Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Home»ट्रेंडिंग»गोपालगंज में निर्दलीय उम्मीदवार को मिला जन सुराज का समर्थन, प्रशांत किशोर ने किया ऐलान
    ट्रेंडिंग

    गोपालगंज में निर्दलीय उम्मीदवार को मिला जन सुराज का समर्थन, प्रशांत किशोर ने किया ऐलान

    Team JoharBy Team JoharOctober 24, 2025Updated:October 24, 2025No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    सुराज
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Gopalganj : बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के बीच जन सुराज पार्टी ने गोपालगंज सीट पर निर्दलीय उम्मीदवार अनूप श्रीवास्तव को अपना पूरा समर्थन देने का फैसला किया है। पार्टी के संस्थापक प्रशांत किशोर ने शुक्रवार को गोपालगंज में प्रेस कॉन्फ्रेंस में इसकी घोषणा की। इस मौके पर अनूप श्रीवास्तव ने जन सुराज में शामिल होने का ऐलान भी किया।

    प्रशांत किशोर ने कहा, “बिहार में पहले बूथ लुटेरों को देखते थे, अब उम्मीदवारों को लूटा जा रहा है। बड़े नेता नैतिकता भूलकर दूसरे दलों के उम्मीदवारों को धमकाते हैं। ऐसी स्थिति में हमारे पास अनूप श्रीवास्तव जैसा विकल्प था। वे गोपालगंज में अच्छा काम कर चुके हैं और भाजपा में लंबा अनुभव रखते हैं। उन्होंने पार्टी के लिए सालों तपस्या की, लेकिन उन्हें अनदेखा कर किसी और को टिकट दे दिया। हमने विचार-विमर्श कर उनका समर्थन करने का फैसला लिया।” उन्होंने स्पष्ट किया कि जन सुराज अनूप श्रीवास्तव को अपना आधिकारिक उम्मीदवार घोषित कर रही है। चुनाव चिह्न अलग रहेगा, लेकिन पार्टी पूरा सहयोग देगी। किशोर ने कहा, “एक और एक मिलकर ग्यारह बनेंगे। गोपालगंज की जनता और भाजपा से जुड़े वे लोग जो अनूप जी के साथ धोखा महसूस करते हैं, सुनिश्चित करें कि वे जीतें और भाजपा हारे।”

    प्रशांत किशोर ने जन सुराज के गोपालगंज प्रत्याशी डॉक्टर शशि शेखर सिन्हा का जिक्र भी किया। उन्होंने बताया कि दबाव में उनका नामांकन वापस कराया गया। डॉक्टर साहब ने स्वास्थ्य कारण बताए, लेकिन यह विश्वसनीय नहीं लगता। इससे जन सुराज के कार्यकर्ता का हक मारा गया। किशोर ने कहा, “अगर अनूप जी भाजपा से लड़ते और डॉक्टर साहब जन सुराज से, तो जनता के पास बेहतर विकल्प होते। भाजपा ने गोपालगंज की जनता के साथ दोहरी नाइंसाफी की है, इसका जवाब जनता देगी।” एक सवाल पर किशोर ने कहा कि यह फैसला गोपालगंज की विशेष परिस्थिति के कारण लिया गया है। दूसरे क्षेत्रों में ऐसा नहीं होगा। भाजपा ने दोनों के साथ नाइंसाफी की, इसलिए जनता का दबाव भी था। अनूप जी की जीत से भाजपा को सबक मिलेगा कि समर्पित कार्यकर्ताओं का हक न मारें।

    अनूप श्रीवास्तव ने बताया कि वे 1973 से भाजपा के समर्पित कार्यकर्ता हैं। दो बार पहले भी चुनाव लड़ने की कोशिश की, लेकिन नेतृत्व ने मौका नहीं दिया। इस बार उनकी दावेदारी सबसे मजबूत थी, लेकिन धनबल से किसी और को टिकट मिल गया। उन्होंने पार्टी को चुनौती दी कि सर्वे सार्वजनिक करें। श्रीवास्तव ने कहा, “जमीनी कार्यकर्ताओं के साथ हो रही नाइंसाफी के खिलाफ मैंने निर्दलीय नामांकन किया और प्राथमिक सदस्यता समेत सभी पदों से इस्तीफा दे दिया। प्रशांत किशोर का समर्थन पाकर आभारी हूं।” प्रेस कॉन्फ्रेंस में पार्टी के प्रदेश संगठन महामंत्री सुभाष सिंह कुशवाहा, जिलाध्यक्ष राधा रमन मिश्रा, वरिष्ठ नेता सिराजुद्दीन, जिला महामंत्री योगेंद्र शर्मा समेत कई नेता और कार्यकर्ता मौजूद थे। यह फैसला गोपालगंज चुनावी समीकरण को बदल सकता है।

    Also Read : छठ पूजा पर पीएम मोदी की भावुक अपील : ‘छठ गीत शेयर करें, मैं देश से साझा करूंगा’

    Jan Suraj extends support to independent candidate Anoop Srivastava in Gopalganj Prashant Kishor makes a major announcement जन सुराज ने गोपालगंज में निर्दलीय उम्मीदवार अनूप श्रीवास्तव को दिया समर्थन प्रशांत किशोर का बड़ा ऐलान - नहीं लड़ेंगे बिहार विधानसभा चुनाव
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleऑपरेशन के बाद महिला की मौ’त पर फूटा घरवालों का गुस्सा, सड़क किया जाम
    Next Article किसान की बेटी बनी देश का गर्व, झारखंड की श्रेया कुमारी ने चीन में झटका वर्ल्ड वुशु ब्रॉन्ज

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    हूल दिवस पर सिदो-कान्हू के वंशजों समेत 53 लोगों को SDM कोर्ट का नोटिस, चंपाई सोरेन ने सरकार को घेरा

    June 30, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    जोहार लाइव EXPOSE : बोकारो ट्रेजरी घोटाला के मास्टरमांड कौशल पांडेय का खुलासा, 50 से अधिक बार में किया 4.29 करोड़ घोटाला

    June 29, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    जमशेदपुरः ब्रेन मलेरिया से दहला पोटका, जानिये अब तक कितने की हो चुकी है मौ’त

    June 29, 2026
    Latest Posts

    BREAKING : जमशेदपुर एसएसपी और सरायकेला एसपी हटाये गए, सीएम ने दिया आदेश

    June 30, 2026

    गिरिडीह के सब रजिस्ट्रार बालेश्वर पटेल ह’त्याकां’ड में चार महिला समेत सात आरोपी गि’रफ्तार

    June 30, 2026

    रामगढ़ डीसी की चल संपत्तियां और सरकारी गाड़ियां होंगी कुर्क, कोर्ट ने क्यों दिया आदेश?

    June 30, 2026

    हूल दिवस पर सिदो-कान्हू के वंशजों समेत 53 लोगों को SDM कोर्ट का नोटिस, चंपाई सोरेन ने सरकार को घेरा

    June 30, 2026

    सरला भट्ट : जिस नर्स की ची’खें घाटी में गूंजती रही… 36 साल बाद इंसाफ की दस्तक

    June 30, 2026

    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.