Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • पब्लिक रिपोर्ट
    • अन्य
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»ट्रेंडिंग»नेपाल से अयोध्या जाने वाले भक्तों के लिए जनकपुर से विशेष ट्रेन चलाएगा भारत
    ट्रेंडिंग

    नेपाल से अयोध्या जाने वाले भक्तों के लिए जनकपुर से विशेष ट्रेन चलाएगा भारत

    Team JoharBy Team JoharJanuary 21, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    काठमांडू : 22 जनवरी को राम मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर भगवान राम के भक्तों को नेपाल से अयोध्या ले जाने के लिए भारत की ओर से एक विशेष ट्रेन माता सीता के जन्मस्थान नेपाल के जनकपुर से चलाई जायेगी. एक अधिकारी ने शनिवार को बताया कि भारत सरकार श्रद्धालुओं को लाने के लिए नेपाल में एक समर्पित ट्रेन भेजेगी, जबकि नेपाल से हजारों लोग पहले ही अयोध्या के लिए रवाना हो चुके हैं. नेपाल भारत के अलावा हिंदू-बहुल देशों में से एक है. श्रद्धालु जयनगर-जनकपुर रेलवे मार्ग से होकर जाएंगे जो नेपाल और भारत के बीच एकमात्र सीमा पार रेल कनेक्शन है. यह भारत की सहायता से बिछाया गया था. भारतीय रेलवे 20 कोच वाली ट्रेन भेजेगा.

    नेपाल रेलवे कंपनी लिमिटेड के महाप्रबंधक निरंजन झा ने कहा, अधिकारियों के अनुसार, विशेष ट्रेन रविवार को जनकपुर से अयोध्या के लिए रवाना होगी. प्राण प्रतिष्ठा समारोह को लेकर नेपाल में श्रद्धालुओं में भारी उत्साह है. सोमवार को समारोह में नेपाल से हजारों हिंदू श्रद्धालुओं के शामिल होने की उम्मीद है. नेपाल के कई शहरों ने स्थानीय निवासियों से इस दिन को “दीपोत्सव” के साथ मनाने का आग्रह किया है. कुछ शहरों में अधिकारियों ने सोमवार को शराब और गैर-शाकाहार खाद्य पदार्थों की बिक्री पर भी प्रतिबंध लगा दिया है. नेपाली विदेश मंत्रालय ने 22 जनवरी के लिए एक समर्पित रेलवे सेवा की व्यवस्था करने के लिए भारतीय दूतावास को अनुरोध भेजा था.

    महाप्रबंधक निरंजन झा ने कहा कि टिकट बुकिंग शनिवार दोपहर को खुल गई. रविवार की सुबह विशेष रेल अयोध्या के लिए रवाना होगी. किराया श्रद्धालुओं द्वारा वहन किया जाएगा. निरंजन झा ने बताया कि सेकेंड एसी कोच का किराया तीन हजार नेपाली रुपये (लगभग 1,882 रुपये), थर्ड एसी कोच का किराया दो हजार नेपाली रुपये (लगभग 1255 रुपये) और स्लीपर क्लास का किराया एक हजार नेपाली रुपये (लगभग 627 रुपये) होगा.उन्होंने कहा कि श्रद्धालुओं के अनुरोध पर ट्रेन का किराया कम कर दिया गया है. ट्रेन प्राण प्रतिष्ठा समारोह के बाद सोमवार रात 11 बजे अयोध्या से वापस आएगी.इस बीच, जनकपुर में जानकी मंदिर के उत्तराधिकारी महंत राम रोशन दास ने मधेश प्रांत के मुख्यमंत्री सरोज कुमार यादव से राम मंदिर के उद्घाटन के दिन मधेश में सार्वजनिक अवकाश की घोषणा करने का अनुरोध किया है.महंत राम रोशन ने सोमवार को सार्वजनिक अवकाश की मांग करते हुए मुख्यमंत्री यादव को ज्ञापन भी सौंपा है.–आईएएनएस

    Country India Janakpur Johar Live Ranchi Nepal Ram mandir Religion special train जनकपुर जोहार लाइव रांची देश धर्म नेपाल भारत राम मंदिर विशेष ट्रेन
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleअफगानिस्तान में यात्री विमान हुआ क्रैश
    Next Article रोलिंग ब्लॉक के कारण रांची मंडल की 3 ट्रेनें प्रभावित, शेड्यूल जारी

    Related Posts

    कोर्ट की खबरें

    10 साल बाद फिर गरमाया विनय महतो हत्याकांड, CBI की क्लोजर रिपोर्ट को कोर्ट में चुनौती

    June 12, 2026
    झारखंड

    29 जून को 1018 शिक्षकों को नियुक्ति पत्र देंगे सीएम हेमंत, प्रोजेक्ट भवन में होगा भव्य समारोह

    June 12, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    हाईकोर्ट अधिवक्ता पर हमले का 20 महीने बाद खुलासा, जमीन विवाद में चचेरे भाई ने दी थी सुपारी

    June 12, 2026
    Latest Posts

    10 साल बाद फिर गरमाया विनय महतो हत्याकांड, CBI की क्लोजर रिपोर्ट को कोर्ट में चुनौती

    June 12, 2026

    29 जून को 1018 शिक्षकों को नियुक्ति पत्र देंगे सीएम हेमंत, प्रोजेक्ट भवन में होगा भव्य समारोह

    June 12, 2026

    हाईकोर्ट अधिवक्ता पर हमले का 20 महीने बाद खुलासा, जमीन विवाद में चचेरे भाई ने दी थी सुपारी

    June 12, 2026

    12 जून को झारखंड में बदलेगा मौसम, तेज आंधी-बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी

    June 12, 2026

    पेट्रोल-डीजल पर सरकार का बड़ा एक्शन, बड़े ग्राहकों की पंपों से खरीद पर 90 दिन तक रोक

    June 12, 2026

    Website-new-logo
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.