Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»महिला-बच्चियों की संदेहास्पद मौत के मामले में अब एसपी ऑन स्पाट जाकर करेंगे जांच: डीजीपी
    झारखंड

    महिला-बच्चियों की संदेहास्पद मौत के मामले में अब एसपी ऑन स्पाट जाकर करेंगे जांच: डीजीपी

    Team JoharBy Team JoharOctober 27, 2020No Comments3 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Joharlive Team

    रांची। राज्य पुलिस मुख्यालय ने आपराधिक मामलों में जिलों के एसपी से लेकर थानेदारों तक की भूमिका तय की है। राज्य के डीजीपी एमवी राव ने मंगलवार को आदेश जारी किया है, जिसके मुताबिक महिला व बच्चियों की संदेहास्पद मौत के मामले में जिले के एसपी को घटनास्थल पर जाकर जांच करनी होगी।

    मंगलवार को प्रेस कांफ्रेंस में डीजीपी एमवी राव ने बताया कि एसपी ऐसे मामलों में स्वयं घटनास्थल पर जाएंगे। इसके बाद केस का सुपरविजन भी एसपी को ही करना होगा। केस में किसी भी तरह की गड़बड़ी होने पर जिम्मेदारी भी एसपी की होगी। डीजीपी ने कहा कि महिला और बच्चियों के साथ हुये बलात्कार के मामलों में संबंधित जिला के एसपी ही तत्काल संज्ञान लेकर स्वयं घटना की जांच करेंगे और स्वयं पूरी जांच कर अग्रतर कार्रवाई करना सुनिश्चित करेंगे। इससे थाना स्तर पर किसी प्रकार के लापरवाही की कोई गुंजाइश नहीं रहेगी। इस संबंध में एक एसओपी भी बनाया जा रहा है।

    डीजीपी ने कहा कि अवैध शराब तथा सभी प्रकार के मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ राज्य में एक साथ 1 नवंबर से 02 सप्ताह का विशेष अभियान चलाया जाएगा। इसके बाद भी यदि किसी थाना क्षेत्र में मादक पदार्थों की बरामदगी होती है तो उसकी जिम्मेदारी संबंधित थाना प्रभारी की होगी।डीजीपी ने बताया कि अभियान की समाप्ति के बाद राज्य पुलिस मुख्यालय के स्तर पर टास्क फोर्स बनाया जाएगा।इसके बाद टास्क फोर्स तस्करी की सूचना पर छापेमारी करेगी, छापेमारी में अवैध शराब या किसी तरह के मादक द्रव्य मिलने पर संबंधित इलाके के थानेदार पर कार्रवाई होगी।

    डीजीपी एमवी राव ने बताया कि यौन अत्याचार के मामलों में शिकायत के लिए सभी जिलों में व्हाट्सएप नंबर जारी किए गए हैं। इन नंबरों पर अबतक कुल 108 शिकायतें आयी हैं। राजधानी रांची में सर्वाधिक 28, गिरिडीह में 18, जमशेदपुर में 12 शिकायतें आयी। साहिबगंज, जामताड़ा और खूंटी में किसी प्रकार की शिकायत नहीं मिली। 12 मामलों में पीड़िताओं ने शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने, 2 मामलों में प्रेम प्रसंग में गर्भवती हाने के बाद गर्भपात के लिए दबाव डालने की शिकायत आयी थी। इन मामलों में एफआईआर दर्ज की गई है। कुछ केस ब्लैक कॉल करने, एक केस प्रेम प्रसंग के बाद युवती की तस्वीरें रखने का आया था। वहीं अधिकांश केस पड़ोसियों से विवाद से जुड़े हैं।

    डीजीपी ने बताया कि राज्य सरकार महिला सुरक्षा के लिए सभी संसाधन दे रही है। मुख्यमंत्री ने स्वयं वाहन समेत सारे आधुनिक उपकरणों की खरीद का भरोसा दिलाया है। निर्भया फंड से भी 300 थानों में महिला हेल्प डेस्क जल्द खोला जाएगा। दुष्कर्म के केस के आधार पर हॉटस्पाट भी चिन्हित किए जाएंगे। समाजिक-आर्थिक पहलूओं पर भी गौर करते हुए केस रोकने का प्रयास किया जाएगा।

    DGP MV Rao Jharkhand news Latest news Online news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleबहुमत के अनादर की बात को पार्टी की घोषणा पत्र में शामिल कर ले भाजपा : डॉ. रामेश्वर उरांव
    Next Article उत्तर प्रदेश : रायबरेली में चार साल की बच्ची के साथ 13 साल के किशोर ने किया दुष्कर्म

    Related Posts

    आदिवासी

    अंतिम आदिवासी भाग-4: हाईवे किनारे बसे बिरहोर, 14 किमी दूर कोयला खदान, फिर भी न स्कूल, न साफ पानी, न काम; बिहार के ईंट-भट्ठों पर कट रही जिंदगी

    October 7, 2026
    झारखंड

    झारखंड हाईकोर्ट में न्यायिक अधिकारियों का बड़ा फेरबदल, जानिए कौन कहां गया

    October 6, 2026
    जेपीएससी / जेएसएससी

    जेपीएससी मामले में लीपापोती कर दोषियों को बचाने का प्रयास रही सरकार : रघुवर दास

    October 6, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड में बालू की मार: 302 घाट नीलाम, वैध सप्लाई सिर्फ 14 से

    October 6, 2026
    आदिवासी

    ‘पट्टा लेकर ही लौटेंगे…’: जोहार लाइव की रिपोर्ट के बाद लातेहार में 10-15 साल से अटके 2 हजार से ज्यादा दावों को लेकर डीएफओ ऑफिस के बाहर अनिश्चितकालीन धरना

    October 6, 2026
    जेपीएससी / जेएसएससी

    जीजा, साला, ससुर और सिंडिकेट… JSSC-CGL पेपर लीक में निकला अनोखा कनेक्शन, आरोपी सफल अभ्यर्थी दीपक ने चयन के बाद दिए 19 लाख

    October 6, 2026
    Latest Posts

    अंतिम आदिवासी भाग-4: हाईवे किनारे बसे बिरहोर, 14 किमी दूर कोयला खदान, फिर भी न स्कूल, न साफ पानी, न काम; बिहार के ईंट-भट्ठों पर कट रही जिंदगी

    October 7, 2026

    झारखंड हाईकोर्ट में न्यायिक अधिकारियों का बड़ा फेरबदल, जानिए कौन कहां गया

    October 6, 2026

    जेपीएससी मामले में लीपापोती कर दोषियों को बचाने का प्रयास रही सरकार : रघुवर दास

    October 6, 2026

    भाजपा समर्थकों ने 122 लोगों के नाम हटाने के लिए फॉर्म 7 जमा करने की कोशिश की : ओवैसी

    October 6, 2026

    झारखंड में बालू की मार: 302 घाट नीलाम, वैध सप्लाई सिर्फ 14 से

    October 6, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.