ राज्यव्यापी प्रदर्शन करेगा होमगार्ड एसोसिएशन, हाईकोर्ट में याचिका की तैयारी

    October 26, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंडः दिवाली से पहले वेतन नहीं मिला तो अफसरों पर गिरेगी गाज, स्वास्थ्य सचिव ने दिया अल्टीमेटम

    October 26, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड: ऑनलाइन खतियान में ‘मुंडा’ की जगह ‘स्वासी’ दर्ज, सीएम से जाति के कॉलम में सुधार का अनुरोध

    October 26, 2026
    Latest Posts

    झारखंड : 27-28 अक्टूबर को लगेगा राजकीय मुड़मा जतरा, हेमंत सोरेन को मुख्य अतिथि का आमंत्रण

    October 26, 2026

    लोहरदगा में 17 तारीख से बॉक्साइट परिवहन ठप, हजारों परिवारों के सामने रोजी-रोटी का संकट

    October 26, 2026

    मांडर में 5000 मीट्रिक टन क्षमता वाले आधुनिक शीतगृह का हुआ शुभारंभ, किसानों को ₹1.04 करोड़ की परिसंपत्तियां वितरित

    October 26, 2026

    एमिटी यूनिवर्सिटी झारखंड में लिटफेस्ट 3.0 का आगाज, साहित्य और कला के रंग में रंगे युवा

    October 26, 2026

    झारखंडः स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी के खिलाफ राज्यव्यापी प्रदर्शन करेगा होमगार्ड एसोसिएशन, हाईकोर्ट में याचिका की तैयारी

    October 26, 2026

    Powered by Feralvoice.

    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.