Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»खेल-सिनेमा»इंडियन प्रीमियर लीग 2022: दिल्ली कैपिटल्स ने मुंबई इंडियंस को 4 विकेट से हराया
    खेल-सिनेमा

    इंडियन प्रीमियर लीग 2022: दिल्ली कैपिटल्स ने मुंबई इंडियंस को 4 विकेट से हराया

    Team JoharBy Team JoharMarch 27, 2022No Comments3 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    मुंबई : मुंबई इंडियंस की टीम आईपीएल में अपने अच्छे रिकॉर्ड को बरकरार नहीं रख सकी है. आईपीएल 2022 के अपने पहले मुकाबले में टीम दिल्ली कैपिटल्स से 4 विकेट से हार गई. मुंबई ने पहले खेलते हुए 5 विकेट पर 177 रन का संघर्षपूर्ण स्कोर बनाया था. ईशान किशन ने अर्धशतक जड़ा था. जवाब में दिल्ली ने लक्ष्य को 18.2 ओवर में 6 विकेट पर हासिल कर लिया. ललित यादव ने 38 गेंद पर नाबाद 48 रन बनाए और टीम को रोमांचक जीत दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई. अक्षर पटेल भी 38 रन बनाकर नाबाद रहे. दिल्ली की ओर से कुलदीप यादव ने 3 विकेट झटके.

    लक्ष्य का पीछा करने उतरी दिल्ली कैपिटल्स की टीम ने तेज शुरुआत की. 3 ओवर में बाद टीम का स्कोर बिना विकेट के 30 रन था. चौथे ओवर में लेग स्पिनर मुरुगन अश्विन ने टिम सिफर्ट और मनदीप सिंह को आउट कर दिल्ली को 2 बड़े झटके दिए. सिफर्ट ने 14 गेंद पर 21 रन जबकि मनदीप खाता तक नहीं खोल सके. 5वें ओवर में कप्तान ऋषभ पंत (1) बाएं हाथ के तेज गेंदबाज टाइमल मिल्स का शिकार हुए. यहां से दिल्ली की टीम मैच में काफी पीछे हो गई थी. 32 रन पर 3 विकेट गिरने के बाद ओपनर बल्लेबाज पृथ्वी शॉ ने टीम को संभालने की कोशिश की. लेकिन वे बड़ा स्कोर नहीं बना सके. वे 24 गेंद पर 38 रन बनाकर बासिल थंपी का शिकार बने. उन्होंने 4 चौके और 2 छक्के लगाए. 10वें ओवर में ही थंपी ने शॉ के बाद रोवमैन पॉवेल (0) को आउट कर दिल्ली को 5वां झटका दिया और स्कोर 5 विकेट पर 72 रन हो गया.

    ऑलराउंडर शार्दुल ठाकुर भी कई मौकों पर अच्छी बल्लेबाजी करके टीम को जीत दिला चुके हैं. उन्होंने अच्छे शॉट जरूर लगाए. लेकिन यह टीम के लिए नाकाफी साबित हुआ. वे 11 गेंद पर 22 रन बनाकर थंपी का शिकार बने. उन्होंने 4 चौके लगाए. ललित यादव और अक्षर पटेल ने टीम की शानदार वापसी कराई. दोनों ने 7वें विकेट के लिए 30 गेंद पर नाबाद 75 रन जोड़े. टीम को अंतिम 5 ओवर में 56 रन बनाने थे. जसप्रीत बुमराह लय में नहीं दिखे. पहले 3 ओवर में उन्होंने 38 रन दिए. 18वें ओवर में डेनियल सैम्स ने 24 रन दिए. 3 छक्के लगे. अब 2 ओवर में सिर्फ 4 रन बनाने थे. ललित 38 गेंद पर 48 और अक्षर 17 गेंद पर 38 रन बनाकर नाबाद रहे. ललित ने 4 चौके और 2 छक्के लगाए. वहीं अक्षर ने 2 चौके और 3 छक्के जड़े.

    IPL
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleमुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर हमला, युवक ने पीछे से आकर मारा मुक्का, आरोपी गिरफ्तार
    Next Article साहिबगंज : बाइक सवार युवकों पर गिरा पेड़, एक की मौत, दूसरा घायल

    Related Posts

    खेल-सिनेमा

    पुष्पा की हैट्रिक, संदीपा-श्रुति के गोल से भारत फाइनल में, चीन से होगी टक्कर

    July 25, 2026
    क्राइम

    दक्षिणी छोटानागपुर पुलिस स्पोर्ट्स मीट 2026 का समापन. रांची बनी ओवरऑल चैंपियन

    July 23, 2026
    खेल-सिनेमा

    झारखंड में फिल्म एंड टेलीविजन इंस्टीट्यूट की स्थापना की पहल, सूचना भवन से शुरू होंगे शॉर्ट टर्म कोर्स

    July 23, 2026
    आदिवासी

    देवघरः आदिवासी महिला फुटबॉलरों को सीएम तक शिकायत पहुंचाना पड़ा भारी, अब जिले में पड़ रही डांट

    July 20, 2026
    खेल-सिनेमा

    डूरंड कप-2026: पहली बार रांची बनेगी मेजबान, जानिए दर्शकों के लिए क्या है खास

    July 20, 2026
    खेल-सिनेमा

    देवघर : फुटबॉल की ट्रेनिंग नहीं, खिलाड़ियों को मिल रही सेंटर बंद की धमकी और गाली

    July 19, 2026
    Latest Posts

    कोकरॉच जनता पार्टी के बाद दिखा E20 जनता पार्टी, मांगा 100 प्रतिशत पेट्रोल

    July 26, 2026

    खस्सी कप से डूरंड कप तक… झारखंड की फुटबॉल संस्कृति की अनोखी कहानी

    July 26, 2026

    बीजेपी सांसद की बेटी ने जताई धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की खुशी, पोस्ट डिलीट करने से किया इनकार

    July 26, 2026

    राहुल गांधी का अमित शाह से सवालः छात्रों पर ‘गोली’ चलाने का आदेश किसने दिया?

    July 26, 2026

    असहमति के लिए सार्वजनिक जगह सिकुड़ रही: जस्टिस उज्जल भुइयां

    July 26, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.