Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»खेल-सिनेमा»भारत–दक्षिण अफ्रीका तीसरा टी20 आज धर्मशाला में… जानें संभावित प्लेइंग-11
    खेल-सिनेमा

    भारत–दक्षिण अफ्रीका तीसरा टी20 आज धर्मशाला में… जानें संभावित प्लेइंग-11

    Team JoharBy Team JoharDecember 14, 2025No Comments3 Mins Read1
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    भारत–दक्षिण
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Johar Live Desk : भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का तीसरा मुकाबला आज यानी रविवार को धर्मशाला में खेला जाएगा। दोनों टीमों ने अब तक एक-एक मैच जीता है, ऐसे में सीरीज फिलहाल 1-1 की बराबरी पर है। तीसरा टी20 बेहद अहम माना जा रहा है, क्योंकि जीतने वाली टीम सीरीज में बढ़त बना लेगी।

    धर्मशाला में टी20 का रिकॉर्ड

    धर्मशाला में अब तक कुल 10 अंतरराष्ट्रीय टी20 मैच खेले जा चुके हैं। इनमें 4 मैच पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम ने जीते हैं, जबकि 4 मुकाबले लक्ष्य का पीछा करने वाली टीम ने अपने नाम किए हैं। 2 मैच बेनतीजा रहे हैं। इस मैदान पर औसत स्कोर करीब 150 रन है। यहां का सबसे बड़ा टी20 स्कोर 200/3 रन है, जो दक्षिण अफ्रीका ने भारत के खिलाफ 2 अक्टूबर 2015 को बनाया था। वहीं सबसे कम स्कोर 47 रन का है, जो आयरलैंड ने नीदरलैंड के खिलाफ 13 मार्च 2016 को बनाया था।

    धर्मशाला में टीम इंडिया का रिकॉर्ड

    भारतीय टीम ने धर्मशाला में अब तक 3 टी20 इंटरनेशनल मैच खेले हैं। इनमें से 2 मैच भारत ने जीते हैं, जबकि 1 मैच में उसे हार का सामना करना पड़ा था। यह हार 2015 में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ मिली थी, जब उसने 200 रन का लक्ष्य हासिल किया था।

    मौसम का हाल

    वेदर डॉट कॉम के अनुसार मैच के दौरान धर्मशाला में बादल छाए रह सकते हैं। शाम के समय बारिश की संभावना करीब 10 प्रतिशत है। हालांकि बारिश के कारण मैच के प्रभावित होने की संभावना कम है और दर्शकों को पूरा मुकाबला देखने को मिल सकता है।

    कप्तान और उपकप्तान पर दबाव

    भारतीय टीम के कप्तान सूर्यकुमार यादव और उपकप्तान शुभमन गिल का फॉर्म चिंता का विषय बना हुआ है। दोनों पर इस मैच में अच्छा प्रदर्शन करने का दबाव रहेगा। शुभमन गिल ने पिछले 14 मैचों में 23.9 की औसत से 263 रन बनाए हैं, जबकि सूर्यकुमार यादव ने 20 मैचों में 14.35 की औसत से सिर्फ 206 रन ही बनाए हैं। टी20 वर्ल्ड कप 2026 से पहले भारत के पास अब सिर्फ 8 मैच बचे हैं। ऐसे में टीम अब ज्यादा प्रयोग नहीं करना चाहती और प्लेइंग-11 में स्थिरता लाने पर जोर दिया जा रहा है। इसलिए टीम में बड़े बदलाव की संभावना कम है।

    दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग-11

    भारत : सूर्यकुमार यादव (कप्तान), जितेश शर्मा (विकेटकीपर), अभिषेक शर्मा, शुभमन गिल, तिलक वर्मा, हार्दिक पांड्या, शिवम दुबे/कुलदीप यादव, अक्षर पटेल, वरुण चक्रवर्ती, अर्शदीप सिंह, जसप्रीत बुमराह।

    दक्षिण अफ्रीका : एडेन मार्करम (कप्तान), क्विंटन डी कॉक (विकेटकीपर), ट्रिस्टन स्टब्स, डेवाल्ड ब्रेविस, डेविड मिलर, मार्को जेनसेन, डोनोवन फरेरा, जॉर्ज लिंडे, एनरिक नॉर्टजे/कॉर्बिन बॉश, ओटनील बार्टमैन, लुंगी एनगिडी।

    कब और कहां देखें मैच

    तीसरा टी20 मैच धर्मशाला के हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन (एचपीसीए) स्टेडियम में शाम 7 बजे से शुरू होगा। मैच का सीधा प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स चैनल पर किया जाएगा, जबकि लाइव स्ट्रीमिंग जियो हॉटस्टार पर देखी जा सकेगी।

    Also Read : आज मुंबई में सचिन तेंदुलकर और सुनील छेत्री से मिलेंगे लियोनल मेसी

    India vs South Africa third T20 today in Dharamshala... Know the probable playing XI. भारत–दक्षिण अफ्रीका तीसरा टी20 आज धर्मशाला में... जानें संभावित प्लेइंग-11
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleखेल, जोश और अनुशासन का संगम: पटना वीमेंस कॉलेज में भव्य स्पोर्ट्स-डे
    Next Article IMD विभाग में नौकरी पाने आज आखिरी मौका

    Related Posts

    खेल-सिनेमा

    16 सितंबर 1973 : रांची में उठा वो पर्दा, जिसने अशोक साहू को बना दिया ‘अशोक पागल’

    September 16, 2026
    खेल-सिनेमा

    उम्मीद है यहां एक्टिंग नहीं कर रहे होंगे, राजपाल यादव को 5 करोड़ जमा करने के लिए SC की सख्त टिप्पणी के साथ मोहलत

    September 15, 2026
    खेल-सिनेमा

    आज की रात फेम तमन्ना भाटिया लेकर आ रही हैं छठ गीत, जानिये डिटेल्स

    September 9, 2026
    खेल-सिनेमा

    भगवा विवाद खत्म : नीले रंग में ही मैदान पर उतरेगी भारतीय हॉकी टीम

    September 8, 2026
    खेल-सिनेमा

    नेशनल गेम्स में 2.29 करोड़ एडवांस का मामला, सीबीआई केस में ट्रांसपोर्ट कारोबारी को मिली अग्रिम जमानत

    September 4, 2026
    खेल-सिनेमा

    नोटबुक के पन्ने पर लिखा आखिरी खत, मेसी ने बताई संन्यास की असली वजह

    September 1, 2026
    Latest Posts

    सुदिव्य कुमार सोनू के श्राद्ध में शामिल हुए CM हेमंत सोरेन, परिजनों से मिलकर जताई संवेदना

    September 17, 2026

    झारखंड : पाकुड़ के स्कूलों की पड़ताल पर पहरा, बिना इजाजत फोटो-डेटा देने पर नपेंगे हेडमास्टर; DEO ने की पुष्टि

    September 17, 2026

    ​आरएसएस कार्यालय पेट्रोल बम कांड: फंडिंग के खेल पर ईडी का शिकंजा, 4 राज्यों में रेड

    September 17, 2026

    पश्चिम बंगाल पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी: 2.20 करोड़ के इनामी CCM असीम मंडल ने किया आत्मसमर्पण

    September 17, 2026

    माओवादियों के खूनी खेल पर अदालत की मुहर, झीरम घाटी नरसंहार के 10 दोषियों को सजा ए मौत

    September 16, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.