Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Home»बिहार»बांका के मदरसे में हुए बम ब्लास्ट में पुलिस ने टेरर एंगल से किया इनकार, कहा मदरसे में फटा था देसी बम
    बिहार

    बांका के मदरसे में हुए बम ब्लास्ट में पुलिस ने टेरर एंगल से किया इनकार, कहा मदरसे में फटा था देसी बम

    Team JoharBy Team JoharJune 11, 2021No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    बांका: बिहार के बांका जिले में मदरसे में ब्लास्ट को पुलिस ने एक देसी बम का विस्फोट बताया है न कि IED बम का। जिला प्रशासन ने इस बाबत गुरुवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस की जिसमें जिलाधिकारी और एसपी दोनों थे।

    देसी बम से हुआ विस्फोट- जिलाप्रशासन

    मदरसे में ब्लास्ट के बाद बांका के डीएम और एसपी ने प्रेस कांफ्रेंस की। डीएम सुहर्ष भगत और एसपी ने कहा कि मदरसे में देशी बम फटा था। उसका कोई आतंकी कनेक्शन नहीं है। मदरसा रजिस्टर्ड भी नहीं था और ना ही उसमें फटा बम शक्तिशाली था।

    जिला प्रशासन के मुताबिक ‘देशी बम एक कनटेंनर में रखा था और उसी में विस्फोट हुआ। बिहार पुलिस ने सारे एंगल से मामले की छानबीन कर ली है. किसी IED का सुराग नहीं मिला है।’

    एसपी ने कहा कि विस्फोट में मारे गए इमाम मौलाना अब्दुल मोमिन अंसारी की अलमारी से 1.65 लाख रुपये बरामद किए गए हैं। उन्होंने कहा कि कोई अन्य आपत्तिजनक दस्तावेज बरामद नहीं हुए हैं और अलग-अलग एंगल पर जांच की जा रही है।

    पुलिस की इस थ्योरी पर सवाल उठने शुरू हो गए हैं। सबसे अहम सवाल ये कि क्या सिर्फ एक देसी बम में पूरे मदरसे को ढहाने की ताकत हो सकती है? हालांकि इस सवाल पर बिहार पुलिस कोई जवाब नहीं दे रही है।

    इस बीच, राज्य पुलिस के आतंकवाद निरोधी दस्ते (एटीएस) की चार सदस्यीय टीम ने गुरुवार को बांका पुलिस के सहयोग से अपनी जांच जारी रखी। एटीएस की टीम संयुक्त जांच के साथ ही अलग से पूछताछ भी कर रही है। सूत्रों ने कहा कि ATS गहन जांच के बाद राज्य पुलिस मुख्यालय को अपनी रिपोर्ट सौंपेगी।

    NIA की जांच की चर्चा

    हालांकि अभी तक ये चर्चा है कि इस मामले की जांच NIA करेगी। गुरुवार को एनआईए की एक टीम भी छानबीन के सिलसिले में नवटोलिया पहुंचने और धमाके की जांच अपने जिम्मे लिए जाने की चर्चा जोरों पर रही। हालांकि दोपहर तक एनआईए की टीम घटनास्थल पर नहीं पहुंची थी।

    Bihar news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous ArticleRJD सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव ने बेटी मीसा भारती के आवास पर मनाया अपना 74वां जन्मदिन
    Next Article आरपीएफ की मेरी सहेली टीम ने भागलपुर से भागे किशोर को पकड़ा, रांची चाइल्डलाइन को सौंपा

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    मोदी मंत्रिमंडल में शामिल होने की खबरों के बीच नीतीश को क्या याद दिला रहे हैं शिवानंद तिवारी?

    July 2, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    बिहार : जेडीयू कार्यकारिणी की बैठक आज, नीतीश नहीं, निशांत पर है सबकी नजर

    June 21, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    बिहार : दो और IAS निशाने पर, जानिए किस पर कसा शिकंजा

    June 19, 2026
    Latest Posts

    जेएमएम बनाम बीजेपीः चार दिनों का प्यार ओ रब्बा, मिलने की उम्मीद, लेकिन फिर से लंबी जुदाई

    July 5, 2026

    रामगढ़ पुलिस की डिजिटल स्ट्राइक, 1971 चार्जशीटेड अपराधियों की बनेगी ऑनलाइन प्रोफाइल

    July 4, 2026

    श्रावणी मेला 2026 में VIP दर्शन पर रोक, क्या है झारखंड-बिहार का साझा रोडमैप

    July 4, 2026

    “पादरी पास्टर का प्रवेश सख्त मना है”…  IRS निशा उरांव ने क्यों बताया ऐतिहासिक शुरुआत

    July 4, 2026

    क्या अयोध्या के बाद अब बद्रीनाथ धाम में भी हो रही चढ़ावा चोरी?

    July 4, 2026

    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.