रांची। लातेहार थाना क्षेत्र के नरेसगढ़-नारायणपुर जंगल में पुलिस-नक्सली के बीच मुठभेड़ में झारखंड पुलिस ने एक नक्सली को मार गिराने में सफलता हासिल की है। यह कार्रवाई आज दोपहर करीब 3.30 बजे की है। इस मुठभेड़ में बीएसएफ के डिप्टी कमांडेंट राजेश कुमार को गोली भी लगी है। घायल अवस्था में राजेश कुमार को हेलीकॉप्टर से बेहतर इलाज के लिए रांची लाया जा रहा है। घायल राजेश कुमार फिललाल झारखंड जगुआर में पदस्थापित है। सूत्रों का कहना है कि मुठभेड़ में नक्सलियों का 5 से 6 हथियार भी मिला है। जंगल में सर्च अभियान जारी है। पुलिस की मुठभेड़ जेजेएमपी के पप्पू लोहरा के दस्ता के साथ हुई है।
© 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.
