Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»जोहार ब्रेकिंग»संयुक्त राष्ट्र महासभा में इमरान खान ने अलापा ‘कश्मीर राग’ तो भारत ने दिया करारा जवाब, कहा- अवैध कब्जे को तुंरत खाली करे पाकिस्तान
    जोहार ब्रेकिंग

    संयुक्त राष्ट्र महासभा में इमरान खान ने अलापा ‘कश्मीर राग’ तो भारत ने दिया करारा जवाब, कहा- अवैध कब्जे को तुंरत खाली करे पाकिस्तान

    Team JoharBy Team JoharSeptember 25, 2021No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    संयुक्त राष्ट्र: पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान के कश्मीर पर दिए बयान को लेकर भारत ने संयुक्त राष्ट्र महासभा में जमकर लताड़ लगाई। भारत ने आतंकवाद के बहाने पाकिस्तान पर निशाना साधा और टेरर को प्रश्रय देने के पाकिस्तान की पूरी हिस्ट्री दुनिया के सामने खोलकर रख दी। संयुक्त राष्ट्र महासभा में भारत की प्रथम सचिव स्नेहा दुबे ने कहा कि पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने भारत के आंतरिक मामलों को दुनिया के मंच पर लाने और झूठ फैलाकर प्रतिष्ठित मंच की छवि खराब करने की कोशिश की है। हमनें उनके इस प्रयास के जवाब में ‘राइट टू रिप्लाई’ का इस्तेमाल किया। उन्होंने कहा कि इस तरह के बयान और झूठ के लिए वो हमारी सामूहिक अवमानना ​​​​और सहानुभूति के पात्र हैं।

    भारत ने कहा कि आतंकियों को पनाह देना, मदद करना और समर्थन करना पाकिस्तान के इतिहास और नीतियों में शुमार है। इस बात पर जोर दिया गया कि पाकिस्तान के अवैध कब्जे में शामिल हिस्सा भी भारत का हिस्सा है। भारत ने यूएन में कहा कि जम्मू-कश्मीर और लद्दाख ‘भारत का अभिन्न और अभिवाज्य हिस्सा थे, हैं और हमेशा रहेंगे।’

    संयुक्त राष्ट्र महासभा में भारत की पहली महिला सचिव स्नेहा दुबे ने कहा, ‘आज भी पाकिस्तान के प्रधानमंत्री को आतंकवाद की घटनाओं सही साबित करने की कोशिश करते हुए सुना। आधुनिक दुनिया में आतंकवाद का ऐसा बचाव स्वीकार्य नहीं है।’ उन्होंने कहा, ‘पाकिस्तान आग लगाने वाला है, जो खुद को आग बुझाने वाले की तरह दिखा रहा है। पाकिस्तान में अल्पसंख्यक डर और सरकार समर्थित अधिकारों के दमन के साए में जी रहे हैं।’ उन्होंने कहा कि पाकिस्तान ऐसा देश है, जिसकी विश्व स्तर पर पहचान ‘खुलकर आतंकियों को हथियार देने, प्रशिक्षण देने और आर्थिक मदद करने वाले’ के तौर पर हो चुकी है।

    महासभा में पाकिस्तान के प्रमुख इमरान खान का एक रिकॉर्डेड मैसेज चलाया गया था, जहां वे अपने भाषण में 13 बार कश्मीर का जिक्र कर रहे हैं और हुर्रियत नेता सैयद अली शाह गिलानी के जनाजे को लेकर झूठ फैलाने की कोशिश कर रहे हैं। रिकॉर्डेड मैसेज में खान ने ‘भारत के साथ शांति’ की बात कही थी, लेकिन उन्होंने यह भी कहा था कि दक्षिण एशिया में शांति जम्मू और कश्मीर के विवाद सुलझने पर भी निर्भर करती है। उन्होंने बयान दिया, ‘पाकिस्तान के साथ सार्थक और परिणान देने वाले संपर्क के लिए मददगार माहौल बनाने की जिम्मेदारी भारत की है।’

    Latest news National news Online news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleमुश्किलों में घिरीं अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडीज, ईडी की पूछताछ में नहीं हुईं शामिल, 200 करोड़ की रंगदारी से जुड़ा है केस
    Next Article चाईबासा पुलिस को मिली बड़ी सफलता, पीएलएफआई का एरिया कमांडर सहित 6 नक्सलियों को किया गिरफ्तार, कई हथियार बरामद

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    SIR विवाद पर दिल्ली में INDIA गठबंधन की बड़ी बैठक, CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ महाभियोग प्रस्ताव पर चर्चा

    September 30, 2026
    जेपीएससी / जेएसएससी

    JPSC परीक्षा घोटाला: सीआईडी ने कोर्ट को बताया, अजीता भट्टाचार्य ने लिए पैसे, पीए ब्रज राम की जमानत याचिका खारिज

    September 30, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    रांची : IPS अधिकारी पर रास्ता बंद करने का आरोप, 5 परिवारों ने CM से लगाई इंसाफ की गुहार

    September 30, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    ऑपरेशन कोराग : जम्मू और कश्मीर के बडगाम में लश्कर कमांडर फौजी मूसा ढेर, यूसमर्ग में रातभर चला ऑपरेशन

    September 30, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    आपको चारों तरफ से घेर लिया गया है…और बीच समंदर में पांच पाकिस्तानियों को इंडियन कोस्ट गार्ड ने धर दबोचा, 3000 करोड़ के ड्रग्स किए जब्त

    September 30, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंडियों में विदेश में रोजगार करने की होड़ 18 प्रतिशत बढ़ी, साल 2025 में 5819 गए बाहर, 69 लोगों की मौत

    September 30, 2026
    Latest Posts

    SIR विवाद पर दिल्ली में INDIA गठबंधन की बड़ी बैठक, CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ महाभियोग प्रस्ताव पर चर्चा

    September 30, 2026

    JPSC परीक्षा घोटाला: सीआईडी ने कोर्ट को बताया, अजीता भट्टाचार्य ने लिए पैसे, पीए ब्रज राम की जमानत याचिका खारिज

    September 30, 2026

    रांची : IPS अधिकारी पर रास्ता बंद करने का आरोप, 5 परिवारों ने CM से लगाई इंसाफ की गुहार

    September 30, 2026

    ऑपरेशन कोराग : जम्मू और कश्मीर के बडगाम में लश्कर कमांडर फौजी मूसा ढेर, यूसमर्ग में रातभर चला ऑपरेशन

    September 30, 2026

    आपको चारों तरफ से घेर लिया गया है…और बीच समंदर में पांच पाकिस्तानियों को इंडियन कोस्ट गार्ड ने धर दबोचा, 3000 करोड़ के ड्रग्स किए जब्त

    September 30, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.