Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • पब्लिक रिपोर्ट
    • अन्य
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»खेल»IND vs BAN U19 Women’s Asia Cup Final 2024: भारतीय टीम ने फाइनल में बांग्लादेश को हराकर जीता एशिया कप का खिताब
    खेल

    IND vs BAN U19 Women’s Asia Cup Final 2024: भारतीय टीम ने फाइनल में बांग्लादेश को हराकर जीता एशिया कप का खिताब

    Team JoharBy Team JoharDecember 22, 2024Updated:December 22, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    नई दिल्ली: भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए अंडर-19 वूमेन्स एशिया कप 2024 का खिताब जीत लिया है. रविवार को कुआलालंपुर के बयूमास ओवल में खेले गए फाइनल मुकाबले में भारत ने बांग्लादेश को 41 रनों से हराया और इस ऐतिहासिक टूर्नामेंट का विजेता बनकर उभरा. बांग्लादेश को 118 रनों का टारगेट मिला, लेकिन पूरी टीम केवल 76 रन पर ही ढेर हो गई.

    फाइनल मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए भारतीय टीम ने 7 विकेट पर 117 रन बनाए. ओपनर गोंगाडी त्रिशा ने 47 गेंदों पर 52 रन बनाकर भारतीय पारी को मजबूती दी. अन्य बल्लेबाजों में मिथिला विनोद (17 रन), कप्तान निकी प्रसाद (12 रन) और आयुषी शुक्ला (10 रन) ने भी महत्वपूर्ण योगदान दिया. बांग्लादेश की ओर से फरजाना इस्मिन ने चार विकेट लिए, जबकि निशिता अक्तेर निशि और हबीबा इस्लाम ने एक-एक विकेट लिया. 118 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए बांग्लादेश की टीम 18.3 ओवरों में 76 रन पर ढेर हो गई. विकेटकीपर बल्लेबाज जुएरिया फिरदौस ने 30 गेंदों पर सबसे ज्यादा 22 रन बनाए, जिसमें तीन चौके शामिल थे. ओपनर फहोमिदा चोया ने 18 रन बनाए, लेकिन बाकी बल्लेबाज दोहरे अंक तक भी नहीं पहुंच सके. भारतीय टीम की गेंदबाजों ने शानदार प्रदर्शन किया, खासकर आयुषी शुक्ला ने तीन विकेट, सोनम यादव और परुणिका सिसोदिया ने दो-दो विकेट लिए। वीजे जोशिथा ने भी एक विकेट हासिल किया.

    भारतीय टीम की ऐतिहासिक जीत

    यह टूर्नामेंट पहली बार आयोजित किया गया था, और भारतीय टीम ने खिताब जीतकर इतिहास रच दिया है. भारतीय महिला क्रिकेट टीम की इस शानदार जीत से उनके खेल में आने वाली पीढ़ी को प्रेरणा मिलेगी.

    भारत की प्लेइंग-11: गोंगाडी तृषा, कमलिनी (विकेटकीपर), सानिका चालके, निकी प्रसाद (कप्तान), ईश्वरी अवसरे, मिथिला विनोद, आयुषी शुक्ला, वीजे जोशिथा, शबनम शकील, सोनम यादव, परुणिका सिसौदिया।

    बांग्लादेश की प्लेइंग-11: फहोमिदा चोया, मोसम्मात ईवा, सुमैया अख्थेर, जुएरिया फिरदौस (विकेटकीपर), सुमैया अक्तेर (कप्तान), सादिया अख्तर, जन्नतुल मौआ, हबीबा इस्लाम, फरजाना इस्मिन, निशिता अक्तेर निशी, अनीसा अक्तेर सोबा.

    118 रन 76 रन अंडर-19 वूमेन्स एशिया कप 2024 आयुषी शुक्ला एशिया कप कुआलालंपुर क्रिकेट क्रिकेट टूर्नामेंट गोंगाडी त्रिशा जुएरिया फिरदौस टारगेट निकी प्रसाद परुणिका सिसोदिया फरजाना इस्मिन फहोमिदा चोया फाइनल बांग्लादेश बांग्लादेशी टीम बांग्लादेशी बल्लेबाज भारत भारतीय क्रिकेट भारतीय महिला क्रिकेट टीम महिला क्रिकेट मिथिला विनोद मैच वीजे जोशिथा शबनम शकील सोनम यादव
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleसही सलाह देने पर गुस्से में आए युवकों ने किया जानलेवा हमला, सात आरोपी गिरफ्तार
    Next Article युवक की बेरहमी से पिटाई के खिलाफ फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, मुख्य सड़क जाम

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    पेट्रोल-डीजल पर सरकार का बड़ा एक्शन, बड़े ग्राहकों की पंपों से खरीद पर 90 दिन तक रोक

    June 12, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड को मैन्युफैक्चरिंग हब और नॉलेज इकोनॉमी बनाना हमारा संकल्प : सीएम हेमंत सोरेन

    June 11, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    दिल्ली में नीति आयोग की शासी परिषद की बैठक में शामिल हुए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन

    June 11, 2026
    Latest Posts

    बंद घर में हुई लाखों की चोरी का खुलासा, झारखंड से बंगाल तक फैले गिरोह के 6 आरोपी गिरफ्त में

    June 12, 2026

    SIR पर कांग्रेस का मंथन, मंत्री इरफान अंसारी बोले- वोटरों का नाम कटने नहीं देंगे

    June 12, 2026

    मुहर्रम से पहले एक्शन मोड में हजारीबाग पुलिस, एसपी ने दिया फरार आरोपियों की गिरफ्तारी का आदेश

    June 12, 2026

    जनगणना 2027 के पहले चरण में सिमडेगा ने रचा इतिहास, मकानसूचीकरण कार्य 100% पूरा

    June 12, 2026

    जंगल में मिला महिला का कंकाल, 15 दिन पहले लकड़ी चुनने गई थी जंगल में

    June 12, 2026

    Website-new-logo
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.